नई Jeep Compass: दमदार लुक, हाईटेक फीचर्स और तगड़ी परफॉर्मेंस, लेकिन भारत से दूर

स्पोर्टी बंपर और दमदार अलॉय व्हील्स SUV को एक शानदार अपील देते हैं। रियर प्रोफाइल में LED लाइट बार और बीच में चमकता Jeep लोगो इसे और ज्यादा प्रीमियम बनाता है।
Jeep Compass
Jeep Compass में क्या कुछ है खास। (सौ. X)
Published on: 
Updated on: 

नवभारत ऑटो डेस्क: नई Compass का डिजाइन पूरी तरह से अपडेट किया गया है, जो इसे सड़कों पर अलग पहचान देता है। कंपनी की पहचान रही 7-स्लॉट ग्रिल को अब बंद कर दिया गया है और उसके ऊपर आकर्षक LED स्ट्रिप लगाई गई है। नए मैट्रिक्स LED हेडलाइट्स, स्पोर्टी बंपर और दमदार अलॉय व्हील्स SUV को एक शानदार अपील देते हैं। रियर प्रोफाइल में LED लाइट बार और बीच में चमकता Jeep लोगो इसे और ज्यादा प्रीमियम बनाता है।

इंटीरियर और टेक्नोलॉजी: फर्स्ट-क्लास एक्सपीरियंस

नई कंपास के इंटीरियर को भी पहले से अधिक लग्ज़री टच दिया गया है। इसमें 16 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। इसके अलावा, लकड़ी और एल्युमिनियम फिनिश, वायरलेस चार्जिंग, हेड-अप डिस्प्ले, OTA अपडेट्स, पैनोरमिक सनरूफ और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स इसे एक स्मार्ट और प्रीमियम SUV बनाते हैं।

इंजन ऑप्शन्स: पेट्रोल से लेकर इलेक्ट्रिक तक

नई Jeep Compass अब तीन अलग-अलग पावरट्रेन के साथ आएगी:

  • 1.2L माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल इंजन, 48V बैटरी के साथ, 145hp की ताकत।
  • 1.6L प्लग-इन हाइब्रिड इंजन, जो 195hp से ज्यादा पावर जेनरेट करता है।
  • फुल इलेक्ट्रिक मोटर, जिसकी क्षमता 125hp है।

इलेक्ट्रिक मॉडल में दो बैटरी विकल्प

Compass EV वर्जन में दो बैटरी ऑप्शन दिए गए हैं:

  • 73kWh बैटरी, जिसकी रेंज लगभग 500 किलोमीटर है।
  • 97kWh बैटरी, जिसकी रेंज करीब 650 किलोमीटर तक जाती है।

ऑल-व्हील-ड्राइव (4x4) की सुविधा केवल इलेक्ट्रिक वेरिएंट में मिलेगी, जो इसे एक बेहतरीन ऑफ-रोड SUV बनाती है। 200mm ग्राउंड क्लीयरेंस, 470mm वॉटर वेडिंग कैपेसिटी और शानदार अप्रोच व डिपार्चर एंगल्स इसे हर टेरेन पर मजबूत बनाते हैं।

भारत में नहीं होगी लॉन्च

जी हां, इतनी शानदार खूबियों के बावजूद यह SUV भारत में नहीं आएगी। Stellantis का कहना है कि नई STLA प्लेटफॉर्म भारत के लिए कमर्शियल रूप से व्यावहारिक नहीं है। मौजूदा कंपास की सीमित बिक्री को देखते हुए कंपनी ने यह निर्णय लिया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com