Second Hand Car को खरीदते समय ये बात ध्यान रखे। (सौ. Freepik)
नवभारत ऑटो डेस्क: भारत में बीते कुछ वर्षों में सेकेंड हैंड कारों का बाजार तेजी से बढ़ा है। हर महीने लाखों लोग पुरानी कारें खरीद रहे हैं। ये कारें न सिर्फ बजट में आती हैं, बल्कि सुविधाजनक भी होती हैं। लेकिन अगर थोड़ी सी भी लापरवाही बरती जाए, तो ठगी का शिकार होना तय है। ऐसे में पुरानी गाड़ी खरीदते समय कुछ ज़रूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं वे 5 अहम टिप्स जो आपको सेकेंड हैंड कार खरीदते समय जरूर याद रखने चाहिए।
सेकेंड हैंड कार लेते समय सबसे पहली चीज जो आपको करनी चाहिए, वह है उसके दस्तावेजों की पूरी जांच। RC (रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट), इंश्योरेंस पेपर, PUC (पॉल्यूशन सर्टिफिकेट), और लोन से संबंधित कागजात की पुष्टि करें। इंश्योरेंस को अपने नाम ट्रांसफर करवाना न भूलें और यह सुनिश्चित करें कि गाड़ी किसी कानूनी विवाद में न हो।
गाड़ी खरीदने से पहले उसकी टेस्ट ड्राइव अवश्य लें और किसी विश्वसनीय ऑटो एक्सपर्ट से कार का मूल्यांकन कराएं। इंजन, ब्रेक, टायर, क्लच, सस्पेंशन और अन्य हिस्सों की अच्छी तरह से जांच करवा लें।
अकसर गाड़ी बेचने वाले लोग ओडोमीटर में हेरफेर कर गाड़ी की रनिंग कम बताने की कोशिश करते हैं। इसलिए सर्विस रिकॉर्ड और सर्विस सेंटर से गाड़ी के असली माइलेज की पुष्टि करना जरूरी है।
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे Cars24, OLX Auto, Spinny आदि पर अच्छे ऑप्शंस मिल सकते हैं। अलग-अलग विक्रेताओं की तुलना करें और उचित दाम पर ही सौदा करें।
ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
ऑनलाइन सुविधा ने खरीददारी आसान तो की है, लेकिन इससे धोखाधड़ी का खतरा भी बढ़ा है। हमेशा जानी-मानी वेबसाइट या अधिकृत डीलरशिप से ही कार खरीदें, जिससे भविष्य में कोई परेशानी न हो।