Maruti Suzuki की पहली इलेक्ट्रिक कार e Vitara लॉन्च को तैयार, इस दिन होगा कीमत का ऐलान
Electric SUV India: Maruti Suzuki भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को नया आयाम देने की तैयारी में है। पहली इलेक्ट्रिक कार Maruti Suzuki e Vitara को लॉन्च करने जा रही है।
- Written By: सिमरन सिंह
e Vitara में क्या है खास। (सौ. Maruti)
Maruti Electric Car: Maruti Suzuki भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को नया आयाम देने की तैयारी में है। देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी अब अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार Maruti Suzuki e Vitara को लॉन्च करने जा रही है, जिससे कंपनी EV सेगमेंट में आधिकारिक रूप से प्रवेश कर लेगी। साल के अंत में पेश होने वाली यह इलेक्ट्रिक SUV न केवल कंपनी के लिए बल्कि भारतीय EV मार्केट के लिए भी एक बड़ा कदम साबित होगी।
2 दिसंबर को कीमत से हटेगा पर्दा
Maruti Suzuki ने पहले ही e Vitara के डिजाइन, फीचर्स और बैटरी पैक विकल्पों का खुलासा कर दिया था। यह मॉडल अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पहले से उपलब्ध है, लेकिन भारत में इसकी कीमत का ऐलान 2 दिसंबर को किया जाएगा। e Vitara उन चार इलेक्ट्रिक वाहनों में से पहला है जिन्हें कंपनी 2030 तक भारतीय बाजार में लाने की योजना बना चुकी है। इससे पहले ही इस कार को लेकर ग्राहकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
Maruti Suzuki e Vitara: फीचर्स जो बनाते हैं इसे खास
नई e Vitara को आधुनिक सुविधाओं और प्रीमियम फीचर्स से लैस किया गया है। इसमें शामिल होंगे:
सम्बंधित ख़बरें
2026 में SUV मार्केट में आएगा बड़ा धमाका, Tata Safari EV से लेकर Kia Sorento तक, लॉन्च होंगी ये 4 दमदार SUVs
Brezza Facelift: वेंटिलेटेड सीट्स और बड़ी स्क्रीन के साथ कल लॉन्च होगी नई ब्रेजा, लीक हुए ये धांसू फीचर्स
EV खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बात, इलेक्ट्रिक कार का इंश्योरेंस क्यों होता है महंगा
Tata की 3 नई इलेक्ट्रिक कारों की एंट्री तय, अपडेटेड Tigor EV से लेकर प्रीमियम Avinya तक, जानिए क्या होगा खास
- एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप
- इलेक्ट्रिक सनरूफ
- मल्टीपल ड्राइव मोड
- 10-तरफा इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट
- वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें
सुजुकी कनेक्ट स्मार्ट फीचर्स
सुरक्षा के लिए यह SUV लेवल-2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा, TPMS और सात एयरबैग जैसे महत्वपूर्ण फीचर्स के साथ आएगी, जो इसे अपने सेगमेंट में और भी मजबूत विकल्प बनाता है।
ये भी पढ़े: BMW Z4 Final Edition लॉन्च: 23 साल पुरानी आइकॉनिक स्पोर्ट्स कार को मिला शानदार विदाई संस्करण
Maruti Suzuki e Vitara: पावरट्रेन और रेंज
e Vitara दो बैटरी पैक विकल्पों के साथ पेश की जाएगी 48.8 kWh और 61.1 kWh। दोनों पैक के साथ एक ही इलेक्ट्रिक मोटर लगाई जाएगी, जो फ्रंट एक्सल पर स्थित होगी। कंपनी का दावा है कि यह एसयूवी एक बार फुल चार्ज होने पर 500 किलोमीटर तक की शानदार रेंज देने में सक्षम होगी। चार्जिंग की बात करें तो यह बैटरी डीसी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी, जिससे सिर्फ 50 मिनट में बैटरी को 0 से 80% तक चार्ज किया जा सकेगा। यह सुविधा लंबी दूरी के सफर को और आसान बनाएगी।
