- Hindi News »
- Automobile »
- Tata And Mahindra Will Launch New Powerful Suvs Increasing Competition In The Petrol Diesel And Ev Segments
Tata और Mahindra लॉन्च करेंगी नई दमदार SUVs, पेट्रोल-डीजल और EV सेगमेंट में बढ़ेगी टक्कर
- Written By: सिमरन सिंह
Tata Sierra 2025: नवंबर 2025 बेहद खास महीना साबित होने वाला है। Tata Motors और Mahindra अपनी नई मिड-साइज SUVs भारतीय ग्राहकों के लिए पेश करने जा रही हैं।

Car जो नवंबर में होगी लॉन्च। (सौ. Pixabay)
Car Launch India: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार के लिए नवंबर 2025 बेहद खास महीना साबित होने वाला है। इस महीने दो दिग्गज कंपनियां Tata Motors और Mahindra अपनी नई मिड-साइज SUVs भारतीय ग्राहकों के लिए पेश करने जा रही हैं। खास बात यह है कि जहां एक SUV पेट्रोल-डीजल इंजन के साथ लॉन्च होगी, वहीं दूसरी पूरी तरह इलेक्ट्रिक अवतार में आएगी। ऐसे में SUV बाजार में प्रतिस्पर्धा पहले से कहीं ज्यादा रोमांचक हो जाएगी।
Tata Sierra और Mahindra XEV 9S
Tata Sierra 25 नवंबर को होगी वापसी एक समय अपनी बॉक्सी डिजाइन और दमदार रोड प्रेज़ेंस के लिए मशहूर Tata Sierra अब एक नए, मॉडर्न और प्रीमियम लुक के साथ 25 नवंबर को भारतीय बाजार में कदम रखेगी। कंपनी इसे एक फ्यूचर-रेडी, प्रीमियम SUV के तौर पर पोजिशन कर रही है। इस SUV में नई तकनीक, एडवांस डिजाइन और हाई-टेक फीचर्स का शानदार मेल देखने को मिलेगा।
Mahindra XEV 9S 27 नवंबर को लॉन्च होगी इलेक्ट्रिक 7-सीटर SUV महिंद्रा अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV Mahindra XEV 9S को 27 नवंबर को पेश करेगी। यह एक 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV होगी, जो अपने सेगमेंट में बेहद लिमिटेड विकल्पों में शामिल होगी। परिवारों के लिए यह एक प्रैक्टिकल, सुरक्षित और फ्यूचरिस्टिक चॉइस बन सकती है। EV बाजार की तेज़ी को देखते हुए यह मॉडल महिंद्रा की इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो को और मजबूत बनाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
इंजन ऑयल नकली निकला तो खाते से उड़ गए पैसे, इन 3 तरीकों से तुरंत करें पहचान
40,000 सैलरी वालों के लिए कौन सी कार रहेगी बेस्ट? गलत फैसला पड़ा महंगा तो बिगड़ सकता है पूरा बजट
गर्मियों में कार हो रही Overheat? ये संकेत भूलकर भी न करें नजरअंदाज, वरना पड़ सकता है भारी
2026 Tata Tiago EV देखकर GenZ बोले: इतनी स्टाइलिश कार वो भी बजट में!
Tata Sierra फीचर्स और डिजाइन
नई Tata Sierra में कई प्रीमियम और एडवांस फीचर्स शामिल होंगे, जैसे:
- कनेक्टेड LED टेललैंप्स
- फ्लश डोर हैंडल्स
- पैनोरामिक ग्लास रूफ
- ब्लैक ORVMs
- Level-2 ADAS
- ट्रिपल-स्क्रीन लेआउट
- टच-बेस्ड क्लाइमेट कंट्रोल
- एम्बिएंट लाइटिंग
नई Sierra को पूरी तरह से अपडेटेड डिजाइन और आधुनिक तकनीक के साथ पेश किया जाएगा, जो इसे इस सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बना देगा।
Mahindra XEV 9S एडवांस टेक्नोलॉजी से भरपूर
Mahindra XEV 9S में मिलने वाले फीचर्स इसे बाजार की सबसे फीचर-रिच इलेक्ट्रिक SUVs में शामिल कर देंगे:
- ट्रिपल-स्क्रीन डैशबोर्ड
- पैनोरामिक स्काईरूफ
- 3-जोन क्लाइमेट कंट्रोल
- मसाजिंग फ्रंट सीट्स
- 16-स्पीकर Harman Kardon साउंड सिस्टम
- 360-डिग्री कैमरा
- पार्किंग सेंसर्स
- Level-2 ADAS
यह SUV सुरक्षा, कम्फर्ट और टेक्नोलॉजी के मामले में ग्राहकों को एक बेहतरीन पैकेज देगी।
ये भी पढ़े: कार का AC ठंडा नहीं कर रहा? जानिए किन 4 वजहों से बढ़ सकता है फ्यूल खर्च और कैसे करें समाधान
Tata Sierra का मुकाबला किससे होगा?
Tata Sierra एक 5-सीटर SUV के रूप में लॉन्च होगी और इसका मुकाबला इन पॉपुलर SUVs से होगा:
- Hyundai Creta
- Honda Elevate
- Kia Seltos
- Tata Harrier
यह सभी पहले से ही बाजार में मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं, ऐसे में Sierra का लॉन्च मुकाबले को और तीखा बना देगा।
नवंबर 2025: कार प्रेमियों के लिए बड़ा महीना
नवंबर का महीना SUV प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक होगा। नई तकनीक, नए डिजाइन और नए फीचर्स के साथ Tata और Mahindra की ये SUVs भारतीय ग्राहकों को स्टाइल, परफॉर्मेंस और फ्यूचरिस्टिक फीचर्स का शानदार कॉम्बिनेशन देने का वादा करती हैं।
Tata and mahindra will launch new powerful suvs increasing competition in the petrol diesel and ev segments
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘वोट चाहिए तो पहले गौ-माता को राष्ट्रमाता बनाओ’, शंकराचार्य का बड़ा ऐलान, सरकार को दिया अल्टीमेटम
May 30, 2026 | 10:30 PMखिताबी भिड़ंत पर मंडराया संकट! अगर बारिश में धुला RCB vs GT का फाइनल, तो इस टीम के हाथ लगेगी चमचमाती ट्रॉफी
May 30, 2026 | 10:04 PMPineapple Benefits: गर्मी में अनानास खाने से डिहाइड्रेशन ही नहीं, पीरियड्स के दर्द में भी मिलता है आराम
May 30, 2026 | 10:01 PMलाओस की गुफा बनी काल! सोने की तलाश में फंसे ग्रामीणों का रेस्क्यू जारी; कई देशों के एक्सपर्ट्स बचाव में जुटे
May 30, 2026 | 09:54 PMगोवंश तस्करी करने वाले गिरोह पर MCOCA के तहत बड़ी कार्रवाई, सरगना समेत 14 लोगों पर मामला दर्ज
May 30, 2026 | 09:51 PMवरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े संग डांस फ्लोर पर उतरे Irfan Pathan, ‘चुन्नरी चुन्नरी’ वीडियो हुआ वायरल
May 30, 2026 | 09:50 PMभगवान राम की छवि से बाहर निकलने में थी हिचक, अरुण गोविल ने बताया क्यों ठुकराना चाहते थे Ramayana का ऑफर
May 30, 2026 | 09:00 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














