Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 17 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

टोयोटा ने दिखाई नई Hilux की पहली झलक, खतरनाक लुक और हाई-टेक फीचर्स के साथ इस दिन होगी लॉन्च

Toyota Hilux Teaser: टोयोटा इंडिया ने अपनी नई Hilux का टीजर जारी कर दिया है। 28 जुलाई को लॉन्च होने वाली इस गाड़ी में 12.3-इंच की बड़ी स्क्रीन और एग्रेसिव डिजाइन जैसे कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Jul 17, 2026 | 01:50 PM

टोयोटा हिलक्स, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Next Gen Toyota Hilux Teaser: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी मजबूती और दमदार परफॉर्मेंस के लिए मशहूर Toyota Hilux अब एक नए और आधुनिक अवतार में आने के लिए तैयार है। टोयोटा इंडिया ने आधिकारिक तौर पर अपनी इस नई लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक का टीजर जारी कर दिया है।

इस छोटे से वीडियो क्लिप में गाड़ी के Front और Rear हिस्से की झलक दिखाई गई है, जो यह संकेत देती है कि कंपनी इस बार इसके डिजाइन में बड़े और क्रांतिकारी बदलाव करने जा रही है। इस नई पिकअप को भारत में 28 जुलाई, 2026 को आधिकारिक तौर पर पेश किया जाएगा।

डिजाइन में दिखेगा ‘फ्यूचरिस्टिक’ अंदाज

टीज़र से मिली जानकारी के अनुसार, नई टोयोटा हिलक्स के फ्रंट फेस में आमूल-चूल परिवर्तन किए गए हैं। वैश्विक बाजारों में उपलब्ध मॉडलों की तर्ज पर, भारत में लॉन्च होने वाली नई हिलक्स का चेहरा पहले से कहीं अधिक Aggressive और Futuristic नजर आ रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

E20 मामले में Maruti Suzuki को झटका, आयोग ने नई कार देने का दिया आदेश, नहीं तो लौटाने होंगे 20 लाख रुपया

Royal Enfield Classic 350 का 2026 अवतार लॉन्च, अब मिलेगा स्लिपर क्लच और USB-C चार्जिंग

BMW-Mercedes को टक्कर! भारत में दो शानदार वेरिएंट्स में लॉन्च हुई Lexus ES 350h; फीचर्स हैं दमदार

24 जुलाई को लॉन्च होगी नई Maruti Brezza, टर्बो इंजन, नए फीचर्स और दमदार लुक से बढ़ाएगी SUV सेगमेंट की टेंशन

हालांकि, गाड़ी का साइड प्रोफाइल और ओवरऑल ढांचा मौजूदा मॉडल जैसा ही रहने की उम्मीद है, लेकिन पिछले हिस्से में टेल सेक्शन में मामूली सुधार किए जा सकते हैं। यह पिकअप अपने सिग्नेचर Two-cab कॉन्फ़िगरेशन में बनी रहेगी, जो इसे शहर और ऑफ-रोडिंग दोनों के लिए उपयुक्त बनाती है।

टोयोटा Hilux, फोटो (सो. सोशल मीडिया)

 

केबिन के अंदर हुए बड़े बदलाव

नई हिलक्स का सबसे बड़ा आकर्षण इसका इंटीरियर होने वाला है। कंपनी ने इसके केबिन और डैशबोर्ड को पूरी तरह से नया रूप दिया है। अब इसमें 12.3-इंच की दो बड़ी स्क्रीन मिलेंगी, जिनमें से एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर होगा और दूसरी इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए होगी। यह पुराने 7.8-इंच के यूनिट की तुलना में एक बहुत बड़ा अपग्रेड है।

खास बात यह है कि यह नया इंफोटेनमेंट सिस्टम वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले को भी सपोर्ट करेगा, जो ड्राइविंग के अनुभव को और अधिक सुविधाजनक और आधुनिक बना देगा।

इंजन में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं

भले ही डिजाइन और फीचर्स में बड़े बदलाव किए गए हों, लेकिन इंजन के मोर्चे पर टोयोटा ने नो चेंज की नीति अपनाई है। नई हिलक्स में वही पुराना और भरोसेमंद 2.8-लीटर डीजल इंजन मिलेगा, जो Toyota Fortuner में भी इस्तेमाल होता है। यह इंजन ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 201bhp की पावर और 500Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।

ऑफ-रोडिंग के शौकीनों के लिए इसमें लो-रेंज ट्रांसफर केस  की सुविधा बरकरार रहेगी। इसके अलावा, ईंधन दक्षता बढ़ाने के लिए कंपनी इसमें 48V mild-hybrid system भी जोड़ सकती है।

यह भी पढ़ें:- E20 पेट्रोल विवाद में नया मोड़, Maruti Suzuki ने रायपुर आयोग के फैसले को दी चुनौती, जानें क्या कहा?

नई Hilux की क्या होगी कीमत?

अनुमान है कि नई टोयोटा हिलक्स की एक्स-शोरूम कीमत 30.00 लाख रुपये से लेकर 38.00 लाख रुपये के बीच हो सकती है।, भारत में इसका मुकाबला मुख्य रूप से इसुजु डी-मैक्स वी-क्रॉस जैसी गाड़ियों से होगा। लाइफस्टाइल पिकअप सेगमेंट में टोयोटा की इस नई पेशकश से उन ग्राहकों को आकर्षित करने की उम्मीद है जो एक दमदार ऑफ-रोडर के साथ-साथ प्रीमियम फीचर्स वाली गाड़ी की तलाश में हैं।

New toyota hilux teaser launch date india features price details

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 17, 2026 | 01:50 PM

Topics:  

  • Automobile News
  • Car in India
  • Toyota Hilux

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.