-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Automobile »
- New Maruti Suzuki Brezza Launch July 24 Turbo Engine New Features And Bold Look
24 जुलाई को लॉन्च होगी नई Maruti Brezza, टर्बो इंजन, नए फीचर्स और दमदार लुक से बढ़ाएगी SUV सेगमेंट की टेंशन
- Written By: सिमरन सिंह
Maruti Suzuki Brezza अब नए अवतार में आने के लिए तैयार है। जानकारी में सामने आ रहा है कि कंपनी 24 जुलाई 2026 को New Generation Brezza लॉन्च करने जा रही है। जिसमें कई कमाल के फीचर्स है।

Maruti Suzuki Brezza (Source. Maruti)
Maruti Brezza Booking: देश की सबसे लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUV में से एक Maruti Suzuki Brezza अब नए अवतार में आने के लिए तैयार है। जानकारी में सामने आ रहा है कि कंपनी 24 जुलाई 2026 को New Generation Brezza लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से पहले मारुति सुजुकी ने इसका पहला आधिकारिक टीजर जारी कर दिया है और इसके साथ ही बुकिंग भी शुरू कर दी है। ृ वहीं ग्राहक 11,000 रुपये के टोकन अमाउंट के साथ इसे ऑनलाइन या नजदीकी डीलरशिप से बुक कर सकते हैं।
इसके साथ ही देखा जा रहा है कि टीजर में कंपनी ने लिखा है “यह इस सीजन का सबसे बड़ा धमाका है। और यह आपको हैरान कर देगा। नई ब्रेजा, बुकिंग शुरू।” लेकिन कंपनी ने अभी SUV के डिजाइन और फीचर्स की पूरी जानकारी साझा नहीं की है।
टर्बो इंजन और CNG मॉडल में मिल सकते हैं बड़े बदलाव
बता दें कि नई Brezza को 2022 में आई दूसरी पीढ़ी के मॉडल का पहला बड़ा अपडेट माना जा रहा है। जिसको लेकर मीडिया रिपोर्ट्स और सामने आए स्पाई शॉट्स बताती है कि इस बार SUV में कई अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जिसमें सबसे बड़ा अपडेट 1.0-लीटर Boosterjet टर्बो-पेट्रोल इंजन हो सकता है जो पहले से Fronx में उपलब्ध है। यह इंजन करीब 100 PS की पावर और 147.6 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलने की उम्मीद है।
सम्बंधित ख़बरें
अब पेट्रोल पंप पर नहीं लगेगी लंबी लाइन, इस भारतीय ऐप से घर बैठे जानें कहां है कम भीड़, कितनी है फ्यूल की कीमत
India UK FTA: भारत और ब्रिटेन के बीच 15 जुलाई से लागू होगी बड़ी डील, कार और व्हिस्की होगी सस्ती
भारत की पहली Hydrogen Train को मिली हरी झंडी, CNG से कितनी ज्यादा ताकतवर है हाइड्रोजन
दिवाली पर भारत में एंट्री करेगी 1000Km+ रेंज वाली Jetour T2, पेट्रोल और बिजली दोनो पर चलेगी कार
वहीं मौजूदा 1.5-लीटर K15C स्मार्ट हाइब्रिड पेट्रोल इंजन भी लाइनअप में बना रह सकता है। CNG वेरिएंट में बूट की जगह बचाने के लिए अंडरबॉडी-माउंटेड CNG सिलेंडर मिलने की संभावना है जिससे सामान रखने के लिए ज्यादा स्पेस मिलेगा।
इंटीरियर और फीचर्स होंगे पहले से ज्यादा प्रीमियम
नई Brezza के एक्सटीरियर में अपडेटेड फ्रंट और रियर बंपर, नई LED लाइटिंग और नए अलॉय व्हील देखने को मिल सकते हैं। वहीं केबिन में नई अपहोल्स्ट्री और बेहतर ट्रिम फिनिश के साथ कई प्रीमियम फीचर्स जोड़े जाने की उम्मीद है। वहीं संभावित फीचर्स में 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पावर्ड ड्राइवर सीट, एम्बिएंट लाइटिंग और कई नए कम्फर्ट फीचर्स शामिल हो सकते हैं।
कीमत रह सकती है प्रतिस्पर्धी
टर्बो इंजन मिलने के बावजूद नई Brezza की कीमत प्रतिस्पर्धी रहने की उम्मीद है। इसकी वजह 1.0-लीटर इंजन पर लागू कम GST स्लैब माना जा रहा है। 24 जुलाई को लॉन्च के साथ ही इसके सभी वेरिएंट, फीचर्स और कीमतों से पर्दा उठ जाएगा। बाजार में इसका मुकाबला Tata Nexon, Hyundai Venue, Kia Sonet, Mahindra XUV3XO और अन्य कॉम्पैक्ट SUVs से होगा।
New maruti suzuki brezza launch july 24 turbo engine new features and bold look
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
24 जुलाई को लॉन्च होगी नई Maruti Brezza, टर्बो इंजन, नए फीचर्स और दमदार लुक से बढ़ाएगी SUV सेगमेंट की टेंशन
Jul 15, 2026 | 09:10 PMकर्जमाफी पर सीएम फडणवीस का सम्मान, रवींद्र चव्हाण बोले- संकट में किसानों के साथ खड़ी है सरकार
Jul 15, 2026 | 09:05 PMगौरव खन्ना-आकांक्षा चमोला के तलाक पर माधुरी ग्रोवर का बड़ा खुलासा, बोलीं- सच सिर्फ वही दोनों जानते हैं
Jul 15, 2026 | 09:00 PMहरतालिका तीज 2026: साल में सिर्फ एक बार आता है ये दुर्लभ संयोग! जानिए कब रखें व्रत और क्यों है इस बार इतना खास
Jul 15, 2026 | 09:00 PM‘आरोप लगाने वालों के मुंह पर करारा तमाचा…’ फर्जी जाति प्रमाण पत्र में मिली क्लीन चिट पर बोली प्रतिमा बागरी
Jul 15, 2026 | 09:00 PMसागर: देवरी नगर पालिका अध्यक्ष नेहा जैन को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, रिट अपील खारिज
Jul 15, 2026 | 08:41 PMBihar Cabinet: सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला, ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, AI सेंटर समेत 25 प्रस्तावों को मिली मंजूरी
Jul 15, 2026 | 08:37 PMवीडियो गैलरी

ताजमहल में विदेशी महिला की खुलने लगी साड़ी, महिला कांस्टेबल ने किया कुछ ऐसा कि उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 08:20 PM
माता वैष्णो देवी मंदिर में 500 करोड़ का ‘नकली चांदी’ घोटाला: अदालत का कड़ा रुख, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 04:56 PM
बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM














