लाखों की नहीं, करोड़ों की कार भी सुरक्षित नहीं, Rolls-Royce की 102 गाड़ियां रिकॉल, पीछे बैठना पड़ सकता है भारी
Cullinan Recall Issue: Rolls-Royce ने अमेरिका में अपनी 102 गाड़ियों को रिकॉल करने का फैसला लिया है। यह कदम सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।
- Written By: सिमरन सिंह
Rolls Royce (Source. Rolls Royce)
Car Safety Problem: लग्जरी कार खरीदने वाले अक्सर इसे सबसे सुरक्षित मानते हैं, लेकिन इस बार एक बड़ी खबर ने सभी को चौंका दिया है। Rolls-Royce ने अमेरिका में अपनी 102 गाड़ियों को रिकॉल करने का फैसला लिया है। यह कदम सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, जिससे ग्राहकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, इन गाड़ियों की रियर सीट्स में लगे कुछ जरूरी बोल्ट ठीक से टाइट नहीं किए गए थे। ये बोल्ट सीट बेल्ट और बैकरेस्ट को मजबूती से पकड़कर रखते हैं। अगर ये बोल्ट ढीले हों, तो दुर्घटना के समय सीट बेल्ट सही तरीके से काम नहीं करेगी और सीट अपनी जगह से हिल सकती है। ऐसे में पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए यह गंभीर खतरा बन सकता है।
कैसे सामने आई यह बड़ी खामी?
इस समस्या का खुलासा तब हुआ जब एक कार से पीछे की तरफ से अजीब आवाज आई। जांच करने पर पाया गया कि एक बोल्ट ढीला था। इसके बाद कंपनी ने अन्य गाड़ियों की जांच की, जिसमें एक और वाहन में यही समस्या सामने आई। इससे यह स्पष्ट हो गया कि यह केवल एक गाड़ी की समस्या नहीं, बल्कि कई यूनिट्स में हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
कई दिनों तक खड़ी रहती है आपकी कार? पड़ सकता है भारी, बैटरी से इंजन तक हो सकता है बड़ा नुकसान
Bajaj Pulsar 125 हुई सस्ती, अब ₹1 लाख से कम में मिलेगी स्टाइल और पावर, कम बजट वालों के लिए फायदा
पेट्रोल-डीजल का खेल खत्म? अब Hydrogen से दौड़ेगी Suzuki Swift, दमदार पावर देख चौंक जाएंगे
1 लाख से कम में खरीदें ये दमदार टू-व्हीलर, सालों बाद बेचेंगे तो भी मिलेगा तगड़ा पैसा
मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे National Highway Traffic Safety Administration (NHTSA) को रिपोर्ट किया गया, जिसके बाद आधिकारिक रिकॉल प्रक्रिया शुरू की गई।
ग्राहकों को क्या सलाह दी गई है?
Rolls-Royce ने अपने ग्राहकों को साफ तौर पर सलाह दी है कि जब तक यह समस्या पूरी तरह ठीक नहीं हो जाती, तब तक गाड़ी की पीछे वाली सीट का इस्तेमाल न करें। साथ ही, पीछे की सीट पर सामान रखने से भी बचने को कहा गया है, ताकि किसी भी संभावित जोखिम को टाला जा सके।
ये भी पढ़े: कम बजट में स्टाइल और पावर, Pulsar या Apache कौन सी बाइक बनेगी सपनों की सवारी?
किन गाड़ियों में आई दिक्कत?
यह समस्या खासतौर पर Rolls-Royce Cullinan मॉडल में पाई गई है। कंपनी अब सभी प्रभावित गाड़ियों की जांच करेगी और जिनमें खामी मिलेगी, उनमें बोल्ट को सही तरीके से टाइट किया जाएगा या जरूरत पड़ने पर बदला जाएगा। सबसे राहत की बात यह है कि अभी तक इस समस्या के कारण किसी भी दुर्घटना या चोट की कोई खबर सामने नहीं आई है।
ध्यान दें
यह घटना दिखाती है कि चाहे कार कितनी भी महंगी क्यों न हो, सुरक्षा में छोटी सी चूक भी बड़ा खतरा बन सकती है। ऐसे में समय पर रिकॉल और सावधानी ही सबसे बड़ा समाधान है।
