

Royal Enfield Himalayan 440 Features: Royal Enfield अपनी पॉपुलर एडवेंचर बाइक Himalayan को नए अवतार में पेश करने की तैयारी कर रही है। बता दें कि Royal Enfield Himalayan 440 को 4 सितंबर को लेह, लद्दाख में लॉन्च किया जाना है और डेब्यू से पहले ही बाइक की स्पाई तस्वीरें सामने आ गई हैं। इन तस्वीरों से बाइक के डिजाइन, फीचर्स और हार्डवेयर से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। इसको लेकर खास बात यह है कि नई बाइक में पुराने Himalayan 411 की पहचान को बरकरार रखा गया है लेकिन इसके साथ ज्यादा आधुनिक इंजन और फीचर्स मिलने की उम्मीद है।
बता दें कि सामने आई तस्वीरों में Himalayan 440 का ओवरऑल डिजाइन और प्रपोर्शन काफी हद तक Himalayan 411 जैसा दिखाई देता है। वहीं बाइक में सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है जो Royal Enfield Scram 440 में भी देखने को मिलता है। इसके ठीक बगल में Tripper टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन यूनिट भी नजर आ रही है। देखा जा रहा है कि बाइक में स्पोक व्हील्स दिए गए हैं जिन पर Ceat टायर्स लगे हैं। लेकिन ये स्पोक व्हील्स नॉन-ट्यूबलेस होने की बात सामने आई है। जिसका सीधा मतलब है कि Royal Enfield ने इस मॉडल में एडवेंचर बाइक का पारंपरिक सेटअप बरकरार रखने की कोशिश कर रही है।
Himalayan 440 के बारे में बताए तो इसमें वही 443cc सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलने की उम्मीद है जो Scram 440 में इस्तेमाल किया गया है। यह इंजन करीब 25 bhp की पावर और 34 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जाएगा। वहीं छठे गियर का इस्तेमाल खास तौर पर हाईवे राइडिंग के लिए फायदेमंद हो सकता है। जानकारी में सामने आया है कि Himalayan 411 में हाईवे पर लंबे समय तक क्रूजिंग करना इसकी प्रमुख कमियों में गिना जाता था। ऐसे में नया गियरबॉक्स इस कमी को काफी हद तक दूर कर सकता है।
Royal Enfield के मौजूदा एडवेंचर पोर्टफोलियो में Himalayan 440 एक अहम खाली जगह भर सकती है। लेकिन अभी के लिए Scram 440 की कीमत करीब 2.25 लाख रुपये से शुरू होती है जबकि Himalayan 450 की कीमत 3 लाख रुपये से ऊपर है। ऐसे में नई Himalayan 440 इन दोनों के बीच का विकल्प बन सकती है। वहीं इसकी संभावित एक्स-शोरूम कीमत 2.50 लाख से 2.60 लाख रुपये के बीच रहने की उम्मीद की जा रही है।
बताया तो यह भी जा रहा है कि बाइक में 21-इंच फ्रंट और 17-इंच रियर स्पोक व्हील, टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क, मोनोशॉक रियर सस्पेंशन और डुअल-चैनल ABS के साथ डिस्क ब्रेक मिलने की संभावना है। जिसमें Himalayan 440 के बाद Royal Enfield 2026 EICMA में Interceptor 750, Continental 750 और Himalayan 750 को भी प्रदर्शित कर सकती है। ऐसे में आने वाले महीनों में कंपनी के बड़े बाइक पोर्टफोलियो पर नजर रहना दिलचस्प होगा।