Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Maruti Suzuki Brezza Facelift vs Tata Nexon: आपके परिवार के लिए कौन सी SUV है बेस्ट?

Maruti Suzuki Brezza Facelift vs Tata Nexon: SUV मार्केट में एक बार फिर बड़ा मुकाबला शुरु हो गया है। जिसमें एक तरफ नई 2026 Maruti Suzuki Brezza Facelift है और दूसरी तरह Tata Nexon है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: May 07, 2026 | 12:21 PM

Maruti Suzuki Brezza Facelift vs Tata Nexon SUV (Source. Gemini)

Follow Us
Close
Follow Us:

Maruti Suzuki Brezza Facelift vs Tata Nexon Best Family SUV: भारत के SUV मार्केट में एक बार फिर बड़ा मुकाबला शुरु हो गया है। जिसमें एक तरफ नई 2026 Maruti Suzuki Brezza Facelift है, जो दमदार टेक्नोलॉजी के साथ नए डिजाइन में एंट्री करने के लिए पूरी तरह तैयार है। वहीं दूसरी तरफ Tata Nexon है जो पहले से ही अपनी सेफ्टी और फीचर लिस्ट की वजह से बाजार में अपनी दमदार पकड़ बनाए हुए है। ऐसे में एक सवाल तो मन में आता है कि अपने परिवार के लिए इन दोनों में से कौन सी कार वैल्यू फॉर मनी और सुरक्षित साबित होगी।

नई Brezza में मिलेगा हाईटेक अंदाज

जानकारी के अनुसार Maruti Suzuki Brezza Facelift को अप्रैल से जुलाई 2026 के बीच भारतीय ऑटो बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। जिसमें इसकी संभावित कीमत को लगभग 9 लाख से 14 लाख के बीच रहने की उम्मीद की जा रही है। इसके साथ ही कंपनी का कहना है कि इस बार वह SUV में कई बदलाव लेकर आने वाले है।

इसके साथ ही नई Brezza में 10.25 इंच टचस्क्रीन, Level 2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड सीट्स और नया डैशबोर्ड डिजाइन भी देखने को मिल सकता है। इसके अलावा बड़ा बदलाव इसके CNG वेरिएंट में अंडरबॉडी टैंक का होने वाला है, जिससे बूट स्पेस बढ़ जाएगा। इस फीचर का फायदा सबसे ज्यादा फैमिली यूजर्स को हो सकता है। लेकिन जानने वाली बात यह भी है कि इसका इंजन वही 1.5-लीटर पेट्रोल वाला रहेगा पर इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलने की संभावना बताई जा रही है जो ड्राइविंग को पहले से ज्यादा स्मूद बनाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

EV vs Petrol का बड़ा खुलासा, 500KM चलाने में होता है कितना खर्च?

Range Rover हुआ सस्ता, एक झटके में 75 लाख तक की कटौती, जानिए नई कीमतें

नई Renault Duster की धमाकेदार वापसी: Creta को देगी टक्कर या करेगी गेम खत्म? जानिए 3 बड़े फायदे

21 साल बाद छोटा हाथी का बड़ा धमाका, Tata Ace Gold+ XL लॉन्च, अब ज्यादा लोड ज्यादा कमाई

Tata Nexon अभी भी क्यों बनी हुई है लोगों की पहली पसंद?

इसके साथ ही बात Tata Nexon की करें तो आज भी यह भारतीय बाजार की सबसे भरोसेमंद SUVs में शामिल होती है। जैसा की आपको पता है कि Nexon 2017 में लॉन्च हुई भी जिसको बाजार में आए कई साल हो गए है और इसने अब तक 10 लाख से ज्यादा यूनिट्स को बेच दिया है। वहीं इस SUV की सबसे बड़ी ताकत 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग और दमदार रोड प्रेजेंस को माना जाता है।

Nexon के बारें में बताए तो यह पेट्रोल, डीजल, CNG और EV जैसे कई सारे ऑप्शन में आती है। वहीं Nexon के टॉप मॉडल्स में पैनोरमिक सनरूफ, ADAS, 360 कैमरा, JBL साउंड सिस्टम और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे शाानदार फीचर्स भी देखने को मिलते है। इसकी खास बात यह है कि इसका 208mm ग्राउंड क्लीयरेंस खराब सड़कों पर भी मजबूत से चलता रहता है।

वहीं आपने यूजर्स के लिए कंपनी ने मई 2026 में अपने कुछ वेरिएंट्स पर 75,000 का डिस्काउंट भी दिया है। वहीं EV वाला मॉडल लेने पर 1.20 लाख तक का फायदा भी आपको मिल सकता है

ये भी पढ़े: EV vs Petrol का बड़ा खुलासा, 500KM चलाने में होता है कितना खर्च?

Navbharat की सलाह फैमिली के लिए कौन सी SUV ज्यादा सही?

Navbharat का कहना है कि अगर आप अपने परिवार को देखने हुए एक SUV को चुनना चाहते है और उसमें आप प्राथमिकता माइलेज, लो मेंटेनेंस और भरोसेमंद सर्विस नेटवर्क जैसे फीचर्स देख रहे है तो आपके लिए नई Brezza ज्यादा सही ऑप्सन रहेगी। जिसमें इसका CNG मॉडल फैमिली बजट में ज्यादा भारी नहीं पड़ेगा।

वहीं दूसरी तरफ आप ऐसे फीचर्स देख रहे है जिसमें सेफ्टी, दमदार बिल्ड क्वालिटी और फीचर-लोडेड हो तो Tata Nexon इसमें मजबूत दावेदार रहेगा। वहीं Nexon को उन लोगों के लिए बेहतर माना जा रहा है जो लॉन्ग ड्राइव और हाईवे पर सफर करना पसंद करते है।

Maruti Suzuki Brezza Facelift vs Tata Nexon

फीचर Brezza 2026 Facelift Tata Nexon
कीमत 9 से 14 लाख 7.36 से 17.20 लाख
इंजन 1.5L पेट्रोल पेट्रोल, डीजल, CNG
पावर 103 hp 120 hp तक
ADAS Level 2 संभावित उपलब्ध
टचस्क्रीन 10.25-इंच 10.25-इंच
सेफ्टी 6 एयरबैग संभावित 5-Star Safety
खास फीचर अंडरबॉडी CNG टैंक Panoramic Sunroof
किसके लिए बेस्ट माइलेज और फैमिली यूज सेफ्टी और फीचर्स

लॉन्च से पहले ही Brezza ने बढ़ाई टेंशन

वैसे तो देखा जाए नई Brezza के सभी फीचर्स टेस्टिंग फेज में है, लेकिन इसने अपनी लॉन्च से पहले ही Nexon की टेंशन बढ़ा दी है। जिसके बाद यह देखना तो काफी दिलचस्प रहेगा की Maruti अपनी नई SUV के जरिए Tata Nexon को कितना पीछे छोड़ती है।

Maruti suzuki brezza facelift vs tata nexon suv is best for your family

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 07, 2026 | 12:21 PM

Topics:  

  • Automobile News
  • Maruti Suzuki
  • Tata Group

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.