Kinetic DX स्कूटर की 40 साल बाद शानदार वापसी, इलेक्ट्रिक अवतार में रेट्रो टच
Kinetic DX Scooter: Kinetic Engineering और Honda की साझेदारी में Kinetic Honda DX स्कूटर एक बार फिर सड़कों पर दौड़ने को तैयार है लेकिन इस बार इलेक्ट्रिक रूप में।
- Written By: सिमरन सिंह
Kinetic DX Electric Scooter में क्या है खास। (सौ. kinetic)
Kinetic DX Scooter: 1984 में Kinetic Engineering और Honda की साझेदारी में लॉन्च हुआ Kinetic Honda DX स्कूटर एक बार फिर सड़कों पर दौड़ने को तैयार है—लेकिन इस बार इलेक्ट्रिक रूप में। 40 साल बाद Firodia Group ने Kinetic DX को नए जमाने के इलेक्ट्रिक स्कूटर के रूप में लॉन्च करने का फैसला किया है। इस स्कूटर ने अपने समय में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ टू-व्हीलर बाजार में क्रांति ला दी थी।
क्यों खास था Kinetic DX स्कूटर?
Kinetic DX को भारत के पहले टू-स्ट्रोक ऑटोमैटिक स्कूटर के रूप में पेश किया गया था। उस समय जब Vespa और Bajaj जैसे स्कूटर मैनुअल गियरबॉक्स पर निर्भर थे, Kinetic DX ने CVT (Continuously Variable Transmission) तकनीक के साथ ड्राइविंग को आसान बना दिया।
इसमें 98cc इंजन, 7.7 हॉर्सपावर और 9.8Nm टॉर्क मिलता था। स्कूटर की एक खास बात ये थी कि इसमें सेल्फ और किक स्टार्ट दोनों विकल्प दिए गए थे। उस समय इसका मेंटेनेंस सिर्फ ₹21 प्रतिमाह बताया गया था, जिसमें स्पेयर पार्ट्स और लेबर चार्ज शामिल थे।
इलेक्ट्रिक अवतार में क्या मिलेगा नया?
अब जब देश में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को लेकर रुझान तेजी से बढ़ रहा है, Kinetic Green इस क्लासिक स्कूटर को फिर से पेश करने जा रहा है। कंपनी ने इसके इलेक्ट्रिक वर्जन का डिज़ाइन पेटेंट भी करवा लिया है और हाल ही में इसकी टेस्टिंग के दौरान झलक मिली है।
सम्बंधित ख़बरें
अब सस्ती पड़ेगी Electric Car, बैट्री किराये पर मिलने से बिक्री में बड़ा उछाल, वाहन चालकों को राहत
TVS iQube S का नया 4.7kWh वेरिएंट लॉन्च, 175KM रेंज और स्मार्ट फीचर्स ने मचाई धूम, Ola को दे सकता है टक्कर
EV Scooter Vs EV Bike: बैचलर हैं तो खरीदने से पहले जान लें ये बड़ा फर्क, वरना बाद में पड़ सकता है भारी
सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, कम खर्च में लंबी रेंज, वाहन चालको के लिए बढ़िया ऑप्शन
नई Kinetic DX EV में क्लासिक लुक को बरकरार रखा गया है—जैसे चौड़ा हेडलैंप, लंबी आरामदायक सीट और स्टाइलिश फ्रंट एप्रन। यह पुराने Kinetic प्रेमियों को पुरानी यादों में ले जाएगा।
ये भी पढ़े: अब खुद पार्क हो जाएगी कार, भारतीय सड़कों पर क्रांति
लॉन्च डेट और मुकाबला
Kinetic DX Electric Scooter को 28 जुलाई 2025 को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, फिलहाल इसकी बैटरी, पावरट्रेन और रेंज से जुड़ी जानकारियां सार्वजनिक नहीं की गई हैं। ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसका सीधा मुकाबला Bajaj Chetak EV, TVS iQube, Hero Vida V1 और Ola S1 X+/Pro जैसे लोकप्रिय स्कूटर्स से होगा।
