Maruti, Mahindra, Toyota और Bajaj ने दिखाई दमदार पकड़, जानें किसने बेचे नवंबर में सबसे ज्यादा वाहन
Passenger Vehicle Growth: भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए बेहद महत्वपूर्ण महीना साबित हुआ। हर माह की तरह इस बार भी कंपनियों ने अपने-अपने सेल्स आंकड़े जारी किए।
- Written By: सिमरन सिंह
कैसा रहा नवंबर में कार का सेल। (सौ. AI)
Commercial Vehicle Sales: नवंबर 2025 भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए बेहद महत्वपूर्ण महीना साबित हुआ। हर माह की तरह इस बार भी कंपनियों ने अपने-अपने सेल्स आंकड़े जारी किए, जिनसे साफ पता चलता है कि किस ब्रांड पर ग्राहकों का भरोसा बढ़ा और किसकी बिक्री में गिरावट दर्ज हुई। Mahindra & Mahindra, Maruti Suzuki, Toyota और Bajaj Auto इन चार दिग्गज कंपनियों के नवंबर सेल्स डेटा में कई दिलचस्प रुझान सामने आए हैं। आइए जानते हैं किसने कितना प्रदर्शन किया।
Mahindra November Sales 2025: 19% की जबरदस्त छलांग
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने नवंबर में शानदार प्रदर्शन किया। कंपनी की कुल बिक्री 19% बढ़कर 92,670 यूनिट्स पर पहुंच गई।
पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट
- घरेलू बिक्री: 56,336 यूनिट्स
- पिछले साल नवंबर: 46,222 यूनिट्स
- कुल वृद्धि: 22%
कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट
- बिक्री बढ़कर 24,843 यूनिट्स,
- पिछला साल: 21,000+ यूनिट्स के आसपास
- कुल वृद्धि: 17%
महिंद्रा के अध्यक्ष (कृषि उपकरण व्यवसाय) विजय नाकरा ने कहा, “सितंबर और अक्टूबर के त्योहारों में 27% की मजबूत वृद्धि के बाद नवंबर में भी यह गति जारी रही है।”
सम्बंधित ख़बरें
सड़कों पर AI का जादू: अब इन कारों में भी मिलेगी ‘स्मार्ट’ सुरक्षा, जानें कैसे बदल रहा है ड्राइविंग का अनुभव
2027 तक Kia लाएगी ये 3 धाकड़ SUVs, सेल्टॉस हाइब्रिड और सॉनेट का नया अवतार मचाएगा तहलका
E20 पेट्रोल ने बढ़ाई वाहन चालकों की टेंशन? माइलेज में 30% तक गिरावट की शिकायत, अब उठने लगे बड़े सवाल
TVS का बड़ा दांव: प्रीमियम बाइक खरीदारों के लिए खुलेगा TVS Paddock, अब शोरूम में मिलेगा लग्जरी एक्सपीरियंस
Bajaj Auto November Sales: घरेलू बिक्री में गिरावट, कुल बिक्री में बढ़त
बजाज ऑटो की घरेलू दोपहिया बिक्री में मामूली गिरावट दर्ज की गई।
घरेलू दोपहिया बिक्री
- नवंबर 2025: 2,02,510 यूनिट्स
- नवंबर 2024: 2,03,611 यूनिट्स
- गिरावट: 1%
कुल थोक बिक्री (निर्यात सहित)
- इस साल: 4,53,273 यूनिट्स
- पिछले साल: 4,21,640 यूनिट्स
- वृद्धि: 8%
कुल घरेलू बिक्री
- नवंबर 2025: 2,47,516 यूनिट्स
- पिछले साल: 2,40,854 यूनिट्स
- वृद्धि: 3%
बजाज के लिए निर्यात बाजार बेहद मजबूत रहा, जिसने कुल बिक्री बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई।
Toyota November Sales 2025: 19% की दमदार बढ़त
टोयोटा ने पिछले महीने जोरदार प्रदर्शन किया।
- नवंबर 2025: 30,085 यूनिट्स
- नवंबर 2024: 25,182 यूनिट्स
- कुल वृद्धि: 19%
कंपनी के उपाध्यक्ष वरिंदर वाधवा ने कहा, “GST कटौती और त्योहारों में मजबूत मांग के कारण बिक्री में तेजी आई है। नई Hyryder Aero Edition और Fortuner Leader Edition ने भी हमारा प्रदर्शन मजबूत किया है।”
ये भी पढ़े: भारत के मिड-साइज SUV सेगमेंट में बढ़ी गर्मी, 2026 में Renault और Nissan की एंट्री से बढ़ेगी प्रतिस्प
Maruti Suzuki November Sales 2025: सबसे अधिक यूनिट्स की बिक्री
मारुति सुजुकी ने सभी कंपनियों को पीछे छोड़ते हुए नवंबर में सबसे ज्यादा गाड़ियां बेचीं।
कुल बिक्री
- नवंबर 2025: 2,29,021 यूनिट्स
- नवंबर 2024: 1,81,531 यूनिट्स
- वृद्धि: 26%
घरेलू पैसेंजर वाहन बिक्री
- इस साल: 1,70,971 यूनिट्स
- पिछले साल: 1,41,312 यूनिट्स
- वृद्धि: 21%
मारुति सुजुकी का यह प्रदर्शन दर्शाता है कि कंपनी अभी भी भारतीय बाजार की सबसे विश्वसनीय कार निर्माता बनी हुई है।
