आसान हुआ खरीदना ये कार, मारुती सुजुकी ने घटाए कार के दाम
भारत में मारुति सुजुकी एक सबसे चर्चित कार ब्रांड है। मारुति सुजुकी की सिलेरियो, वैगनआर, स्विफ्ट, फ्रोंक्स, डिजायर, इग्निस, ऑल्टो के10 और एस-प्रेसो की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार मॉडल है।
- Written By: अपूर्वा नायक
मारुति सुजुकी स्विफ्ट ( सौजन्य : ट्विटर )
नई दिल्ली : आज हर किसी का सपना होता कि उसके घर भी कार हो और उस सपने को पूरा करने के लिए वो मेहनत भी करते है। देश में अब कार खरीदने के लिए बहुत सारे ऑप्शन्स भी है। देश की सबसे मशहूर कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी है। हाल ही में इस कंपनी ने अपनी ऑटो गियर शिफ्ट कारों को सस्ता करने का फैसला लिया है। इसकी जानकारी कंपनी ने खुद एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी करके बतायी है। कंपनी ने बताया है कि 1 जून से कुछ बजट फ्रेंडली कारों के दाम कम कर उन्हें लागू किया जाएगा।
ऑटो गियर शिफ्ट वेरिएंट एक ऐसा वेरिएंट है, जिसमें कार ऑटोमेटिकली ही ड्रायविंग स्थिति को समझते हुए गियर शिफ्ट करती है। सरल भाषा में कहा जाए तो यह कार अंदाजन क्लच और गियर ड्राइविंग कंडीशन को समझते हुए अपने आप काम करती है।
इन कार मॉडल्स कीमत कम हुई
मारुति सुजुकी ने अपने AGS वेरिएंट्स कारों की कीमत में 5,000 रुपये की कटौती की है। मारुति ने सिलेरियो, वैगनआर, स्विफ्ट, फ्रोंक्स, डिजायर, इग्निस, ऑल्टो के10 और एस-प्रेसो जैसे मॉडल के दाम घटाए है। मारुति सुजुकी ने बताया है कि ‘आज से कंपनी AGS वेरिएंट्स के सभी मॉडल्स पर प्राइट कट करने जा रही है’।
सम्बंधित ख़बरें
10.99 लाख में Maruti e-Vitara? BaaS मॉडल में कितना सस्ता, कैसा रहेंगा आपकी जेब पर असर
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम से परेशान? 10 लाख से कम में ये 5 CNG कारें देंगी जबरदस्त माइलेज और बचत का भरोसा
78 हजार सस्ती हुई Maruti की प्रीमियम SUV, मिडिल क्लास फैमिली के लिए फरवरी का सबसे बड़ा ऑफर
नई SUV लेने का सोच रहे हैं? जनवरी में इन 6 गाड़ियों ने मचाया धमाल, बिक्री के आंकड़े चौंकाएंगे
2024 में लॉन्च हुई स्विफ्ट
कंपनी ने साल 2024 में ही मारुति सुजुकी स्विफ्ट को भारत में लॉन्च किया है। इस नए मॉडल की एक्स शोरुम कीमत 6.49 लाख रुपये से शुरु है। इस नए मॉडल के डिजाइन में कंपनी ने कुछ बदलाव किए है। इसमें नया फ्रंट बंपर लगाया गया है।
