Honda CB500 vs Royal Enfield Classic 650: 54kg हल्की है Honda की बाइक, कीमत में भी करीब ₹90 हजार का अंतर

Honda CB500 vs Classic 650: Honda CB500 और Royal Enfield Classic 650 के बीच मुकाबला दिलचस्प हो गया है। Honda CB500 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.75 लाख रुपये है।
Honda CB500 vs Royal Enfield Classic 650 Honda bike is 54 kg lighter price difference of around ₹90,000
Honda CB500 vs Royal Enfield Classic 650 में क्या है अंतर।Source. Navbharat Desk
Published on: 
Updated on: 
  • Highlight:

  • Honda CB500 और Royal Enfield Classic 650 का मुकाबला दिलचस्प हो गया है।

  • Honda CB500 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.75 लाख रुपये है।

  • Classic 650 की शुरुआती कीमत करीब 3.68 लाख रुपये है।

Bike Comparison Honda Vs Royal Enfield: भारतीय बाजार में बड़ी इंजन क्षमता वाली रेट्रो मोटरसाइकिल पसंद करने वालों के लिए Honda CB500 और Royal Enfield Classic 650 के बीच मुकाबला दिलचस्प हो गया है। बता दें कि Honda CB500 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.75 लाख रुपये है जबकि Classic 650 की कीमत इससे काफी ज्यादा है।

दोनों बाइक्स का अंदाज क्लासिक है लेकिन इंजन, वजन, फीचर्स और राइडिंग अनुभव के मामले में इनका फोकस अलग-अलग है। ऐसे में खरीदने से पहले जानना जरूरी है कि आपके इस्तेमाल के हिसाब से कौन-सी बाइक ज्यादा सही बैठती है।

इंजन के मामले में Classic 650 ज्यादा दमदार

Honda CB500 के बारे में बताए तो इसमें 501cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर और ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह 5,250rpm पर 28hp पावर और 3,750rpm पर 43.3Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिप-असिस्ट क्लच मिलता है।

वहीं दूसरी तरफ Royal Enfield Classic 650 में 648cc का पैरेलल-ट्विन इंजन है जो 7,250rpm पर 47PS पावर और 5,650rpm पर 52.3Nm टॉर्क देता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। जिसका सीधे तौर पर मतलब है कि पावर के मामले में Classic 650 आगे है जबकि Honda का इंजन कम RPM पर अच्छा टॉर्क देने के लिए ट्यून किया गया है।

वजन में 54 किलो का अंतर, चलाने में कितना होगा फायदा?

देखा जा रहा है कि दोनों बाइक्स के वजन में बड़ा अंतर है। जिसमें Honda CB500 का कर्ब वेट 189 किलोग्राम है जबकि Classic 650 का वजन 243 किलोग्राम है। जिसे सीधै तौर पर देखे तो Honda करीब 54 किलोग्राम हल्की है। वहीं शहर में ट्रैफिक, पार्किंग और तंग जगहों पर बाइक मोड़ते समय कम वजन का फायदा मिल सकता है।

साथ ही डिजाइन की बात करें तो Classic 650 में पारंपरिक रेट्रो लुक, ट्विन एग्जॉस्ट और रिमूवेबल पिलियन सीट मिलती है। वहीं CB500 में राउंड LED हेडलाइट, टियरड्रॉप शेप का फ्यूल टैंक और लंबी सिंगल-पीस सीट दी गई है।

Honda CB500 vs Royal Enfield Classic 650 Honda bike is 54 kg lighter price difference of around ₹90,000
पुरानी गाड़ियों की स्क्रैपिंग के नियम बदले, ऑटो कंपनियों को मिली बड़ी राहत, जानें 15 और 20 साल का नया नियम

फीचर्स में Honda आगे, Royal Enfield का अंदाज क्लासिक

देखा जा रहा है कि फीचर्स के मामले में Honda CB500 ज्यादा आधुनिक पैकेज देती है। इसमें Honda Selectable Torque Control, Honda RoadSync कनेक्टिविटी, एनालॉग-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और डुअल-चैनल ABS मिलता है। RoadSync की मदद से फोन के कुछ फीचर्स जैसे नेविगेशन और कॉल अलर्ट इस्तेमाल किए जा सकते हैं। वहीं Classic 650 में एनालॉग स्पीडोमीटर, डिजिटल टैकोमीटर, LED लाइटिंग, USB Type-C चार्जिंग पोर्ट और डुअल-चैनल ABS मिलता है।

Honda CB500 vs Royal Enfield Classic 650 Honda bike is 54 kg lighter price difference of around ₹90,000
Maruti Suzuki की कारें हुईं महंगी, 22 नवंबर से लागू हुई नई कीमतें, जानें कितनी बढ़ेगा ग्राहकों का खर्च

कीमत में Honda CB500 को बढ़त

Honda CB500 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.75 लाख रुपये है। इसके स्पोक और स्पोक विद स्ट्राइप वेरिएंट क्रमशः करीब 3 लाख और 3.02 लाख रुपये में आते हैं। वहीं Classic 650 की शुरुआती कीमत करीब 3.68 लाख रुपये है। इस तरह शुरुआती वेरिएंट की तुलना में Honda लगभग 90 हजार रुपये सस्ती पड़ती है।

अगर हल्की बाइक और आधुनिक फीचर्स प्राथमिकता हैं तो CB500 पर विचार किया जा सकता है। ज्यादा पावर और ट्विन-सिलेंडर इंजन चाहने वालों को Classic 650 पसंद आ सकती है।