भारत के मिड-साइज SUV सेगमेंट में बढ़ी गर्मी, 2026 में Renault और Nissan की एंट्री से बढ़ेगी प्रतिस्प
Mid-Size SUV India: SUV का बाजार लगातार तेजी से विस्तार कर रहा है। फिलहाल इस सेगमेंट में करीब 13 मॉडल बिक रहे हैं, जिनमें Tata Motors की नई Sierra, Maruti Suzuki की Grand Vitara और हाल ही में पेश की।
- Written By: सिमरन सिंह
Renault-Nissan ला रहा कड़ा मुकाबला। (सौ. AI)
SUV Market India: भारत में मिड-साइज SUV का बाजार लगातार तेजी से विस्तार कर रहा है। फिलहाल इस सेगमेंट में करीब 13 मॉडल बिक रहे हैं, जिनमें Tata Motors की नई Sierra, Maruti Suzuki की Grand Vitara और हाल ही में पेश की गई VictoriS शामिल हैं। वहीं अब Renault और Nissan भी इस रेस में उतरने की तैयारी कर चुके हैं। दोनों कंपनियां 2026 में अपनी नई दमदार SUVs लॉन्च करेंगी, जिससे मौजूदा कंपनियों खासतौर से Maruti Suzuki पर दबाव बढ़ना तय है।
नई जनरेशन Renault Duster 2026 में दस्तक देगी
Renault ने आधिकारिक रूप से पुष्टि की है कि नई जनरेशन Duster का भारत में डेब्यू 26 जनवरी 2026 को होगा। 3rd जनरेशन मॉडल का डिजाइन ग्लोबल वर्जन से मिलता-जुलता होगा, हालांकि भारतीय सड़कों के अनुसार कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। यह SUV CMF-B प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी और लगभग 4,360 mm लंबाई तथा 2,673 mm व्हीलबेस के साथ आएगी।
पुरानी Duster की सफलता का बड़ा कारण इसका डीजल इंजन था, लेकिन इस बार कंपनी डीजल का विकल्प नहीं देगी। नई Duster केवल पेट्रोल पावरट्रेन पर आधारित होगी।
सम्बंधित ख़बरें
बार-बार गाड़ी का रजिस्ट्रेशन खत्म, BH Series से पूरे देश में बेफिक्र चलाएं वाहन
पेट्रोल-डीजल का खेल खत्म? मिडिल क्लास के लिए बड़ा बदलाव, नई कार खरीदने से पहले जान लें CAFE-3 का नियम
गाड़ी पर जाति लिखी तो पड़ेगा भारी, 5,000 का चालान और जेल तक की नौबत
कौन सा कार कलर पड़ेगा महंगा? सफेद चुना तो टेंशन खत्म, काला बना सकता है जोखिम
1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन देगा दमदार परफॉर्मेंस
अंतरराष्ट्रीय मॉडल में 1.2L माइल्ड-हाइब्रिड इंजन मिलता है, लेकिन भारत के लिए कंपनी 1.3-लीटर HR13 टर्बो पेट्रोल इंजन देगी। यह इंजन 154 bhp पावर और 250 Nm टॉर्क जनरेट करेगा। SUV में 6-स्पीड मैनुअल और CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दोनों विकल्प मिलेंगे। Renault भविष्य में भारत के लिए स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन भी पेश कर सकती है।
Nissan Tekton: अधिक प्रीमियम लुक और आधुनिक फीचर्स
Nissan भी इसी प्लेटफॉर्म पर अपनी नई मिड-साइज SUV Tekton लॉन्च करेगी। यह SUV Renault Duster की तरह CMF-B प्लेटफॉर्म पर बनी होगी, लेकिन डिजाइन के मामले में और ज्यादा प्रीमियम दिखाई देगी। कंपनी द्वारा जारी झलकियों में Tekton का लुक ब्रांड की ग्लोबल फ्लैगशिप SUVs से प्रेरित नजर आता है। Nissan Tekton में भी वही 1.3L टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। SUV को 2026 की पहली छमाही में लॉन्च किए जाने की योजना है।
फीचर्स: दोनों SUVs में होगा हाई-टेक पैकेज
रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों SUVs में लगभग एक जैसा फीचर सेट मिलेगा, जिसमें शामिल हैं:
- बड़ा टचस्क्रीन
- ADAS सेफ्टी पैकेज
- 360-डिग्री कैमरा
- डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
- कनेक्टेड कार तकनीक
- पैनोरमिक सनरूफ
- 6 एयरबैग
ये भी पढ़े: फेक DigiLocker ऐप्स से सावधान! सरकार ने जारी की अहम एडवाइजरी, यूजर्स तुरंत करें ये जरूरी कदम
मिड-साइज SUV सेगमेंट में बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा
Renault और Nissan का मानना है कि आने वाले वर्षों में भारत में इस सेगमेंट की मांग और बढ़ेगी। नई Duster और Tekton की एंट्री के बाद मार्केट में Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Grand Vitara, Toyota Hyryder, Tata Curvv और Mahindra XUV700 जैसी SUVs को कड़ी चुनौती मिलेगी।
