सस्ता और दमदार: 1 लाख से कम में ये 4 बाइक्स मिडिल क्लास का सपना करेंगी पूरा
Bikes Under 1 Lakh: मिडिल क्लास परिवारों के लिए बाइक सिर्फ एक साधन नहीं, बल्कि रोज़मर्रा की ज़िंदगी का अहम हिस्सा होती है। ऐसे में लोग ऐसी बाइक की तलाश में रहते हैं जो कम कीमत में मिले।
- Written By: सिमरन सिंह
Best Bike in 1 Lakh (Source. Hero Glamour X and Bajaj CT 110X)
Best Bikes Under 1 Lakh: भारत में मिडिल क्लास परिवारों के लिए बाइक सिर्फ एक साधन नहीं, बल्कि रोज़मर्रा की ज़िंदगी का अहम हिस्सा होती है। ऐसे में लोग ऐसी बाइक की तलाश में रहते हैं जो कम कीमत, शानदार माइलेज और कम मेंटेनेंस के साथ आए। अगर आपका बजट 1 लाख रुपये से कम है और आप एक भरोसेमंद बाइक खरीदना चाहते हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद खास है।
कम बजट में बेस्ट ऑप्शन की तलाश खत्म
आज के समय में मार्केट में कई ऐसी बाइक्स मौजूद हैं जो न सिर्फ किफायती हैं, बल्कि लंबे समय तक चलने वाली भी हैं। इन्हें आप एक तरह से “वन टाइम इन्वेस्टमेंट” मान सकते हैं, जो सालों तक आपका खर्च बचाएंगी।
Hero Glamour X: माइलेज और स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बिनेशन
अगर आप रोज़ ऑफिस आने-जाने के लिए बाइक चाहते हैं, तो Hero Glamour X एक शानदार विकल्प है।
सम्बंधित ख़बरें
Car Mileage बढ़ाने के ये आसान तरीके नहीं जानते होंगे आप, पेट्रोल का खर्च होगा कम
7-सीटर SUV का बड़ा धमाका, Tata से Maruti तक लॉन्च करेंगी नई Electric फैमिली कारें
कार की Smart Key में छिपे हैं ये गजब फीचर्स, 90% लोग आज भी नहीं जानते, गर्मियों में आएंगे सबसे ज्यादा काम
Tata ला सकती है ऐसी कार जो चलेगी 85% एथेनॉल वाले फ्यूल पर, खर्च भी होगा कम
- शुरुआती कीमत: लगभग 82,970 रुपये
- इंजन: 125cc
- माइलेज: करीब 65 kmpl
- टॉप स्पीड: 105 kmph
यह बाइक उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो स्टाइल के साथ फ्यूल की बचत भी चाहते हैं।
Bajaj Pulsar N125: युवाओं की पहली पसंद
स्पोर्टी लुक और दमदार परफॉर्मेंस के लिए Bajaj Pulsar N125 युवाओं में काफी लोकप्रिय है।
- कीमत: 91,690 से 93,160 रुपये
- इंजन: 125cc
- माइलेज: लगभग 60 kmpl
यह बाइक आपको कम कीमत में “स्पोर्ट्स बाइक” वाली फीलिंग देती है, जो कॉलेज जाने वाले युवाओं के लिए खास बनाती है।
TVS Raider: टेक्नोलॉजी और स्टाइल का तड़का मिलन
अगर आप बजट में रहते हुए हाईटेक फीचर्स चाहते हैं, तो TVS Raider एक बेहतरीन ऑप्शन है।
- शुरुआती कीमत: करीब 82,000 रुपये
- माइलेज: 56.7 kmpl
- टॉप स्पीड: 99 kmph
इसका डिजिटल क्लस्टर और शार्प डिजाइन इसे सेगमेंट की सबसे एडवांस बाइक बनाता है।
ये भी पढ़े: अब घर के पास ही होगी कार सर्विस, Maruti की नई QuickStop सर्विस से कार मालिको की टेंशन खत्म
Bajaj CT 110X: मजबूती में नंबर वन
अगर आपका काम ज्यादा भारी या खराब रास्तों पर चलने का है, तो Bajaj CT 110X आपके लिए परफेक्ट है।
- कीमत: लगभग 67,280 रुपये
यह बाइक अपनी मजबूती और कम खर्च के लिए जानी जाती है और लंबे समय तक बिना ज्यादा खर्च के चलती है।
कौन सी बाइक आपके लिए सही?
अगर आप स्टाइल और माइलेज चाहते हैं तो Glamour X, स्पोर्टी फील के लिए Pulsar N125, फीचर्स के लिए Raider और मजबूती के लिए CT 110X सबसे बढ़िया विकल्प हैं। कुल मिलाकर, ये सभी बाइक्स मिडिल क्लास परिवारों के लिए “टेंशन खत्म” करने वाली डील साबित हो सकती हैं।
