-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Automobile »
- Most Selling In India 2025 Tata Nexon Maruti Dzire Maruti Ertiga Top 3 Out Price Of This Tata Car
Maruti को पीछे छोड़ Tata Nexon नंबर-1, जानें कैसे टूटा बिक्री का रिकॉर्ड
- Written By: सिमरन सिंह
Car Market In India: नई गाड़ियों की डिमांड लगातार बढ़ रही है। 2025 में भी ग्राहकों का क्रेज पहले की तरह बरकरार रहा। देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की बात आती है तो Tata और Maruti का नाम आता है।

Tata की कार की हुए देश में सेल। (सौ. Tata)
Tata Nexon Most Selling Car 2025: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में हर साल नई गाड़ियों की डिमांड लगातार बढ़ रही है। खासकर 2025 में भी ग्राहकों का क्रेज पहले की तरह बरकरार रहा। देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की बात आती है तो Tata और Maruti के बीच हमेशा कड़ी टक्कर देखने को मिलती है। लेकिन इस बार अक्टूबर 2025 की बिक्री में Tata Motors ने Maruti को पछाड़कर पहला स्थान हासिल किया है। अक्टूबर महीने की भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी Tata Nexon, जबकि दूसरे स्थान पर रही Maruti Dzire और तीसरे नंबर पर Maruti Ertiga ने जगह बनाई।
Tata Nexon बनी भारत की नंबर-1 मोस्ट सेलिंग कार
अक्टूबर 2025 में Tata Nexon ने लोकप्रियता का नया रिकॉर्ड बना दिया। इस कॉम्पैक्ट SUV की 22,083 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो इसे महीने की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनाती है। पिछले साल 2024 की तुलना में नेक्सन की बिक्री में 50% की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि सितंबर 2025 की तुलना में इसमें 2% की मामूली गिरावट देखी गई, जब इसकी 22,573 यूनिट्स बिकी थीं। इसके बावजूद अक्टूबर में नेक्सन ने मार्केट में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी।
5-स्टार सेफ्टी रेटिंग और टॉप-नॉच फीचर्स
Tata Nexon को ग्लोबल NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है, जो इसे भारतीय परिवारों की पसंदीदा कार बनाती है। इसमें शुरुआत से ही 6 एयरबैग्स शामिल किए गए हैं। साथ ही आपको इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ऑटो होल्ड फीचर, फ्रंट पार्किंग सेंसर्स, रिवर्स पार्किंग कैमरा, रियर पार्किंग सेंसर्स और सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसी कई एडवांस सेफ्टी तकनीकें मिलती हैं। नेक्सन को भारत की सबसे सुरक्षित SUVs में गिना जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ एक क्लिक और बीच सड़क रुक सकता है E-Rickshaw, BAT-BMS ऐप को लेकर मचा बवाल, बैन की उठी मांग
जून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
मोबाइल से बीच सड़क पर बंद हो सकती है आपकी E-Rickshaw, वायरल ट्रिक पड़ सकती है भारी, जानिए कैसे करें बचाव
Hyundai की फैक्ट्री में बड़ी रुकावट, जून में 13,900 गाड़ियों का हुआ नुकसान, अब कंपनी ने दी राहत वाली खबर
ये भी पढ़े: Tata और Mahindra लॉन्च करेंगी नई दमदार SUVs, पेट्रोल-डीजल और EV सेगमेंट में बढ़ेगी टक्कर
शानदार इंजन और जबरदस्त परफॉर्मेंस
Tata Nexon में 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड रेवोट्रॉन इंजन दिया गया है, जो 4,000 rpm पर 116 PS की पावर और 1,500–2,750 rpm पर 260 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कार का परफॉर्मेंस शहर हो या हाईवे, दोनों पर संतुलित और दमदार माना जाता है।
कीमत और वेरिएंट्स: बजट में दमदार SUV
भारतीय बाजार में टाटा नेक्सन के 60 से भी ज्यादा वेरिएंट्स उपलब्ध हैं और यह 6 कलर ऑप्शंस में आती है। इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 7,31,890 रुपये से शुरू होती है, जो इसे बजट और फीचर्स दोनों के मामले में एक बेहतरीन विकल्प बनाती है।
Most selling in india 2025 tata nexon maruti dzire maruti ertiga top 3 out price of this tata car
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
शालार्थ ID घोटाला: 11 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, SIT का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, 1100 संशयित घेरे में
Jul 02, 2026 | 07:09 PMभारी बारिश से बेहाल विदिशा: गर्ल्स स्कूल के पास भरा कमर तक पानी; जान जोखिम में डालकर निकाले गए छात्र
Jul 02, 2026 | 07:00 PMएक धक्का दो, ये गुम्बद तोड़ दो; महा मंडलेश्वर सच्चिदानंद महाराज के बयान से मचा सियासी बवाल
Jul 02, 2026 | 06:59 PM14 लाख का AI रोबोट जो समझेगा आपके जज्बात, इंसानों जैसी त्वचा, याद रखेगा हर बात, देखकर रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 06:58 PMMaharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
Jul 02, 2026 | 06:53 PMकेमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
Jul 02, 2026 | 06:52 PMइंदौर में ‘नंबर 1’ की सफाई पर उठे गंभीर सवाल! पहली ही बारिश में बहे नगर निगम के सिंहस्थ तैयारी वाले कागजी दावे
Jul 02, 2026 | 06:43 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














