-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Automobile »
- Which Car Should You Buy For Your First Time Top 10 Best Cars In India For New Drivers
पहली कार कौन-सी लें? नए ड्राइवरों के लिए भारत की टॉप 10 बेस्ट कारें
- Written By: सिमरन सिंह
First Car Buying Tips 2025: Maruti 800 पहली कार का पर्याय बन चुकी थी। क्योंकि ये उस समय के सस्ती और सबसे पसंद कि जानें वाली कार होती थी। जिसको लेकर सभी लोग खुश होते थे।

Car जो आपके लिए होगी सही। (सौ. Freepik)
First-Time Car Buyers Tips: भारत में एक समय ऐसा था जब Maruti 800 पहली कार का पर्याय बन चुकी थी। 90 के दशक के अंत से लेकर 2000 की शुरुआत तक, चाहे किसी छात्र ने परीक्षा टॉप की हो या किसी परिवार में शादी का तोहफा दिया जाना हो पहली पसंद हमेशा मारुति 800 ही रहती थी। यहां तक कि सचिन तेंदुलकर, शाहरुख खान और बोमन ईरानी जैसे बड़े सितारों ने भी अपनी पहली कार के रूप में इसी मॉडल को चुना था। इसका कारण साफ था कम कीमत, कम मेंटेनेंस और सीमित विकल्प।
लेकिन 2025 का भारत पूरी तरह बदल चुका है। IT क्षेत्र में तेजी से बढ़ते वेतन और बढ़ते विकल्पों ने युवाओं की पहली कार को लेकर सोच बदल दी है। आज युवा अपनी शुरुआती आय में ही Thar Roxx जैसी ऑफ-रोडिंग SUVs या Volkswagen Virtus जैसी प्रीमियम सेडान चुनने लगे हैं। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि पहली कार महंगी या बड़ी नहीं होनी चाहिए, बल्कि प्रैक्टिकल और सीखने के लिए आसान होनी चाहिए।
पहली कार खरीदते समय ध्यान रखने योग्य 5 ज़रूरी बातें
-
ड्राइविंग में आसानी
नए ड्राइवरों को ऐसी कार चुननी चाहिए जिसकी विजिबिलिटी अच्छी हो और जिसे भीड़भाड़ वाली सड़कों पर सहजता से चलाया जा सके।
-
विश्वसनीयता और सर्विस
ब्रांड की आफ्टरसेल सर्विस, पार्ट्स की उपलब्धता और कार की विश्वसनीयता नए मालिक के लिए बेहद महत्वपूर्ण होती है।
-
इंजन पावर
इंजन इतना सक्षम होना चाहिए कि ड्राइविंग का अनुभव स्मूथ और आनंददायक रहे।
-
सुरक्षा
विशेषज्ञों का कहना है “ज्यादा एयरबैग होने का मतलब यह नहीं कि कार सुरक्षित है।” कार के चेसिस की मजबूती सबसे बड़ा कारक है।
-
लागत और माइलेज
पहली कार में 18–20 किमी/लीटर का माइलेज और कम सर्विस खर्च फायदेमंद साबित होता है।
5 से 20 लाख की रेंज में 2025 की टॉप 10 कारें
10. Tata Tiago
ग्लोबल NCAP में 4 स्टार रेटिंग, मजबूत चेसिस और आसान ड्राइविंग के साथ Tiago शुरुआती खरीदारों के लिए भरोसेमंद विकल्प है।
9. Maruti Ignis
हल्की बॉडी, 1.2L 4-सिलेंडर इंजन और बेहतरीन सर्विस के बावजूद सुरक्षा रेटिंग इसकी कमजोरी है।
सम्बंधित ख़बरें
जून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
मोबाइल से बीच सड़क पर बंद हो सकती है आपकी E-Rickshaw, वायरल ट्रिक पड़ सकती है भारी, जानिए कैसे करें बचाव
Hyundai की फैक्ट्री में बड़ी रुकावट, जून में 13,900 गाड़ियों का हुआ नुकसान, अब कंपनी ने दी राहत वाली खबर
EV Policy Delhi: दिल्ली में नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति को मिली मंजूरी, EV खरीदने पर मिलेगी 1 लाख तक की भारी छूट
8. Hyundai Exter
स्मूथ इंजन और अच्छी सर्विस क्वालिटी इसे मजबूत विकल्प बनाती है, हालांकि सुरक्षा को लेकर अभी भी सवाल बने हुए हैं।
7. Mahindra XUV 3XO
5-स्टार सुरक्षा, टैक्टाइल बटन और शक्तिशाली इंजन इसे नए ड्राइवरों के लिए बेहतर विकल्प बनाते हैं।
6. Honda Amaze
स्मूथ 4-सिलेंडर इंजन, प्रीमियम फिनिश और भरोसेमंद सर्विस नेटवर्क इसकी खासियत है।
5. Kia Syros
प्रीमियम फीचर्स और डीज़ल इंजन विकल्प इसे आकर्षक बनाते हैं, हालांकि GDI इंजन नए मालिकों के लिए उचित नहीं।
4. Suzuki Brezza
1.5L इंजन, बढ़िया लो-एंड टॉर्क और 4-स्टार सुरक्षा रेटिंग इसे नए खरीदारों के लिए आदर्श बनाते हैं।
3. Maruti Grand Vitara
बेहतरीन माइलेज और विश्वसनीयता, लेकिन लंबाई के कारण पार्किंग नई ड्राइवरों के लिए चुनौतीपूर्ण।
ये भी पढ़े: भारत की पहली 7-seater electric SUV जल्द होगी लॉन्च, जानें क्या है फीचर्स और कीमत
2. Kia Clavis / Carens
परिवारों के लिए उपयोगी MPV, लेकिन GDI इंजन और 3-स्टार सुरक्षा रेटिंग कमज़ोर पक्ष है।
1. Honda Elevate टॉप चॉइस
“V-tec NA इंजन इसका सबसे बड़ा प्लस पॉइंट है।” मजबूत चेसिस, आसान ड्राइविंग और विश्वसनीय होंडा सर्विस इसे पहली कार के रूप में सबसे ऊपर रखती है।
Which car should you buy for your first time top 10 best cars in india for new drivers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गंभीर अपराध की आशंका, अमरावती में तलवार लेकर घूमते युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 09:47 AM2029 में पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ने को तैयार हैं आदित्य ठाकरे, बीजेपी के हिंदुत्व पर साधा निशान
Jul 02, 2026 | 09:46 AMभंडारा के परियोजनाओं में महज 18.91% पानी शेष, खरीफ फसलों पर मंडराया सूखा संकट, खरीफ फसल पर सूखा संकट
Jul 02, 2026 | 09:45 AMराम मंदिर केस में मिला ‘रामराज्य कोष’ का बक्सा! आरोपी अविनाश के योग केंद्र से जुड़े तार, QR देख पुलिस हैरान
Jul 02, 2026 | 09:39 AMकीव पर रूसी हमले के बाद पोलैंड हाई अलर्ट पर, बॉर्डर पर तैनात किए एयर डिफेंस सिस्टम; फाइटर जेट्स की हलचल बढ़ी
Jul 02, 2026 | 09:39 AMभोपाल डबल मर्डर केस: प्रॉपर्टी विवाद और सुपारी किलिंग एंगल पर जांच तेज, ऑनलाइन पेमेंट से मिला बड़ा सुराग
Jul 02, 2026 | 09:37 AMहाईकोर्ट का बड़ा आदेश, चंद्रपुर मनपा में 6 मनोनीत पार्षदों का चयन टला
Jul 02, 2026 | 09:35 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














