MG Windsor EV: भारत में सबसे तेज बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार बनी, Nexon और Creta EV को छोड़ा पीछे
इलेक्ट्रिक व्हीकल बाजार में MG की Windsor EV ने धमाकेदार एंट्री के बाद बिक्री के रिकॉर्ड बनाए हैं। सितंबर 2024 में लॉन्च इलेक्ट्रिक कार अब तक 27,000 से अधिक यूनिट्स की बिक्री हो गई है।
- Written By: सिमरन सिंह
MG Windsor EV में क्या है खास। (सौ. MG)
भारत के इलेक्ट्रिक व्हीकल बाजार में MG की Windsor EV ने धमाकेदार एंट्री के बाद जबरदस्त बिक्री के रिकॉर्ड बनाए हैं। सितंबर 2024 में लॉन्च की गई यह इलेक्ट्रिक कार अब तक 27,000 से अधिक यूनिट्स की बिक्री के साथ भारत की सबसे तेज बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार बन चुकी है। इसने Tata Nexon EV और Hyundai Creta EV जैसी लोकप्रिय कारों को भी पीछे छोड़ दिया है।
छोटे शहरों में भी Windsor EV की जबरदस्त डिमांड
कंपनी के अनुसार, Windsor EV को सिर्फ मेट्रो सिटीज़ ही नहीं, बल्कि छोटे शहरों में भी काफी पसंद किया जा रहा है। गैर-महानगरों से कुल बिक्री में 48% हिस्सेदारी मिली है, जो इसके व्यापक स्वीकृति को दर्शाता है। शुरुआत में यह कार 38 kWh बैटरी पैक के साथ आई थी, लेकिन मई 2025 में MG ने इसका Windsor Pro वेरिएंट 52.9 kWh बैटरी के साथ लॉन्च किया। लॉन्च के 24 घंटों के भीतर ही 8,000 बुकिंग मिल गईं, जो इसकी लोकप्रियता का बड़ा संकेत है।
पावर और रेंज: EV सेगमेंट में नया बेंचमार्क
Windsor EV के सभी वेरिएंट्स में इलेक्ट्रिक पावरट्रेन 134 bhp की पावर और 200 Nm का टॉर्क देता है।
सम्बंधित ख़बरें
Honda ने मचा दिया तहलका, लॉन्च हुईं XR 300L और XR 300 Rally, दमदार इंजन के साथ ऑफ-रोडिंग का मजा होगा दोगुना
Mercedes-AMG E 53 Hybrid 4MATIC+ भारत में लॉन्च, 612hp की दमदार पावर और 100KM+ EV रेंज
Maruti Brezza Facelift ने लॉन्च से पहले मचाया धमाल, Bharat NCAP में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग
2026 में SUV मार्केट में आएगा बड़ा धमाका, Tata Safari EV से लेकर Kia Sorento तक, लॉन्च होंगी ये 4 दमदार SUVs
- 38 kWh बैटरी पैक से कार एक बार चार्ज में 331 किलोमीटर तक जाती है।
- Pro वेरिएंट, जिसकी बैटरी 52.9 kWh की है, एक बार चार्ज में 449 किलोमीटर रेंज देने का दावा करता है।
फीचर्स की भरमार और लक्ज़री केबिन
इस EV में हाई-टेक फीचर्स का शानदार मिश्रण देखने को मिलता है। इसमें शामिल हैं:
- 15.6-इंच टचस्क्रीन Apple CarPlay व Android Auto के साथ
- 9-स्पीकर Infinity साउंड सिस्टम
- पैनोरमिक ग्लास रूफ, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, रिक्लाइनिंग सीट्स
- वायरलेस चार्जिंग, छह एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा और हिल होल्ड फंक्शन
Tesla की रोबोटैक्सी सर्विस 22 जून से शुरू, बिना ड्राइवर के सड़कों पर दौड़ेंगी गाड़ियां
यूनिक डिजाइन जो हर किसी का ध्यान खींचे
MG Windsor EV का डिजाइन हैचबैक, MPV और कॉम्पैक्ट SUV का बेहतरीन फ्यूजन है।
- एलईडी DRLs, स्प्लिट हेडलाइट्स और इल्युमिनेटेड MG लोगो
- फ्लोइंग लाइन्स, ब्लैकआउट पिलर्स और एलॉय व्हील्स
- इसका “फ्लोटिंग रूफ लुक” इसे और स्टाइलिश बनाता है
कीमत और बैटरी-एज-ए-सर्विस विकल्प
MG ने इस मॉडल में Battery-as-a-Service (BaaS) विकल्प दिया है, जिससे कीमत में बड़ी राहत मिलती है।
- BaaS पैकेज के साथ कीमत: ₹10 लाख से ₹13.10 लाख (Essence Pro)
- सीधी खरीद की एक्स-शोरूम कीमत: ₹14 लाख से ₹18.10 लाख
