TVS का बड़ा दांव: प्रीमियम बाइक खरीदारों के लिए खुलेगा TVS Paddock, अब शोरूम में मिलेगा लग्जरी एक्सपीरियंस
TVS Paddock In India: TVS अपने प्रीमियम मोटरसाइकिल सेगमेंट में पकड़ मजबूत करने की तैयारी में है। बता दें कि कंपनी ने एक नए प्रीमियम डीलरशिप फॉर्मेट TVS पैडॉक की घोषणा की है।
- Written By: सिमरन सिंह
TVS Paddock (Source. Gemini)
TVS Premium Dealership: TVS Motor Company अपने प्रीमियम मोटरसाइकिल सेगमेंट में पकड़ मजबूत करने की तैयारी में है। बता दें कि कंपनी ने एक नए प्रीमियम डीलरशिप फॉर्मेट TVS Paddock की घोषणा की है जो खासतौर पर हाई-एंड मोटरसाइकिल ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है। वहीं कंपनी ने जानकारी दी है कि इस नए फॉर्मेट के पहले शोरूम वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही मतलब जुलाई से सितंबर 2026 के बीच शुरू किए जाएंगा। ऐसेे में TVS के इस कदम को ऐसे समय में लाया जा रहा है जब भारत में प्रीमियम बाइक सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है और ग्राहक सिर्फ बाइक ही नहीं बल्कि बेहतर खरीदारी और ओनरशिप अनुभव को लेना चाहते है।
प्रीमियम ग्राहकों को मिलेगा खास अनुभव
जानकारी के लिए बता दें कि TVS Paddock को लंदन की मशहूर रिटेल डिजाइन एजेंसी Checkland Kindleysides के साथ मिलकर तैयार किया गया है। जिसको लेकर कंपनी का कहना है कि इन शोरूम्स का उद्देश्य ग्राहकों को एक प्रीमियम और व्यक्तिगत अनुभव देना है। जिसमें यह डीलरशिप सिर्फ TVS की प्रीमियम मोटरसाइकिल रेंज के लिए होगी। जहां ग्राहकों को एक्सपर्ट कंसल्टेशन, समर्पित सेल्स सपोर्ट और विशेष सर्विस सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही बताया जा रहा है कि बाइकिंग कम्युनिटी को बढ़ावा देने के लिए इंटरैक्टिव स्पेस भी बनाए जा सकती है।
बाइक कस्टमाइजेशन पर रहेगा खास फोकस
TVS Paddock को लेकर इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें कस्टमाइजेशन सेक्शन रखा गया है। ऐसे में जो ग्राहक Built-to-Order (BTO) किट्स के साथ अपनी बाइक को पर्सनलाइज करना चाहते हैं, उन्हें विशेष सलाह और सहायता मिल पाएगी। वहीं शोरूम में कस्टमाइजेशन के लिए अलग जोन बनाए जाएंगे, जहां ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार बाइक को मॉडिफाई करवा सकते है। इसके अलावा TVS ब्रांडेड मर्चेंडाइज और बाइक एक्सेसरीज की बिक्री भी इन आउटलेट्स में होगा।
सम्बंधित ख़बरें
नई कार खरीदी है? पहले 1000 KM में भूलकर भी न करें ये 8 गलतियां, वरना इंजन और माइलेज दोनों हो सकते हैं खराब
नई कार में ADAS देखकर हो रहे हैं इंप्रेस? खरीदने से पहले जान लें इसकी ये बड़ी सीमाएं, वरना हो सकता है नुकसान
भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान बनी Maruti Dzire, Honda Amaze ने मारी सबसे बड़ी छलांग
Honda का अब तक का सबसे बड़ा धमाका, 7 नई बाइक-स्कूटर समेत 10 मॉडल पेश, EV से लेकर Flex-Fuel तक मिलेगा हर विकल्प
Apache सीरीज को मिलेगा बड़ा फायदा
कंपनी के जााने माने प्रीमियम बाइक्स जैसे TVS Apache RR 310, TVS Apache RTR 310 और आने वाली TVS Apache RTX 300 को इस नए रिटेल नेटवर्क का सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है। जिसको लेकर कहा जा रहा है कि इसमें बेहतर आफ्टर-सेल्स सपोर्ट और ग्राहक जुड़ाव के कारण इन मॉडलों की लोकप्रियता और बढ़ाव मिल सकता है। इसके अलावा विकासाधीन TVS Apache RR 450 को भी भविष्य में इसी नेटवर्क के जरिए बेचा जा सकता है। यह बाइक हाल ही में भारत में टेस्टिंग के दौरान देखी गई है।
ये भी पढ़े: ड्राइविंग लाइसेंस वालों की टेंशन खत्म, 50 साल की उम्र तक वैध रह सकता है DL, RTO के चक्कर भी होंगे बंद
प्रीमियम सेगमेंट में बढ़ेगी TVS की ताकत
ऑटो इंडस्ट्री विशेषज्ञों का मानना है कि TVS का यह कदम कंपनी को प्रीमियम मोटरसाइकिल बाजार में नई पहचान दिला सकता है। जहां पहले ग्राहक सामान्य डीलरशिप में प्रीमियम बाइक्स खरीदते थे। वहीं अब उन्हें एक अलग और अधिक एक्सक्लूसिव अनुभव मिल पाएगा। वहीं TVS Paddock के जरिए कंपनी सिर्फ बाइक बेचने पर नहीं बल्कि ग्राहकों के साथ लंबे समय तक संबंध बनाने और एक मजबूत बाइकिंग कम्युनिटी तैयार करने पर भी फोकस कर रही है।
