सस्ती कार का सपना टूटा? Citroen C3, Basalt और Aircross अब पहले से ज्यादा महंगी
Car Price Hike: स्टाइलिश कार खरीदने का प्लान बना रहे थे, तो यह खबर आपके बजट को बिगाड़ सकती है। Citroen India ने अपनी पॉपुलर कारों Citroen C3, Citroen Aircross और नई Basalt Coupe SUV की कीमत बढ़ा दी है
- Written By: सिमरन सिंह
Citroen C3 (Source. Citroen C3)
Citroen C3 Price Hike: अगर आप सस्ती और स्टाइलिश कार खरीदने का प्लान बना रहे थे, तो यह खबर आपके बजट को बिगाड़ सकती है। Citroen India ने अपनी पॉपुलर कारों Citroen C3, Citroen Aircross और नई Basalt Coupe SUV की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने अलग-अलग मॉडलों पर 20 हजार से लेकर 45 हजार रुपये तक का इजाफा किया है, जिससे ग्राहकों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा।
किन Citroen कारों की कीमत बढ़ी?
Citroen की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, C3, Aircross और Basalt की कीमतों में इजाफा किया गया है। हालांकि, इन तीन मॉडलों के अलावा कंपनी की अन्य कारों की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। बढ़ती लागत और प्रोडक्शन खर्च को इसकी वजह माना जा रहा है।
Citroen C3 अब कितनी महंगी?
Citroen C3 की एक्स-शोरूम कीमत अब 4.95 लाख रुपये से शुरू होकर 9.45 लाख रुपये तक पहुंच गई है। यह कार Live, Live (O), Feel, Feel (O) और Shine ट्रिम्स में उपलब्ध है।
सम्बंधित ख़बरें
नई Renault Duster की धमाकेदार वापसी: Creta को देगी टक्कर या करेगी गेम खत्म? जानिए 3 बड़े फायदे
21 साल बाद छोटा हाथी का बड़ा धमाका, Tata Ace Gold+ XL लॉन्च, अब ज्यादा लोड ज्यादा कमाई
दिल्ली में नया ट्रैफिक नियम, कोर्ट जाने से पहले भरना होगा 50% चालान, नहीं माने तो पड़ेगा महंगा
अब नहीं चलेगी पुरानी गाड़ी? सरकार का बड़ा नियम, टेंशन खत्म या बढ़ेगी परेशानी
C3 के लगभग सभी वेरिएंट की कीमतों में 15,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जबकि Live (O) मैनुअल वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। लोअर मिडिल क्लास ग्राहकों के बीच यह कार पहले से ही काफी लोकप्रिय रही है।
Citroen Basalt Coupe SUV की नई कीमत
Citroen Basalt Coupe SUV की कीमत में सीधे 20,000 रुपये का इजाफा किया गया है। अब इसकी एक्स-शोरूम कीमत 8.15 लाख रुपये से लेकर 13.35 लाख रुपये तक हो गई है। Basalt तीन वेरिएंट यू, प्लस और मैक्स में आती है और सभी वेरिएंट पर एक समान कीमत बढ़ाई गई है।
Aircross SUV भी हुई महंगी
Citroen Aircross SUV के सभी वेरिएंट की कीमतों में भी 20,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि, पांच-सीटर मैक्स टर्बो वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अब Citroen Aircross की एक्स-शोरूम कीमत 8.49 लाख रुपये से शुरू होकर 13.94 लाख रुपये तक पहुंच गई है।
ये भी पढ़े: Budget 2026: ऑटो सेक्टर को बजट से क्या चाहिए? आम खरीदार से लेकर कंपनियों तक की बड़ी उम्मीदें
इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं
अच्छी बात यह है कि कीमत बढ़ने के बावजूद तीनों कारों के इंजन और गियरबॉक्स ऑप्शन पहले जैसे ही रखे गए हैं।
- इनमें एक 1.2 लीटर तीन-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन मिलता है, जो 82 हॉर्सपावर और 115 Nm टॉर्क जनरेट करता है और 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है।
- इसके अलावा 1.2 लीटर तीन-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन भी दिया गया है, जो 110 हॉर्सपावर और 190 Nm टॉर्क देता है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल और टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है।
कार खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए यह बढ़ोतरी बड़ा झटका मानी जा रही है।
