10.99 लाख में Maruti e-Vitara? BaaS मॉडल में कितना सस्ता, कैसा रहेंगा आपकी जेब पर असर
Maruti e-Vitara BaaS: Maruti Suzuki ने अपनी पहली मास-मार्केट इलेक्ट्रिक SUV Maruti e‑Vitara लॉन्च कर दी है। पांच-सीटर यह EV बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) मॉडल के साथ आई है।
- Written By: सिमरन सिंह
Maruti e-Vitara BaaS (Source. X)
Maruti e-Vitara 543 Km Range: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता Maruti Suzuki ने अपनी पहली मास-मार्केट इलेक्ट्रिक SUV Maruti e‑Vitara लॉन्च कर दी है। पांच-सीटर यह EV बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) मॉडल के साथ आई है। शुरुआती कीमत 10.99 लाख रुपये रखी गई है, जबकि बैटरी के लिए 3.99 रुपये प्रति किलोमीटर अलग से चुकाने होंगे। कंपनी का दावा है कि इससे इलेक्ट्रिक मोबिलिटी आम परिवारों की पहुंच में आएगी लेकिन क्या वाकई ऐसा है?
Nexa Edge पैकेज: फ्री चार्जर और पब्लिक चार्जिंग
गाड़ी को Nexa Edge ओनरशिप पैकेज के साथ पेश किया गया है। ग्राहकों को 7.4 kW का होम वॉल चार्जर इंस्टॉलेशन सहित मुफ्त मिलेगा। साथ ही पहले साल 1,000 यूनिट तक पब्लिक चार्जिंग कॉम्प्लीमेंट्री दी जाएगी, जिसे ऐप के जरिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। बुकिंग ऑनलाइन और शोरूम दोनों जगह 21,000 रुपये टोकन अमाउंट के साथ शुरू है। शुरुआती ऑफर 31 मार्च 2026 तक मान्य बताए गए हैं।
रिसेल वैल्यू की गारंटी
कंपनी ने 3 साल बाद 60% तक और 4 साल/60,000 किमी बाद 50% बायबैक वैल्यू का आश्वासन दिया है। यानी 3-4 साल चलाने के बाद भी 50-60% रकम वापस मिलने का दावा जो मध्यम वर्ग के लिए बड़ा भरोसा बन सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Tata vs Mahindra EV: इलेक्ट्रिक कार बाजार में छिड़ी जंग, एक हर घर तक पहुंचगा, दूसरा लाएगा प्रीमियम SUV का दौर
MG Windsor EV खरीदना अब पड़ेगा महंगा, कंपनी ने बढ़ाए 60,000 तक दाम, जानिए नई कीमतें और कितनी मिलती है रेंज
80 हजार से कम में लॉन्च हुआ दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, Komaki MG Pro V और MG Pro+ में जाने क्या है खास?
Honda की इस SUV पर पैसों की बारिश, 2.15 लाख तक की छूट, Amaze पर भी मिल रहे धमाकेदार ऑफर्स
The shift to electric isn’t experimental anymore.
India Goes Electric. Disclaimer: T&C apply. For detailed terms and conditions please visit your nearest NEXA showroom.#IndiaGoesElectric #eVITARA #PriceReveal #ElectricRevolution #NEXA #MarutiSuzuki #EVIndia #FutureOfMobility pic.twitter.com/1L7DHy9ZgW — Nexa Experience (@NexaExperience) February 17, 2026
बैटरी और रेंज: कितनी दमदार?
e-Vitara दो बैटरी विकल्प 49 kWh और 61 kWh के साथ आती है। बड़ा पैक टेस्ट कंडीशन में 543 किमी तक की रेंज देने में सक्षम बताया गया है। दोनों बैटरियों पर 8 साल या 1,60,000 किमी की वारंटी (जो पहले पूरा हो) दी जा रही है। कंपनी नेटवर्क में 1,500+ EV-रेडी सर्विस सेंटर होने का दावा भी करती है।
BaaS मॉडल क्या है और असल खर्च कितना?
BaaS में बैटरी कार की कीमत में शामिल नहीं होती; ग्राहक उपयोग के हिसाब से भुगतान करता है। 3.99 रुपये/किमी के हिसाब से अगर कोई शहरी यूजर औसतन 3,000 किमी/माह चलता है, तो लगभग 12,000 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। 60 किमी रोज (करीब 1,800 किमी/माह) चलाने पर भी करीब 7,200 रुपये मासिक बनते हैं।
कई जानकार इसे सब्सक्रिप्शन से ज्यादा “बैटरी लोन” जैसा मानते हैं। लंबी अवधि में ब्याज और शर्तें कुल खर्च बढ़ा सकती हैं। इसलिए खरीद से पहले EMI और टेन्योर का गणित समझना जरूरी है।
ये भी पढ़े: अब हर युवा बनेगा टेक्नोलॉजी लीडर, India AI Impact Summit में जीते और पाए 25 लाख तक का इनाम
फ्री चार्जर और पब्लिक चार्जिंग का सच
होम चार्जर को 50,000 रुपये का फायदा बताया जा रहा है, जबकि बाजार में समान क्षमता के चार्जर 20,000-35,000 रुपये में भी मिल जाते हैं। यानी वास्तविक बचत सीमित हो सकती है। पब्लिक चार्जिंग भी अनलिमिटेड नहीं, बल्कि पहले साल 1,000 यूनिट तक है।
कीमत पर बहस, उम्मीदें बरकरार
घरेलू बाजार में करीब 40% हिस्सेदारी रखने वाली मारुति से लोगों को किफायती EV की उम्मीद थी। e-Vitara पहले विदेशी बाजारों में उतारी जा चुकी है और 100+ यूरोपीय देशों में निर्यात का लक्ष्य बताया गया है। हालांकि कुछ विशेषज्ञ भारतीय बाजार के लिए इसकी कीमत को थोड़ी ऊंची मान रहे हैं। साफ है 10.99 लाख की हेडलाइन कीमत आकर्षक है, पर BaaS के साथ कुल खर्च समझकर ही फैसला लें।
