बिना लाइसेंस चलाइए नया Electric Scooter, 80Km रेंज, स्टाइलिश लुक और शानदार कीमत
Ampere ने अपना नया लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर Ampere Reo VYB लॉन्च कर दिया है। जिसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे चलाने के लिए न तो ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत है और न ही आरटीओ रजिस्ट्रेशन की।
- Written By: सिमरन सिंह
Ampere Reo VYB (Source. Ampere)
Ampere Electric Scooter: इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार भारत में लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बढ़त में कहीं ना कहीं पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों ने भी असर डाला है, जिसके बाद से लोग ज्यादा किफायती और पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों की तलाश करने में लग चुके है। वहीं इन सब के बीच इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में एक नया विकल्प सामने आया है। जिसमें Ampere ने अपना नया लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर Ampere Reo VYB लॉन्च कर दिया है। जिसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे चलाने के लिए न तो ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत है और न ही आरटीओ रजिस्ट्रेशन की। इस स्कूटर को खास तौर पर छात्रों, वरिष्ठ नागरिकों और पहली बार इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वाले ग्राहकों के लिए लाया गया है।
कीमत और डिजाइन ने खींचा लोगों का ध्यान
Ampere Reo VYB की शुरुआती कीमत की बात करें तो इसको 69,499 रुपये रखा गया है। वहीं कंपनी ने इसे अपने प्रीमियम लो-स्पीड मॉडल के तौर पर पेश किया है। इसके साथ ही वाहन के डिजाइन की बात करें तो स्कूटर को पहले से ज्यादा मॉडर्न और स्पोर्टी लुक में लाया गया है। इसके अलावा फ्रंट में LED DRL और साइड बॉडी पर एम्बिएंट लाइटिंग दी गई है जो इसे आकर्षक बनाती है। खास बात बता दें कि कंपनी ने इसमें वॉर्म व्हाइट, पेस्टल पर्पल, डार्क ग्रे और एक्वा मेटेलिक जैसे चार रंगों में लॉन्च किया गया है।
80Km रेंज और आसान चार्जिंग
वहीं बाकी फीचर्स के बारे में बताए तो इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 1.44 kWh क्षमता की LFP बैटरी दी गई है। वहीं कंपनी ने यह दावा भी किया है कि यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 80 किलोमीटर तक की रेंज दे सकता है। इसकी अधिकतम स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा बताई गई है जिसके कारण इसे चलाने के लिए लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं पड़ती। इतना ही नहीं बैटरी को पूरी तरह चार्ज होने में लगभग 5 घंटे 30 मिनट का समय लगता है जो दैनिक उपयोग के हिसाब से काफी सुविधाजनक है।
सम्बंधित ख़बरें
बैटरी से निकलेगा पैसा, केंद्र सरकार की नई स्कीम से EV सेक्टर को मिलेगा बड़ा फायदा
सिर्फ 6 लाख में लॉन्च हुई नई Citroen e-C3X, बैटरी के लिए अलग से देना होगा पैसा
Toyota का बड़ा दांव: महाराष्ट्र में बनेगी नई फैक्ट्री, 2029 में लॉन्च होगी ऐसी SUV जो बढ़ाएगी सबकी टेंशन
अब सर्विसिंग पर बचेगा पैसा, 10 साल तक नहीं सताएगी महंगाई, लॉन्च हुआ नया Smart Maintenance Plan
ये भी पढ़े: बैटरी से निकलेगा पैसा, केंद्र सरकार की नई स्कीम से EV सेक्टर को मिलेगा बड़ा फायदा
फीचर्स और परफॉर्मेंस में भी दम
Ampere Reo VYB में की-लेस गो सिस्टम, प्रीमियम की-फॉब, रिवर्स मोड, फुल LED लाइटिंग, LCD डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 24 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज को भी शामिल किया है। वहीं स्कूटर की परफॉर्मेंस के लिए इसमें 0.25 kW की हब मोटर मिलती है जो 35 Nm का पीक टॉर्क पैदा करती है। आगे 12 इंच का अलॉय व्हील और डिस्क ब्रेक जबकि पीछे 10 इंच का व्हील दिया गया है। इसके साथ ही 140 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस और 1310 मिमी का व्हीलबेस शहर की सड़कों पर बेहतर संतुलन और आरामदायक राइड सुनिश्चित करता है।
