Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Xi की Hongqi L5 से SCO समिट पहुंचे मोदी, पुतिन ने दिखाया AURUS का जलवा, जानें दोनों कारों की खासियत

Hongqi L5 and Aurus Senat Specifications: SCO समिट में हिस्सा लेने चीन पहुंचे पीएम मोदी को शी जिनपिंग ने अपनी Hongqi L5 कार दी, वहीं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन अपनी Aurus Senat लेकर पहुंचे हैं।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Aug 31, 2025 | 06:54 PM

Aurus Senat और Hongqi L5 (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Xi jinping and Vladimir Putin Car: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 7 साल बाद चीन दौरे पर हैं। वह शंघाई सहयोग संगठन SCO में शिरकत कर रहे हैं। चीन पहुंचने पर पीएम मोदी का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। उसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात भी की।

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने चीन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी पसंदीदा कार ‘Hongqi Car’ (Hongqi L5) तोहफे में दी है। पीएम मोदी इसी कार से चीन में अपने निर्धारित कार्यक्रमों में हिस्सा लेने जाएंगे। वह चीन में इसी कार का इस्तेमाल कर रहे हैं।

मोदी को मिली जिनपिंग की फेवरेट कार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन के दौरे पर हैं। इस दौरे पर वह चीन में राष्ट्रपति शी जिनपिंग की पसंदीदा कार ‘Hongqi L5’ का इस्तेमाल कर रहे हैं क्योंकि यह कार उन्हें खुद राष्ट्रपति जिनपिंग ने दी है। इस कार की खासियत और महत्व की बात करें तो यह वही कार है जिसका इस्तेमाल चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग दूसरे देशों की अपनी आधिकारिक यात्राओं के लिए करते हैं।

2019 में भारत लेकर आए थे Hongqi L5

राष्ट्रपति शी जिनपिंग वर्ष 2019 में भारत आए थे। तब वे अपनी आधिकारिक भारत यात्रा के दौरान यह कार लेकर आए थे। राष्ट्रपति शी इसी ‘Hongqi L5’ में तमिलनाडु के महाबलीपुरम में पीएम मोदी से मिलने गए थे। इस कार को दुनिया की सबसे सुरक्षित कारों में गिना जाता है।

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, होंगकी एल5 को चीन में ‘रेड फ्लैग’ भी कहा जाता है। इस कार को चीन की सरकारी कंपनी FAW (फर्स्ट ऑटोमोटिव वर्क्स) ने बनाया है। इस कंपनी ने अपनी पहली कार वर्ष 1958 में बनाई थी। यह कंपनी खासतौर पर चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के बड़े नेताओं के लिए कारें बनाती है। इस कार को चीन की ताकत और परंपरा का प्रतीक भी माना जाता है।

Hongqi L5 की खासियत और कीमत

Hongqi L5 चीन की सबसे हाई प्राइस कार मानी जाती है। यह कार पहली बार 2013 में आई थी। यह एक रेट्रो स्टाइल लग्जरी सेडान कार है, जिसका इस्तेमाल राष्ट्रपति शी जिनपिंग चीन में परेड के दौरान करते हैं। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Hongqi L5 की कीमत आठ करोड़ रुपये से ज़्यादा बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: Geely की शानदार SUV Galaxy M9 PHEV: 24 घंटे में 40,000 से ज्यादा प्री-सेल बुकिंग

यह कार अपने शानदार चीनी डिज़ाइन और शानदार इंटीरियर के लिए जानी जाती है। कार के अंदर, इसमें सुनहरे रंग के एक्सेंट, क्रिस्टल डिज़ाइन, हीटिंग, कूलिंग और मसाज फंक्शन वाली रिक्लाइनिंग रियर सीटें हैं।

पुतिन लेकर पहुंचे AURUS Senat

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी शिखर सम्मेलन के लिए तियानजिन पहुंचे गए हैं। वह अपनी राष्ट्रपति कार “AURUS” लेकर आए हैं और उसमें यात्रा कर रहे हैं। यह कार रूसी ऑटोमोबाइल कंपनी AURUS मोटर्स द्वारा बनाई गई है और रेट्रो-स्टाइल लग्जरी फीचर्स से लैस है। इस कार की कीमत करीब 3.5 करोड़ बताई जाती है।

Modi arrives in sco summit with hongqi l5 putin shows aurus car features

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 31, 2025 | 06:54 PM

Topics:  

  • Narendra Modi
  • Vladimir Putin
  • Xi Jinping

सम्बंधित ख़बरें

1

संन्यास के बाद PM मोदी ने की चेतेश्वर पुजारा की तारीफ, कहा- आप टेस्ट क्रिकेट की खूबसूरती…

2

PM मोदी-जिनपिंग की मुलाकात की 5 अहम बातें: बॉर्डर शांति से लेकर 75वीं वर्षगांठ तक हुई चर्चा

3

जिगपिंग से मिल PM मोदी ने ट्रंप को दिया जवाब, कहा- हमे किसी तीसरे देश की जरूरत नहीं

4

पुतिन की ये बात सुनकर बढ़ सकती है अमेरिका की परेशानी, SCO बैठक से पहले बोल- रिश्ते पहले से और मजबूत

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.