Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

संवेदनशील इलाकों में अब हाईटेक निगरानी, नागपुर पुलिस ने शुरू की नई पहल; आयुक्त ने लॉन्च किए सेग-वे स्कूटर

Nagpur Police Segway Patrol: नागपुर पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में तेज पेट्रोलिंग व त्वरित प्रतिक्रिया के लिए 5 बैलेंसिंग स्कूटर शुरू किए। फुटाला, सीताबर्डी और इतवारी जैसे क्षेत्रों में इनसे गश्त होगी।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: May 26, 2026 | 03:45 PM

नागपुर पुलिस पेट्रोलिंग, बैलेंसिंग स्कूटर,(सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur Police Launch Balancing Scooters: नागपुर संवेदनशील इलाकों में पेट्रोलिंग को अधिक तेज और तुरंत प्रतिक्रिया वाली बनाने के लिए सोमवार को शहर पुलिस आयुक्त डॉ। रवीन्द्र सिंगल द्वारा 5 बेलेसिंग स्कूटर का अनावरण किया गया। इसे सेग-वे भी कहा जाता है। इन स्कूटरों से सोनेगांव तालाब परिसर, अंबाइनरी फुटाला तालाब परिसर, सीतावडीं मार्केट, सक्करदरा ताजबाग और तहसील, इतवारी बाजार परिसरों में गश्त की जायेगी।

मिहान इंडिया लिमिटेड नागपुर प्राधिकरण की ओर से प्राप्त इन स्कूटरों का अनावरण सह पुलिस आयुक्त रेड्डी, अपर पुलिस आयुक्त राजेन्द्र दाभाड़े, डीसीपी सिंगा रेड्डी समेत अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया।

PA, सायरन से क्राउड मैनेजमेंट में मिलेगी मदद

हालांकि यह शहर पुलिस को पहले मिली वैलेंसिंग स्कूटर का अपग्रेडेशन ही है। पहले मिली बैलेंसिंग स्कूटरों में बैटरी की समस्या आने से उन्हें लौटा दिया गया। पुरानी बैलेसिंग स्कूटर मेंटेनेंस काफी अधिक होने से परेशानी का सबब बन रही थीं। दूसरी ओर नई बैलेसिंग स्कूटर कई नये फीचरों से भी लैस हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Gondia POCSO Case: खेलने के बहाने बुलाकर दो बच्चियों से ज्यादती; अर्जुनी मोरगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई

महाराष्ट्र में पेट्रोल-डीजल सप्लाई बनाए रखने इंडियन ऑयल का बड़ा कदम, ईंधन आपूर्ति नहीं रुकेगी

Akola: अनभोरा के पास भीषण सड़क हादसा, पंचर वाहन सुधार रहे 4 लोगों को ट्रक ने रौंदा

वर्धा: हिंगनघाट मंडी में सोयाबीन के दामों में भारी उछाल, 7,500 प्रति क्विंटल पहुंचा भाव; किसानों को बंपर मुनाफ

यह भी पढ़ें:-बारिश अलर्ट, नागपुर के उमिया इंडस्ट्रियल एस्टेट में जलभराव का खतरा; व्यापारियों ने कलेक्टर से लगाई गुहार

एक बार की चार्जिंग में 25 किमी की दूरी तय करने वाली नई वैलेंसिंग स्कूटर में पब्लिक अनाउंसमेंट और सायरन जैसी सुविधा भी है। इनकी मदद से उपरोक्त परिसरों में मौजूद भीड़ की स्थिति को संभालने में काफी मदद मिलेगी। बताया गया कि इसके अलावा महिलाओं के साथ चेन स्नैचिंग, छेड़खानी या घरफोड़ी जैसे मामलों में क्विक रिस्पांस संभव हो सकेगा। इसी के साथ नागपुर पुलिस ने आधुनिकता के दौर में एक कदम और बढ़ाया है।

Police launch balancing scooters for patrolling sensitive areas nagpur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 26, 2026 | 03:45 PM

Topics:  

  • Electric Scooter
  • Latest Hindi News
  • Maharashtra News
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.