पेट्रोल से छुटकारा चाहिए? 1 लाख से कम में घर लाएं स्टाइलिश इलेक्ट्रिक बाइक, देगी 150 KM तक की रेंज
Electric Bike, Revolt RV 1: पेट्रोल की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम आदमी का बजट बिगाड़ दिया है। ऐसे में अगर आप कम खर्च में रोजाना ऑफिस, कॉलेज या बाजार जाने के लिए किफायती और स्टाइलिश इलेक्ट्रिक बाइक है।
- Written By: सिमरन सिंह
Revolt RV1 (Source. Revolt)
Revolt RV1 Electric Bike: पेट्रोल की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम आदमी का बजट बिगाड़ दिया है। ऐसे में अगर आप कम खर्च में रोजाना ऑफिस, कॉलेज या बाजार जाने के लिए किफायती और स्टाइलिश इलेक्ट्रिक बाइक की तलाश में हैं, तो Revolt RV1 आपके लिए शानदार विकल्प बन सकती है। खास बात यह है कि यह बाइक करीब 99,999 रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर उपलब्ध है, जिससे यह देश की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक बाइक्स में शामिल हो जाती है।
कम खर्च में ज्यादा फायदा
Revolt RV1 कम मेंटेनेंस, लो रनिंग कॉस्ट और दमदार फीचर्स के साथ आती है। पेट्रोल की टेंशन खत्म और हर दिन की सवारी आसान। डेली कम्यूट करने वाले यूजर्स के लिए यह बाइक बजट-फ्रेंडली और पर्यावरण के अनुकूल विकल्प साबित हो सकती है।
बैटरी और पावर: कितनी दमदार है?
इस इलेक्ट्रिक बाइक में 3.2 kWh की लिथियम-आयन बैटरी दी गई है, जो लगभग 2 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। कंपनी के अनुसार, यह सिंगल चार्ज में 100 से 150 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम है। हालांकि असली रेंज राइडिंग मोड और इस्तेमाल के तरीके पर निर्भर करती है।
सम्बंधित ख़बरें
नई कार खरीदी है? पहले 1000 KM में भूलकर भी न करें ये 8 गलतियां, वरना इंजन और माइलेज दोनों हो सकते हैं खराब
नई कार में ADAS देखकर हो रहे हैं इंप्रेस? खरीदने से पहले जान लें इसकी ये बड़ी सीमाएं, वरना हो सकता है नुकसान
भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान बनी Maruti Dzire, Honda Amaze ने मारी सबसे बड़ी छलांग
Honda का अब तक का सबसे बड़ा धमाका, 7 नई बाइक-स्कूटर समेत 10 मॉडल पेश, EV से लेकर Flex-Fuel तक मिलेगा हर विकल्प
बाइक में पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो शहर के ट्रैफिक में स्मूद और साइलेंट राइडिंग अनुभव देती है। इसकी टॉप स्पीड 70 से 85 किमी/घंटा तक है, जो रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पर्याप्त मानी जा सकती है। इलेक्ट्रिक होने की वजह से गियर बदलने की झंझट भी नहीं है और एक्सीलेरेशन भी तेज मिलता है।
दो वेरिएंट, अलग रेंज ऑप्शन
Revolt RV1 दो वेरिएंट RV1 और RV1 Plus में उपलब्ध है। RV1 वेरिएंट में 2.2 kWh बैटरी पैक मिलता है, जो फुल चार्ज पर करीब 100 किलोमीटर की रेंज देता है। वहीं RV1 Plus वेरिएंट में 3.24 kWh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर लगभग 160 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा करती है। लंबी दूरी तय करने वालों के लिए यह वेरिएंट ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।
ये भी पढ़े: गर्मी में गाड़ी का खर्च बढ़ने से बचाएं, अभी कर लें ये 2 जरूरी काम, नहीं तो जेब पर पड़ेगा भारी बोझ
फीचर्स भी कमाल के
इस बाइक में 6-इंच का डिजिटल LCD डिस्प्ले मिलता है, जिसमें स्पीड, बैटरी स्टेटस और अन्य जरूरी जानकारी दिखाई देती है। स्टाइलिश डिजाइन और मॉडर्न लुक इसे युवाओं के बीच खास बनाते हैं। अगर आप कम बजट में पेट्रोल का खर्च बचाना चाहते हैं और एक भरोसेमंद इलेक्ट्रिक बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो Revolt RV1 आपके लिए समझदारी भरा फैसला साबित हो सकती है।
