Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 15 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारत की पहली Hydrogen Train को मिली हरी झंडी, CNG से कितनी ज्यादा ताकतवर है हाइड्रोजन

Hydrogen Train India: बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए सरकार लगातार वैकल्पिक ईंधनों को बढ़ावा दे रही है। वहीं अब हाइड्रोजन फ्यूल को भविष्य के स्वच्छ ईंधन के रूप में देखा जा रहा है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Jul 15, 2026 | 06:09 AM

भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन (सौ. फ्रीपिक)

Follow Us
Follow Us:

Hydrogen Fuel: देश में बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लिए सरकार लगातार वैकल्पिक ईंधनों को बढ़ावा दे रही है। जहां E20 एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल अब देशभर में उपलब्ध है वहीं अब हाइड्रोजन फ्यूल को भविष्य के स्वच्छ ईंधन के रूप में देखा जा रहा है। इसी दिशा में भारत को बड़ी सफलता मिली है। बता दें कि देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी मिल गई है जो जल्द ही हरियाणा में अपनी सेवाएं शुरू करेगी। माना जा रहा है कि यह परियोजना भारतीय रेलवे के हरित परिवहन मिशन की दिशा में एक अहम कदम साबित हो सकती है।

हरियाणा में दौड़ेगी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

जानकारी में बताया जा रहा है कि भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन हरियाणा के जींद से सोनीपत के बीच करीब 89 किलोमीटर का सफर तय करेगी। यह 10 कोच वाली ट्रेन रोजाना दो राउंड ट्रिप लगाएगी और प्रतिदिन कुल 356 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इस ट्रेन में हाइड्रोजन फ्यूल सेल तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसमें स्टोर की गई हाइड्रोजन और हवा से मिलने वाली ऑक्सीजन के बीच रासायनिक प्रक्रिया के जरिए बिजली बनाई जाती है। जिससे ट्रेन की मोटर चलती है। इस प्रक्रिया में धुएं या जहरीली गैस के बजाय केवल पानी की भाप निकलती है इसलिए इसे पर्यावरण के लिहाज से बेहद स्वच्छ तकनीक माना जाता है।

क्या CNG और डीजल से ज्यादा ताकतवर है हाइड्रोजन?

विशेषज्ञों का इसको लेकर कहना है कि ऊर्जा क्षमता के मामले में हाइड्रोजन पारंपरिक ईंधनों से काफी आगे माना जाता है। उपलब्ध वैज्ञानिक आंकड़ों के मुताबिक 1 किलोग्राम हाइड्रोजन से लगभग उतनी ऊर्जा मिल सकती है। जितनी करीब 4.5 किलोग्राम डीजल या 3 से 4 किलोग्राम CNG से प्राप्त होती है। यही वजह है कि हाइड्रोजन से चलने वाले वाहन बेहतर पिकअप, अधिक शक्ति और लंबी दूरी तय करने की क्षमता रखते हैं। लेकिन वास्तविक प्रदर्शन वाहन की तकनीक और दक्षता पर भी निर्भर करता है।

सम्बंधित ख़बरें

अब पेट्रोल पंप पर नहीं लगेगी लंबी लाइन, इस भारतीय ऐप से घर बैठे जानें कहां है कम भीड़, कितनी है फ्यूल की कीमत

दिवाली पर भारत में एंट्री करेगी 1000Km+ रेंज वाली Jetour T2, पेट्रोल और बिजली दोनो पर चलेगी कार

E20 पेट्रोल से सच में घटेगा आपकी कार का माइलेज? सरकार ने मानी 5% तक कमी, जानिए सालभर में जेब पर कितना होगा असर

महिंद्रा ने दिया ग्राहकों को झटका! बोलेरो नियो प्लस की कीमतों में भारी इजाफा, देखें नई लिस्ट

ये भी पढ़े: दिवाली पर भारत में एंट्री करेगी 1000Km+ रेंज वाली Jetour T2, पेट्रोल और बिजली दोनो पर चलेगी कार

क्या भविष्य में CNG से भी सस्ता होगा हाइड्रोजन?

फिलहाल हाइड्रोजन का उत्पादन, भंडारण और परिवहन अपेक्षाकृत महंगा है। लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि बड़े पैमाने पर उत्पादन और पर्याप्त रिफ्यूलिंग स्टेशन बनने के बाद इसकी लागत में काफी कमी आ सकती है। क्योंकि हाइड्रोजन का उत्पादन पानी से भी किया जा सकता है इसलिए भविष्य में आयातित ईंधन पर निर्भरता कम होने की संभावना है।

यदि हाइड्रोजन इंफ्रास्ट्रक्चर तेजी से विकसित होता है, तो आने वाले वर्षों में यह न सिर्फ पर्यावरण के लिए बेहतर विकल्प बन सकता है बल्कि लंबी अवधि में उपभोक्ताओं के लिए भी किफायती ईंधन साबित हो सकता है।

India first hydrogen train gets the green light powerful is hydrogen than cng

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 15, 2026 | 06:09 AM

Topics:  

  • Automobile News
  • green hydrogen
  • train

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.