-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Fake Digilocker Risk Of Data Theft Government Warning To Identify Real Digilocker App
फेक DigiLocker ऐप्स से सावधान! सरकार ने जारी की अहम एडवाइजरी, यूजर्स तुरंत करें ये जरूरी कदम
- Written By: सिमरन सिंह
DigiLocker App: देशभर के स्मार्टफोन यूजर्स को एक महत्वपूर्ण सुरक्षा चेतावनी जारी की है। अपने फोन में DigiLocker ऐप हैं तो सरकार ने फर्जी DigiLocker ऐप्स को लेकर लोगों को अलर्ट किया है।

DigiLocker को लेकर सराकर ने दी चेतावनी। (सौ. Playstore)
Cyber Security India: भारत सरकार ने देशभर के स्मार्टफोन यूजर्स को एक महत्वपूर्ण सुरक्षा चेतावनी जारी की है। यह एडवाइजरी खासतौर पर उन सभी लोगों के लिए है जो अपने फोन में DigiLocker ऐप का उपयोग करते हैं। सरकार ने App Store और Play Store पर मौजूद फर्जी DigiLocker ऐप्स को लेकर लोगों को अलर्ट किया है। Digital India के ऑफिशियल X अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर यूजर्स को सतर्क रहने की अपील की गई है। पोस्ट में साफ तौर पर कहा गया है कि “ऐप डाउनलोड करने से पहले इस बात को वेरिफाई कर लें कि जिस ऐप को आप इंस्टॉल कर रहे हैं, वह असली है या नहीं।”
कैसे पहचानें असली और नकली DigiLocker ऐप?
कई यूजर्स के फोन में यह ऐप पहले से मौजूद है, लेकिन फर्जी ऐप्स की बढ़ती संख्या ने खतरा बढ़ा दिया है। सरकार के मुताबिक, नकली ऐप्स यूजर्स को गुमराह करते हैं और उनका पर्सनल डेटा चुराने की कोशिश करते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप यह जांच लें कि कहीं आपने भी गलती से फर्जी ऐप में अपने दस्तावेज़ अपलोड तो नहीं कर दिए।
असली DigiLocker ऐप, MeitY (Ministry of Electronics and Information Technology) के तहत चलाया जाने वाला एक सरकारी इनिशिएटिव है। यह नागरिकों को एक सुरक्षित डिजिटल डॉक्यूमेंट वॉलेट उपलब्ध कराता है, जिसमें पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन रजिस्ट्रेशन और अकादमिक रिकॉर्ड जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज़ सुरक्षित रखे जाते हैं। अगर यही संवेदनशील डॉक्यूमेंट किसी नकली ऐप में चले जाएं, तो आपकी प्राइवेसी और सिक्योरिटी को गंभीर खतरा हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
अब इंसान नहीं, AI करेगा Influencing, भारत में तेजी से बढ़ रहा Virtual Influencers का क्रेज
भारत पर बढ़ा साइबर हमलों का खतरा, 6 महीने में 77 Ransomware Attack, एशिया में दूसरा सबसे बड़ा निशाना बना देश
Facebook पर मिलेगा फ्री Blue Tick, Meta ला रहा Human Verified बैज, AI और फेक प्रोफाइल पर लगेगी लगाम
ChatGPT हुआ अचानक डाउन, हजारों यूजर्स नहीं कर पाए लॉगिन, OpenAI ने खुद मानी बड़ी तकनीकी गड़बड़ी
Protect your important documents using only the authentic DigiLocker application. Fraudulent apps with similar names are being circulated on app stores to mislead users. If you have already installed a suspicious version, delete it immediately and change your passwords for… pic.twitter.com/v6wjeninzA — Digital India (@_DigitalIndia) November 29, 2025
सरकार की सलाह: तुरंत उठाएं ये कदम
Digital India की चेतावनी पोस्ट में यूजर्स को सलाह दी गई है कि यदि किसी ने गलती से कोई नकली ऐप डाउनलोड कर लिया है, तो वे:
- तुरंत उस ऐप को मोबाइल से डिलीट कर दें
- सभी लिंक्ड अकाउंट्स के पासवर्ड तुरंत बदल दें
यह कदम आपके डेटा को संभावित साइबर हमलों से बचा सकता है।
ये भी पढ़े: भारतीय भाषाओं में रील्स डबिंग का नया AI फीचर लॉन्च, क्रिएटर्स का अनुभव होगा और भी शक्तिशाली
असली DigiLocker ऐप की सही पहचान
यूजर्स की सुविधा के लिए सरकार ने असली ऐप की पहचान भी बताई है:
- ऑफिशियल ऐप का नाम: DigiLocker
- डेवलपर: National e-Governance Division (NeGD), Government of India
- ऑफिशियल वेबसाइट: www.digilocker.gov.in
अगर आपको ऐप स्टोर पर सही ऐप पहचानने में दिक्कत हो रही है, तो आप सीधे DigiLocker की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। पेज के सबसे नीचे स्क्रॉल करने पर आपको “Download DigiLocker App” का विकल्प दिखाई देगा। यहां दिए गए Google Play और Apple App Store के लिंक पर क्लिक करते ही आप सीधे असली ऐप पर पहुंच जाएंगे। वहां से आप इसे सुरक्षित रूप से डाउनलोड और इंस्टॉल कर सकते हैं।
Fake digilocker risk of data theft government warning to identify real digilocker app
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सफलता की नई उड़ान पर कृति सेनन, बैक-टू-बैक उपलब्धियों के बीच मना रहीं सबसे खास दिन
Jul 26, 2026 | 07:00 AMचीन पर टूटा टाइफून नोल का कहर, 3 लाख से अधिक लोगों को छोड़ना पड़ा घर; सैकड़ों उड़ानें रद्द
Jul 26, 2026 | 06:59 AMनागपुर में थमी बारिश, 24 घंटे में 5.4 डिग्री चढ़ा पारा; उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
Jul 26, 2026 | 06:58 AMSelf-Doubt से लेकर Anxiety तक, हर मुश्किल में काम आएंगे मां दुर्गा के ये 5 चमत्कारी मंत्र, मिलेगा आत्मविश्वास
Jul 26, 2026 | 06:49 AMWeather Update: IMD का बड़ा अलर्ट; दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड में मौसम बदला, जानिए कहां होगी सबसे ज्यादा बारिश
Jul 26, 2026 | 06:33 AMWeekly Transit: 27 जुलाई से शनि होंगे वक्री, जानें 26 जुलाई से 1 अगस्त तक ग्रहों का असर
Jul 26, 2026 | 06:30 AMLIVEआज की ताजा खबर 26 जुलाई LIVE: बेहतर मौसम के बीच अमरनाथ यात्रा का 19वां जत्था रवाना
Jul 26, 2026 | 06:25 AMवीडियो गैलरी

अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में NSUI का जश्न… आखिर क्यों सड़क पर उतर आए छात्र? देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 07:41 PM














