अब 50 हजार से भी कम में मिलेगा इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेट्रोल खर्च से मिलेगी छुट्टी
Ola Electric offer 2026: भारत में बढ़ती पेट्रोल कीमतों के बीच इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। इसी बीच Ola Electric ने बड़ा धमाका करते हुए अपना नया EndICEAge कैंपेन लॉन्च कर दिया है।
- Written By: सिमरन सिंह
Ola Electric (Source. Ola)
Electric Scooter Under 50000: भारत में बढ़ती पेट्रोल कीमतों के बीच इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। इसी बीच Ola Electric ने बड़ा धमाका करते हुए अपना नया “EndICEAge” कैंपेन लॉन्च कर दिया है।
इस कैंपेन के तहत अब ग्राहकों को बेहद सस्ती कीमत में इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक खरीदने का मौका मिल रहा है, जिससे मिडिल क्लास के लिए यह एक बड़ा राहत भरा कदम साबित हो सकता है।
सिर्फ 49,999 रुपये में इलेक्ट्रिक व्हीकल!
इस खास ऑफर के तहत कंपनी ने अपने दो पॉपुलर मॉडल्स Ola S1 X (2kWh) और Ola Roadster X (2.5kWh) की शुरुआती कीमत सिर्फ 49,999 रुपये रखी है। यह ऑफर 31 मार्च 2026 तक ही वैलिड रहेगा, यानी ग्राहकों के पास सीमित समय है इस डील का फायदा उठाने का।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में CNG हुई महंगी, अब ऑटो-टैक्सी का किराया बढ़ना तय? जानें नई कीनत
Uber ड्राइवरों के लिए बड़ा बदलाव, केंद्र सरकार ने Electric Vehicles अपनाने को कहा
कम बजट में चाहिए ज्यादा माइलेज? ये 5 Twin Cylinder CNG Cars मचा रही हैं धूम
हॉर्मुज स्ट्रेट बंद होते ही बढ़ा तेल संकट, PM मोदी की बड़ी अपील सोच-समझकर इस्तेमाल करें पेट्रोल-डीजल
50,000 रुपये तक के फायदे और शानदार ऑफर्स
कंपनी ने अपने पूरे पोर्टफोलियो पर 50,000 रुपये तक के फायदे देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही ग्राहकों को 60% तक का अस्योर्ड बायबैक वैल्यू भी मिलेगा, जिससे भविष्य में व्हीकल अपग्रेड करना आसान हो जाएगा। यानी अब आपको गाड़ी बेचने की टेंशन भी नहीं रहेगी।
सर्विस में भी बड़ा बदलाव, उसी दिन मिलेगा समाधान
ग्राहकों का भरोसा जीतने के लिए कंपनी ने सर्विस में भी बड़ा सुधार किया है। कंपनी का दावा है कि अब 80% से ज्यादा मामलों में उसी दिन सर्विस दी जाएगी। अगर तय समय पर काम पूरा नहीं हुआ, तो ग्राहकों को मुफ्त ओला कैब वाउचर दिया जाएगा। यह कदम यूजर्स के एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने के लिए उठाया गया है।
8 साल की वारंटी, मिलेगा लंबा भरोसा
अब सभी Ola S1 स्कूटर और रोडस्टर बाइक्स पर 8 साल तक की एक्सटेंडेड वारंटी दी जा रही है। इस सेगमेंट में इतनी लंबी वारंटी बहुत कम कंपनियां देती हैं, जिससे यह ऑफर और भी आकर्षक बन जाता है।
महंगे पेट्रोल से बचने का सही समय
कंपनी का कहना है कि हाल ही में तेल की कीमतों में बढ़ोतरी ने ऊर्जा सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाई है। ऐसे में अब समय आ गया है कि लोग पेट्रोल गाड़ियों से हटकर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की ओर तेजी से बढ़ें।
ये भी पढ़े: पड़ेगा महंगा अगर नहीं जानते ये फीचर्स, बाइक खरीदने से पहले जरूर पढ़ें, जान बचाने वाले हैं ये टेक्नोलॉजी
कंपनी के अन्य मॉडल्स और कीमतें
प्रीमियम सेगमेंट में Ola S1 Pro+ की कीमत 1,44,999 रुपये और Ola S1 Pro की कीमत 1,02,499 रुपये तक है। वहीं बाइक सेगमेंट में Ola Roadster X+ की कीमत 1,89,999 रुपये तक जाती है।
क्या है यूजर्स के लिए फायदा?
कम कीमत, बेहतर सर्विस और लंबी वारंटी इन तीन बड़े फायदों के साथ Ola Electric का यह कैंपेन ग्राहकों को इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की ओर आकर्षित कर रहा है। अगर आप भी पेट्रोल खर्च से छुटकारा चाहते हैं, तो यह मौका आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है।
