TVS Jupiter ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, 1 करोड़ यूनिट प्रोडक्शन का आंकड़ा पार, जानें 110 और 125 की कीमत

TVS Jupiter Price: TVS Motor Company ने अपने पॉपुलर फैमिली स्कूटर TVS Jupiter की 1 करोड़ यूनिट प्रोडक्शन का आंकड़ा पार कर लिया है। देखा जा रहा है कि यह यूनिट काफी पसंद आ रहा है।
TVS Jupiter sets a major record, crossing the 1 crore unit production mark 110cc and 125cc models
TVS Jupiter की सेल बढ़ गई है।Source. TVS
Published on: 
Updated on: 

Highlight:

  • TVS Motor Company ने फैमिली स्कूटर TVS Jupiter की 1 करोड़ यूनिट प्रोडक्शन का आंकड़ा पार कर लिया है।

  • कंपनी ने 24 नवंबर 2026 को तमिलनाडु के होसुर स्थित मैन्युफैक्चरिंग प्लांट से एक करोड़वीं यूनिट रोलआउट की है।

  • साल 2013 में लॉन्च हुए इस स्कूटर ने करीब 13 साल में यह मुकाम हासिल किया है।

TVS Jupiter 1 Crore Production: भारतीय स्कूटर बाजार में TVS Jupiter ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बताया जा रहा है कि TVS Motor Company ने अपने पॉपुलर फैमिली स्कूटर TVS Jupiter की 1 करोड़ यूनिट प्रोडक्शन का आंकड़ा पार कर लिया है।

जिसमें कंपनी ने 24 नवंबर 2026 को तमिलनाडु के होसुर स्थित मैन्युफैक्चरिंग प्लांट से एक करोड़वीं यूनिट रोलआउट की है। वहीं साल 2013 में लॉन्च हुए इस स्कूटर ने करीब 13 साल में यह मुकाम हासिल किया है। जिसकी खास बात यह है कि शुरुआती 50 लाख यूनिट बनाने में कंपनी को 9 साल लगे जबकि अगली 50 लाख यूनिट सिर्फ 4 साल में तैयार हो गईं।

TVS Jupiter ने कैसे बनाया 1 करोड़ यूनिट का रिकॉर्ड?

TVS Jupiter के बारे में बताए तो इसको साल 2013 में ज्यादा का फायदा की फिलॉसफी के साथ लॉन्च किया गया था। जिसमें इस यूनिट का फोकस बेहतर माइलेज, आराम, परफॉर्मेंस और रोजमर्रा के इस्तेमाल की सुविधाओं पर रहा है।

कंपनी ने इसको लेकर बताया है कि इस उपलब्धि के साथ Jupiter भारत का सबसे तेज और सबसे युवा स्कूटर ब्रैंड बन गया है जिसने एक करोड़ यूनिट के प्रोडक्शन का आंकड़ा छुआ है। लेकिन यह आंकड़ा बिक्री का नहीं बल्कि कुल उत्पादन का है।

Jupiter में मिलते हैं ये खास फीचर्स

समय के साथ TVS ने Jupiter में कई नए फीचर्स जोड़े हैं। इसमें डबल हेलमेट स्टोरेज दिया गया है जिससे सीट के नीचे ज्यादा सामान रखने की सुविधा मिलती है। वहीं फ्रंट फ्यूल फिलिंग की मदद से पेट्रोल भरवाने के लिए सीट खोलने की जरूरत नहीं पड़ती।

इसके अलावा Infinity Light Bars, बेहतर परफॉर्मेंस और माइलेज के लिए i-Go Assist, Metal Maxx बॉडी और Body Balance Technology जैसे फीचर्स मिलते हैं। कनेक्टिविटी के लिए TVS SmartXonnect तकनीक भी दी गई है।

TVS Jupiter sets a major record, crossing the 1 crore unit production mark 110cc and 125cc models
Flipkart में बड़ा बदलाव, CEO कल्याण कृष्णमूर्ति छोड़ेंगे कंपनी, 4 दिसंबर होगा आखिरी दिन, अब कौन संभालेगा कमान?

Jupiter 125 और नए Jupiter 110 ने बढ़ाई लोकप्रियता

TVS ने 2021 में Jupiter 125 लॉन्च करके 125cc स्कूटर सेगमेंट में एंट्री की थी। इसके बाद 2024 में नए डिजाइन और अपडेटेड फीचर्स के साथ Jupiter 110 पेश किया गया। कंपनी ने बताया है कि नए Jupiter 110 ने लॉन्च के छह महीने के भीतर मोस्ट अवॉर्डेड स्कूटर ऑफ द ईयर का खिताब हासिल किया था।

TVS Jupiter sets a major record, crossing the 1 crore unit production mark 110cc and 125cc models
Motorola Signature 27 भारत में 9 दिसंबर को होगा लॉन्च, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी से लैस होगा फोन

कितनी है TVS Jupiter की कीमत?

अभी भारतीय बाजार में Jupiter 110 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 74,700 रुपये और Jupiter 125 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 83,000 रुपये बताई गई है। लेकिन वेरिएंट और शहर के हिसाब से कीमत अलग हो सकती है।

इस उपलब्धि पर TVS Motor Company के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनिरुद्ध हलदर ने कहा, “पिछले एक दशक में, भारत की सामूहिक सोच में बदलाव आया है। हम कमी की मानसिकता से आगे बढ़कर आत्मविश्वास, विकास और प्रचुरता की ओर बढ़े हैं, जहाँ ग्राहक अब और अधिक पाने की चाह रखते हैं। 'ज़्यादा' (Zyada) की अपनी सोच के साथ, TVS जुपिटर इस बदलते भारत और उसकी बढ़ती आकांक्षाओं का प्रतीक बन गया है। एक करोड़ भारतीयों के लिए, TVS जुपिटर उनके रोज़मर्रा के सफ़र का हिस्सा रहा है और उनके जीवन में खुशियाँ लेकर आया है।

यह उपलब्धि उस भरोसे को दर्शाती है जिसे TVS जुपिटर ने कायम किया है और जो हमारे ग्राहकों ने हम पर जताया है। यह हमारे कर्मचारियों, डीलर पार्टनर्स और सप्लायर्स की कड़ी मेहनत, तथा हमारी इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग और डिस्ट्रीब्यूशन क्षमताओं की मज़बूती को भी दिखाता है। मुझे पूरा विश्वास है कि जैसे-जैसे भारत तरक्की करता रहेगा और नई ऊँचाइयों को छुएगा, हमारे सामने और भी कई उपलब्धियाँ आएँगी।”