Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Kia Sonet Facelift ने 1 लाख बिक्री का आंकड़ा किया पार, Sunroof की डिमांड में बढ़त

इस साल की शुरुआत में फेसलिफ्ट वर्जन के आने से इसकी बिक्री की रफ्तार बनी रही। Kia इंडिया ने बताया कि जनवरी 2024 से अब तक हर महीने सोनेट फेसलिफ्ट की 9,000 से ज्यादा यूनिट्स बेची जा रही हैं।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Dec 28, 2024 | 02:37 PM

Kia Sonet Facelift लोगों के बीच काफी फेमस हो रही है। (सौ. Kia)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: Kia इंडिया का लोकप्रिय मॉडल सोनेट फेसलिफ्ट ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। जनवरी 2024 में लॉन्च हुए इस मॉडल की 1 लाख यूनिट्स बिक चुकी हैं। 2020 में पहली बार लॉन्च हुई Kia सोनेट ने सब-फोर मीटर एसयूवी सेगमेंट में अपनी खास जगह बनाई है। इस साल की शुरुआत में फेसलिफ्ट वर्जन के आने से इसकी बिक्री की रफ्तार बनी रही। Kia इंडिया ने बताया कि जनवरी 2024 से अब तक हर महीने सोनेट फेसलिफ्ट की 9,000 से ज्यादा यूनिट्स बेची जा रही हैं।

ग्राहकों की पसंद

Kia ने सोनेट के इंजन विकल्पों को लेकर ग्राहक की प्राथमिकताओं का खुलासा किया है। 76 प्रतिशत ग्राहक 1.2-लीटर नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल या 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन चुनते हैं, जबकि 24 प्रतिशत ग्राहक 1.5-लीटर डीजल इंजन का विकल्प चुनते हैं।
इसके अलावा, 79 प्रतिशत ग्राहकों ने सनरूफ वाले वेरिएंट को प्राथमिकता दी है, जबकि 34 प्रतिशत खरीदारों ने ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन या इंटेलिजेंट मैनुअल ट्रांसमिशन (iMT) को चुना है।

ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

सम्बंधित ख़बरें

छोटी SUV में फिर मचाएगी धूम, Renault ला रही है Mini Duster, Kiger से होगी पूरी तरह अलग

नई SUV लेने का सोच रहे हैं? जनवरी में इन 6 गाड़ियों ने मचाया धमाल, बिक्री के आंकड़े चौंकाएंगे

छोटी SUV में बड़ा दम, Mahindra Vision S आएगी देसी ऑफ-रोड अंदाज़ में, जानिए क्या होगी खासियत

सस्ती कार का सपना टूटा? Citroen C3, Basalt और Aircross अब पहले से ज्यादा महंगी

Kia इंडिया का बयान

Kia इंडिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और हेड ऑफ सेल्स एंड मार्केटिंग, हरदीप सिंह बरार ने सोनेट की बिक्री पर कहा,
“हम Kia में हमेशा ग्राहकों की जरूरतों को समझने और उनके लिए बेहतर समाधान पेश करने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। नई सोनेट के साथ हमने कई सेगमेंट-लीडिंग फीचर्स जोड़े, जिसने इस सेगमेंट को प्रीमियम बनाया। इन फीचर्स ने नई सोनेट के मूल्य प्रस्ताव को और मजबूत किया, जिससे बिक्री में वृद्धि हुई। यह माइलस्टोन हमारे ग्राहकों के विश्वास और प्रशंसा का प्रमाण है, जो हमें उनके लिए और बेहतर उत्पाद पेश करने के लिए प्रेरित करता है।”

कीमत और वेरिएंट्स

Kia सोनेट फेसलिफ्ट की कीमतें ₹7.99 लाख से शुरू होकर ₹15.77 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती हैं।

Kia sonet facelift crosses 1 lakh sales milestone nearly demand for sunroof increases

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 28, 2024 | 02:37 PM

Topics:  

  • Compact SUV

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.