Warning Lights In Car: कार की ये लाइट्स दे रही हैं बड़ा संकेत, अनदेखी किया तो पड़ेगा महंगा, जानें क्या है मतलब
Warning Lights Meaning: कार सिर्फ चलती नहीं, बल्कि आपसे बात भी करती हैं। ये बातचीत शब्दों में नहीं, बल्कि डैशबोर्ड पर जलने वाली लाइट्स के जरिए होती है। जिनके बारें में पता होना जरूरी है।
- Written By: सिमरन सिंह
Car dashboard (Source. Freepik)
Engine Warning Light: आज की मॉडर्न कारें सिर्फ चलती नहीं, बल्कि आपसे बात भी करती हैं। ये बातचीत शब्दों में नहीं, बल्कि डैशबोर्ड पर जलने वाली लाइट्स के जरिए होती है। नए ड्राइवरों को ये संकेत शुरुआत में उलझन भरे लग सकते हैं, क्योंकि इनमें कई तरह के सिंबल दिखाई देते हैं।
असल में ये लाइट्स आपकी कार का अलर्ट सिस्टम हैं, जो कभी हल्की चेतावनी तो कभी तुरंत ध्यान देने का संकेत देती हैं। इन्हें समझना बेहद जरूरी है, क्योंकि समय रहते कार्रवाई करने से आप बड़ी खराबी और महंगे रिपेयर से बच सकते हैं।
डैशबोर्ड को समझें ट्रैफिक लाइट की तरह
आप अपनी कार के डैशबोर्ड को ट्रैफिक सिग्नल की तरह समझ सकते हैं, जहां तीन तरह की लाइट्स होती हैं:
सम्बंधित ख़बरें
अब वीकेंड पर भी निपटेंगे Traffic Challan, दिल्ली में शुरू होंगी स्पेशल ट्रैफिक कोर्ट
AI Smart Glasses पहनकर गाड़ी चलाना पड़ सकता है भारी, इस राज्य में बैन की तैयारी
Skoda की सबसे पावरफुल SUV Kodiaq RS की बुकिंग शुरू, 50 लाख से ज्यादा हो सकती है कीमत
IndiGo का बड़ा धमाका, अब फ्लाइट के साथ बुक करें एयरपोर्ट कैब, सिर्फ 49 रुपये से शुरू होगी सुविधा
लाल लाइट (खतरे का संकेत)
अगर डैशबोर्ड पर लाल लाइट जलती है, तो इसका मतलब है कि स्थिति गंभीर है। ऐसी स्थिति में तुरंत गाड़ी रोककर इंजन बंद कर देना चाहिए। इसे नजरअंदाज करना भारी नुकसान का कारण बन सकता है।
पीली/एंबर लाइट (सावधानी जरूरी)
यह लाइट बताती है कि कार में कोई समस्या शुरू हो सकती है। आप गाड़ी चला सकते हैं, लेकिन जल्द से जल्द सर्विस सेंटर जाकर जांच कराना जरूरी है।
हरी/नीली लाइट (सामान्य जानकारी)
ये लाइट्स केवल जानकारी देती हैं कि कोई फीचर जैसे हेडलाइट, इंडिकेटर या क्रूज कंट्रोल चालू है और सही काम कर रहा है।
जरूरी Warning Lights जिन्हें नजरअंदाज करना खतरनाक
कुछ लाइट्स ऐसी होती हैं, जिन्हें नजरअंदाज करना आपकी जेब और सुरक्षा दोनों के लिए नुकसानदायक हो सकता है इनको कार के लिए Warning Lights भी कहते है:
- चेक इंजन लाइट: इंजन से जुड़ी किसी भी गड़बड़ी का संकेत
- ऑयल प्रेशर लाइट: इंजन ऑयल की कमी या दबाव में समस्या
- बैटरी लाइट: बैटरी या चार्जिंग सिस्टम में खराबी
- ब्रेक सिस्टम लाइट: ब्रेक फ्लूइड या ब्रेक सिस्टम में गंभीर समस्या
दूसरी आम लेकिन अहम लाइट्स
- ABS लाइट: ब्रेक सिस्टम का एक हिस्सा ठीक से काम नहीं कर रहा
- TPMS लाइट: टायर में हवा कम है
- कूलेंट टेम्परेचर लाइट: इंजन ओवरहीट हो रहा है
- एयरबैग लाइट: एयरबैग सिस्टम में खराबी
- फ्यूल लाइट: ईंधन कम हो रहा है
क्यों जरूरी है इन संकेतों को समझना?
अक्सर लोग सोचते हैं कि अगर कार सही चल रही है तो इन लाइट्स को नजरअंदाज किया जा सकता है। लेकिन यही सबसे बड़ी गलती होती है। छोटी समस्या समय के साथ बड़ी और महंगी खराबी में बदल सकती है। ये लाइट्स आपको पहले ही चेतावनी देती हैं, ताकि आप समय रहते सावधान हो सकें और नुकसान से बच सकें।
ये भी पढ़े: Kia India: कार खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, Kia ने मचाई धूम, बनाया नया रिकॉर्ड
लाइट जलते ही क्या करें?
सबसे पहले घबराएं नहीं। लाइट के रंग को पहचानें और उसी के हिसाब से फैसला लें।
- लाल लाइट दिखे तो तुरंत गाड़ी रोक दें
- पीली लाइट हो तो सावधानी से चलाएं और जल्द जांच कराएं
- हरी/नीली लाइट पर चिंता की जरूरत नहीं
याद रखें, ये लाइट्स आपको डराने के लिए नहीं, बल्कि सुरक्षित रखने के लिए होती हैं। इन्हें समझना हर ड्राइवर के लिए जरूरी है, ताकि आपकी ड्राइविंग सुरक्षित और बेफिक्र बन सके।
