अगस्त में ऑटो सेक्टर की बिक्री रही सुस्त, सितंबर से उछाल की उम्मीद
Automobile Market Trends: भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में अगस्त का महीना बिक्री के लिहाज से मिला-जुला रहा। FADA के आंकड़ों के अनुसार, इसका कारण सरकार का GST दरों की नई निति को लेकर आए है।
- Written By: सिमरन सिंह
Automobile के लिए क्या है सरकार का प्लान। (सौ. AI)
GST 2.0 Impact, Passenger Vehicle Sales: भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए अगस्त का महीना बिक्री के लिहाज से मिला-जुला रहा। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में कुल रिटेल बिक्री 19.64 लाख यूनिट रही, जो साल-दर-साल 2.84% ज्यादा है, लेकिन जुलाई की तुलना में लगभग स्थिर रही। इसका मुख्य कारण हालिया GST कटौती का ऐलान रहा, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले से किया था। इस घोषणा के बाद ग्राहक कीमतों में गिरावट का इंतजार करने लगे।
पूछताछ बढ़ी, खरीद टली
अगस्त में ग्राहकों की तरफ से पूछताछ और बुकिंग तो मजबूत रही, लेकिन अधिकांश लोगों ने खरीद पूरी करने से परहेज किया। उपभोक्ताओं का रुझान 22 अगस्त से लागू होने वाली नई जीएसटी दरों की ओर रहा। FADA का कहना है कि इस वजह से सभी सेगमेंट्स में ठहराव दिखा। हालांकि, सितंबर से बिक्री में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।
यात्री वाहन बिक्री पर असर
अगस्त में कार और SUV की बिक्री 3,23,256 यूनिट रही। यह आंकड़ा साल-दर-साल 0.93% अधिक है, लेकिन महीने-दर-महीने 1.63% की गिरावट दर्ज की गई। महीने की शुरुआत में ओणम और गणेश चतुर्थी जैसे त्योहारों पर डिलीवरी तेज रही, लेकिन बाद में ग्राहक खरीद टालते गए। साथ ही, कई राज्यों में भारी बारिश और शहरी बाढ़ ने शो-रूम पर भीड़ घटा दी। FADA अध्यक्ष सीएस विग्नेश्वर का कहना है, “त्योहारों का सीजन सितंबर के अंत से शुरू होगा, जिससे बिक्री में तेजी आएगी। ब्याज दरें घट रही हैं और जीएसटी में पारदर्शिता बढ़ रही है, जिससे यात्री वाहन खंड को बड़ा फायदा होगा।”
सम्बंधित ख़बरें
E20 मामले में Maruti Suzuki को झटका, आयोग ने नई कार देने का दिया आदेश, नहीं तो लौटाने होंगे 20 लाख रुपया
Royal Enfield Classic 350 का 2026 अवतार लॉन्च, अब मिलेगा स्लिपर क्लच और USB-C चार्जिंग
BMW-Mercedes को टक्कर! भारत में दो शानदार वेरिएंट्स में लॉन्च हुई Lexus ES 350h; फीचर्स हैं दमदार
24 जुलाई को लॉन्च होगी नई Maruti Brezza, टर्बो इंजन, नए फीचर्स और दमदार लुक से बढ़ाएगी SUV सेगमेंट की टेंशन
ये भी पढ़े: बिना ड्राइवर वाली कारें अब सुनेंगी और समझेंगी आवाजें, जानें कैसे?
दोपहिया वाहनों पर बारिश की मार
अगस्त में दोपहिया बिक्री 13,73,675 यूनिट रही। यह साल-दर-साल 2.18% ज्यादा और महीने-दर-महीने 1.34% बढ़ी है। हालांकि, भारी बारिश ने ग्रामीण इलाकों की मांग को धीमा कर दिया। स्कूटर की बिक्री मजबूत रही, जबकि कम्यूटर मोटरसाइकिल की खरीद स्थगित होती रही। डीलरों का कहना है कि सितंबर-अक्टूबर के लिए बुकिंग बढ़ गई है, जिससे मांग धीरे-धीरे जमा हो रही है।
सितंबर से उछाल की संभावना
FADA का मानना है कि अगस्त की सुस्ती असल में टली हुई मांग है, जो त्योहारों में तेजी से पूरी होगी। जीडीपी 6.3–6.8% पर स्थिर है, महंगाई नियंत्रण में है और मानसून भी संतुलित है। सितंबर में शुरुआत श्राद्ध पक्ष के कारण शांत रहेगी, लेकिन 22 सितंबर से GST 2.0 और नवरात्रि के साथ ऑटो बिक्री में जोरदार उछाल की उम्मीद है। यात्री वाहन, दोपहिया, तिपहिया और CV सभी सेगमेंट्स में मांग बढ़ने की संभावना है।
