नई SUV लेने का सोच रहे हैं? जनवरी में इन 6 गाड़ियों ने मचाया धमाल, बिक्री के आंकड़े चौंकाएंगे
January 2026 SUV Sales: 2026 की शुरुआत भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार के लिए काफी मजबूत रही है। जनवरी के महीने में इंडियन पैसेंजर व्हीकल मार्केट में करीब 4.5 लाख यूनिट्स की होलसेल बिक्री दर्ज की गई है।
- Written By: सिमरन सिंह
Tata Punch (Source. Tata)
Best Selling SUVs India: साल 2026 की शुरुआत भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार के लिए काफी मजबूत रही है। जनवरी के महीने में इंडियन पैसेंजर व्हीकल मार्केट में करीब 4.5 लाख यूनिट्स की होलसेल बिक्री दर्ज की गई है। खास बात यह रही कि इस बिक्री में SUV सेगमेंट का दबदबा साफ नजर आया। अगर आप भी नई SUV खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह जानना आपके लिए बेहद जरूरी है कि मारुति, टाटा, महिंद्रा और हुंडई की कौन-सी SUV जनवरी 2026 में ग्राहकों की पहली पसंद बनीं।
टाटा Nexon बनी नंबर-1 SUV
जनवरी 2026 में टाटा मोटर्स की Nexon ने SUV सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिक्री का रिकॉर्ड बनाया। इस गाड़ी की 23,365 यूनिट्स बिकीं, जिससे यह देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV बन गई। दमदार सेफ्टी फीचर्स, किफायती कीमत और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के चलते Nexon लगातार मिडिल क्लास फैमिली की पसंद बनी हुई है।
Tata Punch ने भी दिखाई जबरदस्त पकड़
टॉप-5 SUV की लिस्ट में दूसरा स्थान भी टाटा के नाम रहा। Tata Punch की जनवरी में 19,257 यूनिट्स बिकीं। माइक्रो SUV सेगमेंट में Punch ने उन ग्राहकों को आकर्षित किया है, जो कम बजट में ऊंची ग्राउंड क्लीयरेंस और SUV जैसा लुक चाहते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
7-सीटर SUV का बड़ा धमाका, Tata से Maruti तक लॉन्च करेंगी नई Electric फैमिली कारें
कम बजट में चाहिए ज्यादा माइलेज? ये 5 Twin Cylinder CNG Cars मचा रही हैं धूम
BS7 पड़ेगा महंगा, क्या खत्म होने वाली है डीजल SUV की बादशाहत? Mahindra से Mercedes तक बढ़ी टेंशन
नई Renault Duster की धमाकेदार वापसी: Creta को देगी टक्कर या करेगी गेम खत्म? जानिए 3 बड़े फायदे
Hyundai Creta और Maruti Breeza की मजबूत मौजूदगी
SUV सेगमेंट में तीसरे नंबर पर Hyundai Creta रही। हुंडई ने जनवरी में इस SUV की 17,921 यूनिट्स की बिक्री की। वहीं, Maruti Suzuki Breeza भी पीछे नहीं रही और इस गाड़ी की 17,486 यूनिट्स बिकीं। दोनों गाड़ियां लंबे समय से भारतीय बाजार में भरोसे का नाम बनी हुई हैं।
Mahindra Scorpio और नई Maruti Victoris का जलवा
महिंद्रा की Scorpio ने जनवरी में 15,542 यूनिट्स की बिक्री के साथ अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी। इसके अलावा, हाल ही में लॉन्च हुई Maruti Victoris ने भी कम समय में ग्राहकों का भरोसा जीत लिया है। जनवरी 2026 में इस SUV की 15,240 यूनिट्स बिकीं, जो एक नए मॉडल के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
ये भी पढ़े: EV सस्ते होंगे या महंगे? सरकार का बड़ा दांव, बैटरी और लोकल मैन्युफैक्चरिंग पर बरसे हजारों करोड़
GST बदलाव से बिक्री को मिला बूस्ट
ऑटोकार इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी की यह बढ़त किसी एक त्योहार तक सीमित नहीं रही। बिक्री में यह सुधार 22 सितंबर 2025 को लागू हुई नई GST दरों के बाद देखने को मिला है। रिपोर्ट के अनुसार, “त्योहारों में एक बार की बढ़ोतरी के बजाय, पिछले महीने की बिक्री कारों पर बदले हुए GST रेट के बाद देखी गई।” हालांकि अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में होलसेल ग्रोथ पहले से अच्छी थी, लेकिन जनवरी में बेहतर किफायत और लगातार फाइनेंसिंग की सुविधा ने इस रफ्तार को और तेज कर दिया।
