-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Automobile »
- Keep These Things In Mind When Buying A Second Hand Cng Car Dangerous Mistakes Can Lead To Significant Losses
सेकंड-हैंड CNG कार खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान, खतरनाक गलतियों करेंगी भारी नुकसान
- Written By: सिमरन सिंह
CNG Car Buying Tips: CNG कारों की मांग तेजी से बढ़ी है और सेकंड-हैंड बाजार में भी CNG वेरिएंट की खरीदी जोरों पर है। लेकिन इस तरह की कार खरीदने से पहले कुच बातों पर ध्यान देंना बहुत जरूरी है।

CNG Car लेनी है तो इन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। (सौ. Freepik)
Second Hand CNG: पेट्रोल-डीज़ल महँगा होने के कारण CNG कारों की मांग तेजी से बढ़ी है और सेकंड-हैंड बाजार में भी CNG वेरिएंट की खरीदी जोरों पर है। सस्ती लगने वाली ये खरीद कभी-कभी ‘टाइम बम’ बन सकती है इसलिए खरीदने से पहले कुछ बेसिक लेकिन ज़रूरी चीजें जरूर जांचें। नज़रअंदाज़ करने पर गैस लीकेज, सिलेंडर फेल या कानूनी परेशानी भारी पड़ सकती है।
फैक्ट्री-फिटेड बनाम आफ्टर-मार्केट: सुरक्षा का बड़ा अंतर
सबसे पहला सवाल क्या CNG किट फैक्ट्री फिटेड है या बाद में लगवाई गयी (आफ्टर-मार्केट)? फैक्ट्री फिटेड किटों को निर्माता के मानकों के अनुसार डिज़ाइन और टेस्ट किया जाता है, इसलिए वे ज़्यादा सुरक्षित मानी जाती हैं। यदि किट आफ्टर-मार्केट है, तो उसकी क्वालिटी, ब्रांड और इंस्टॉलेशन की जांच कराएं लो-कॉस्ट लोकल किट अक्सर रिस्क लेकर आते हैं।
सिलेंडर की उम्र और सर्टिफिकेशन पर ज़रूर ध्यान दें
हर CNG सिलेंडर की एक वैधता होती है और यह समय-समय पर हाइड्रो-टेस्टिंग से गुजरना चाहिए। खरीदते समय सिलेंडर पर लिखी मैन्युफैक्चरिंग/एक्सपायरी डेट देखें और हाइड्रो-टेस्ट प्रमाणपत्र मांगें। एक्सपायर या बिना सर्टिफिकेट वाला सिलेंडर तुरंत बदलवाना सबसे सुरक्षित ऑप्शन है।
सम्बंधित ख़बरें
पेट्रोल में एथेनॉल से घटता है माइलेज या बढ़ता है फायदा? सरकार ने पहली बार दिए बड़े आंकड़े, जानिए पूरा सच
सिर्फ एक क्लिक और बीच सड़क रुक सकता है E-Rickshaw, BAT-BMS ऐप को लेकर मचा बवाल, बैन की उठी मांग
जून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
मोबाइल से बीच सड़क पर बंद हो सकती है आपकी E-Rickshaw, वायरल ट्रिक पड़ सकती है भारी, जानिए कैसे करें बचाव
गैस लीकेज छोटी सी गंध, बड़ा खतरा
गैस लीकेज की जांच सबसे महत्वपूर्ण है। कार स्टार्ट करने पर, किट के आस-पास और इंजेक्शन पाइपलाइन के पास केमिकल/गैस की गंध हो तो इसे गंभीरता से लें। किसी एक्सपर्ट मैकेनिक से पाइप, वाल्व, कनेक्शन और रबर हॉज़ की पूरी जाँच करवा कर ही समझौता करें।
इंजन, पिक-अप और असामान्य आवाज़ें
CNG ट्यूनिंग सही न हो तो इंजन को नुकसान पहुंचता है। टेस्ट-ड्राइव में पिक-अप, गियर-शिफ्ट और इंजन की आवाज़ सुनें। कागजात में लिखे माइलेज का मिलान रियल-वर्ल्ड माइलेज से करें। असमान्य ध्वनि या धुँआ दिखे तो खरीदें नहीं।
RC में CNG किट की एंट्री अनिवार्य है
यदि कार में CNG किट लगी है, तो यह RC में दर्ज होनी चाहिए। RC में एंट्री न होने पर न सिर्फ कानूनी परेशानी होगी बल्कि इंश्योरेंस क्लेम भी मिलना मुश्किल हो सकता है। विक्रेता से यह अपडेटेड डॉक्युमेंट दिखवाना ज़रूरी है।
ये भी पढ़े: Mahindra Thar SUV पर रील स्टंट बना खतरा, पेट्रोल पंप पर युवक ने उड़ाई सुरक्षा नियमों की धज्जियां
खरीदने से पहले यह 5-प्वाइंट चेकलिस्ट याद रखें
- फैक्ट्री-फिटेड किट vs आफ्टर-मार्केट: किट ब्रांड व इंस्टॉलर पूछें।
- सिलेंडर की नंबरिंग, मैन्युफैक्चर और हाइड्रो-टेस्ट सर्टिफिकेट देखें।
- लीकेज टेस्ट: साबुन पानी टेस्ट व हेडस्पेस चेक करवाएं।
- टेस्ट-ड्राइव में पिक-अप, आवाज़ व माइलेज मिलान।
- RC व इंश्योरेंस डॉक्युमेंट में CNG एंट्री की पुष्टि।
सावधान खरीदारी और एक्सपर्ट इंस्पेक्शन आपके पैसे के साथ-साथ ज़िंदगी भी बचा सकते हैं। सेकंड-हैंड CNG कार खरीदें, पर हमेशा सुरक्षा-पहचान पहले रखें।
Keep these things in mind when buying a second hand cng car dangerous mistakes can lead to significant losses
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














