सड़कों पर AI का जादू: अब इन कारों में भी मिलेगी 'स्मार्ट' सुरक्षा, जानें कैसे बदल रहा है ड्राइविंग का अनुभव

AI and ADAS in Indian Cars: भारत में ADAS और AI तकनीक अब केवल लग्जरी कारों तक सीमित नहीं है। 15-25 लाख रुपये की बजट वाली कारों में भी ये फीचर्स मिल रहे हैं जिससे ड्राइविंग पहले अधिक सुरक्षित हो गई है।
The Magic of AI on the Roads: 'Smart' Safety Features Now Coming to These Cars Too—Discover How the Driving Experience Is Changing
कार में AI Adas सिस्टम, फोटो- AI
Published on
Updated on

Smart Driving Features AI and ADAS in Indian Cars:  भारत में ऑटोमोबाइल सेक्टर एक बड़े तकनीकी बदलाव के दौर से गुजर रहा है। अब कारें सिर्फ परिवहन का साधन नहीं रह गई हैं, बल्कि वे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) की मदद से तेजी से स्मार्ट और समझदार बन रही हैं।

यह तकनीक अब केवल प्रीमियम कारों तक सीमित न रहकर मध्यम वर्ग के खरीदारों की पहुंच में भी आने लगी है, जिससे भारतीय सड़कों पर ड्राइविंग की सुरक्षा और सुविधा के नए मानक स्थापित हो रहे हैं।

AI और ADAS: सुरक्षा का नया 'कवच'

आधुनिक कारों में AI और ADAS मिलकर काम करते हैं। जहां कार में लगे सेंसर और कैमरों से मिले डाटा का विश्लेषण एआई करता है, वहीं अडास उसी के आधार पर ऑटोमैटिक ब्रेकिंग, अलर्ट और लेन कंट्रोल जैसे फीचर्स को संचालित करता है। इसे अक्सर 'एआई पावर्ड अडास' भी कहा जाता है। सड़क पर कोई अचानक वाहन या पैदल यात्री आने पर यह सिस्टम ड्राइवर को सतर्क करता है और जरूरत पड़ने पर खुद ब्रेक भी लगा सकता है।

मध्यम वर्ग की पहुंच में आई तकनीक

भारतीय बाजार में स्मार्ट और कनेक्टेड कारों की मांग में भारी उछाल देखा गया है। आंकड़ों के अनुसार, 2025 में अडास से लैस कारों की हिस्सेदारी बढ़कर 8.3 फीसदी हो गई है, जो एक साल पहले 6.2 फीसदी थी। अब 15 से 25 लाख रुपये की रेंज वाली कारों में भी ये फीचर्स उपलब्ध हैं। शोध फर्मों का अनुमान है कि आने वाले वर्षों में भारत में कनेक्टेड कारों की हिस्सेदारी 40 से 45 फीसदी तक पहुंच सकती है।

चालक पर पैनी नजर

नई पीढ़ी की कारों में न केवल बाहर के खतरों, बल्कि ड्राइवर की स्थिति पर भी नजर रखी जाती है। ड्राइवर मॉनिटरिंग सिस्टम चालक की आंखों और चेहरे की गतिविधियों को ट्रैक करता है और थकान या नींद के संकेत मिलने पर तुरंत अलर्ट जारी करता है। इसके अलावा, ड्राइविंग को आसान बनाने के लिए एआई वॉयस असिस्टेंट, 360 डिग्री कैमरा और ऑगमेंटेड रियलिटी (AR) नेविगेशन जैसे फीचर्स भी दिए जा रहे हैं, जो सीधे विंडशील्ड पर दिशा-निर्देश दिखाते हैं।

किन कारों में मिल रहे हैं ये फीचर्स?

भारत में फिलहाल ये स्मार्ट फीचर्स मुख्य रूप से मिड-साइज और प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में देखने को मिल रहे हैं। प्रमुख मॉडलों में हुंडई क्रेटा, महिंद्रा एक्सयूवी 700, होंडा एलिवेट, एमजी एस्टर, हुंडई वर्ना और टाटा नेक्सन ईवी शामिल हैं। इनकी कीमतें लगभग 11 से 25 लाख रुपये के बीच हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में ये फीचर्स और भी सस्ती कारों में उपलब्ध होंगे, जिससे 'स्मार्ट वाहन' हर आम ग्राहक की पहुंच में होंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com