Maruti ने दे दिया बड़ा तोहफा, Grand Vitara पर 3 लाख से ज्यादा का फायदा, Baleno से Invicto तक बंपर डिस्काउंट
Maruti Suzuki Discount: मारुति सुज़ुकी ने जून महीने में अपने Nexa शोरूम्स के जरिए बिकने वाली कई प्रीमियम कारों पर शामदार ऑफर्स की घोषणा की है। जिसमें ग्राहक को भारी डिस्कांउट देखने को मिलेगा।
- Written By: सिमरन सिंह
Maruti Suzuki (सौ. Navbharat Desk)
Maruti Suzuki Discount In 2026: आप भी नई मारुति कार खरीदने का प्लान कर रहे है तो यह आपके लिए सुनहरा मौका हो सकता है। बता दें कि देश की Maruti Suzuki ने जून महीने में अपने Nexa शोरूम्स के जरिए बिकने वाली कई प्रीमियम कारों पर शामदार ऑफर्स की घोषणा की है। जिसमें कंपनी अपने कुछ मॉडलों पर 3 लाख से ज्यादा तक का फायदा दे रही है जो ग्राहकों के लिए बड़ी बजत का मौका होगा। लेकिन यह भी बता दें कि हाल ही में लॉन्च हुई इलेक्ट्रिक SUV Maruti e Vitara को छोड़कर लगभग सभी Nexa मॉडल्स पर डिस्काउंट और बोनस का ऑफर देखने के लिए मिलेगा।
Baleno, Fronx और Ignis पर शानदार बचत
जानकारी के लिए बता दें कि Nexa की सबसे किफायती कार Maruti Ignis पर इस महीने 45,000 रुपये तक का शानदार लाभ देखने को मिल रहा है। जिसमें कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज/स्क्रैपेज बोनस शामिल है। लेकिन अभी कंपनी ने इसकी प्रोडक्शन बंद कर दी है फिर भी कई डीलरशिप्स के पास स्टॉक पड़ा हुआ है जिसको देखकर ऑफर लाया गया है। इसके साथ ही फेमस प्रीमियम हैचबैक Maruti Baleno पर 40,000 रुपये तक का फायदा दिया जा रहा है। वहीं लिस्ट में Maruti Fronx पर 25,000 रुपये तक की बचत का मौका भी शामिल है।
Grand Vitara पर सबसे बड़ा ऑफर
वहीं इस महीने का सबसे ज्यादा चर्चित ऑफर Maruti Grand Vitara पर देखने को मिल रहा है। बता दें कि कंपनी इस SUV पर 3 लाख से ज्यादा के बेनिफिट्स दे रही है। जिसमें ग्राहकों को रोड टैक्स में 1.85 लाख तक की छूट, विभिन्न बोनस के रूप में 90,000 रुपये तक का लाभ और 5 साल की एक्सटेंडेड वारंटी मुफ्त मिल रही है और इस ऑफर को SUV सेगमेंट में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच ग्राहकों के लिए सुनहरा अवसर माना जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
पराली से बनेगा पेट्रोल का विकल्प, 2G इथेनॉल से टेंशन खत्म, किसानों और पर्यावरण दोनों को होगा बड़ा फायदा
चार्जिंग की टेंशन खत्म, 792KM रेंज वाली EV ने मचाया तहलका, पेट्रोल कारों को दे रही कड़ी टक्कर
दिल्ली NCR में शुरू हुई नई इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा, 517KM रेंज वाली 7-सीटर SUV ने मचाई एंट्री
पेट्रोल भी, बिजली भी, माइलेज की नो-टेंशन, क्या हाइब्रिड कारें बनेंगी भारत का नया EV मॉडल?
ये भी पढ़े: पराली से बनेगा पेट्रोल का विकल्प, 2G इथेनॉल से टेंशन खत्म, किसानों और पर्यावरण दोनों को होगा बड़ा फायदा
XL6, Jimny और Invicto पर भी बंपर फायदा
इन ऑफर्स के साथ प्रीमियम MPV Maruti XL6 पर 45,000 सुनहरा तक का लाभ मिल रहा है। वहीं ऑफ-रोडिंग पसंद करने वालों के लिए Maruti Jimny पर भी 45,000 सुनहरा का कैश डिस्काउंट उपलब्ध किया गया है। इतना ही नहीं सबसे महंगी Nexa कार Maruti Invicto पर इस महीने 2.15 लाख तक का फायदा दिया जा रहा है, जिसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बोनस, लॉयल्टी बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल हैं।
नई e Vitara पर फिलहाल कोई ऑफर नहीं
देखने वाली बात यह भी है कि हाल ही में लॉन्च हुई ऑल-इलेक्ट्रिक Maruti e Vitara पर कंपनी ने फिलहाल कोई ऑफर नहीं ला रही है। जिसका कारण नई लॉन्चिंग और मजबूत मांग को मॉडल को डिस्काउंट लिस्ट से बाहर करते है। ऐसे में अगर आप Nexa की किसी कार को खरीदने का इंतजार कर रहे थे तो जून 2026 के ये ऑफर्स आपकी खरीदारी को और ज्यादा फायदे का सौदा बना सकते हैं।
