Jawa 42 FJ 350 भारत में हुई लॉन्च, इन फीचर्स के साथ बाइक यूजर्स को करेंगी खुश
भारत की मोटरसाइकिल ब्रांड जावा येजदी मोटरसाइकिल ने अपने फेमस 42 मॉडल का नया एडिशन पेश कर दिया है। इस मॉडल का नाम जावा 42 एफजे 350 है। इसके साथ ही आज के खबर में हम इस मोटरसाइकिल के बारे में और भी जानकारी देंगे।
- Written By: सिमरन सिंह
Jawa 42 FJ (सौ. सोशल मीडिया)
Jawa 42 FJ. भारत की मोटरसाइकिल ब्रांड जावा येजदी मोटरसाइकिल ने अपने फेमस 42 मॉडल का नया एडिशन पेश कर दिया है। इस मॉडल का नाम जावा 42 एफजे 350 है। इस एडिशन के अदंर स्टैण्डर्ड 42 की तुलना में ज्यादा अच्छा अग्रेसिव डिजाइन ऑफर करता है। मॉडल का बोल्ड डिजाइन सभी को अट्रैक्ट करता है। वहीं इस खबर में हम इस जोरदार मोटरसाइकिल के बारे में सब कुछ बताएंगे।
क्या है नए मॉडल की कीमत
जावा 42 एफजे को कई सारे रंगों में लिया जा सकता है, इसकी कीमत की बात करें तो ये 1,99,142 रुपये से शुरू हो रही है। वहीं इस मॉडल की डिलीवरी 2 अक्टूबर 2024 से शुरू कर दी जाएगी।
ये भी पढ़े: BSNL फिर बना Jio, Airtel और Vi की परेशानी, इस प्लान को किया सस्ता
सम्बंधित ख़बरें
फोन पर दिखा +91 नंबर तो भी हो जाएं सावधान, DoT की बड़ी चेतावनी, इस नए स्कैम से खाते से उड़ सकते हैं पैसे
Aaj Ka Rashifal 28 May 2026: कर्क, धनु और मीन राशि वालों को मिलेगी बड़ी सफलता, तुला जातक रहें बेहद सावधान
वैभव सूर्यवंशी की आंधी में उड़ी पैट कमिंस की सेना, SRH को रौंदकर Q-2 में पहुंची RR; अब GT से होगा महामुकाबला
FDA कमिश्नर बनते ही तुकाराम मुंढे की सर्जिकल स्ट्राइक; पुणे, संभाजीनगर और धाराशिव में मिलावटखोरों पर चला चाबुक
रंग में होगी अलग कीमत
- डीप ब्लैक मैट रेड क्लैड – 2,20,142 रुपये
- डीप ब्लैक मैट ब्लैक क्लैड – 2,20,142 रुपये
- कॉस्मो ब्लू मैट – 2,15,142 रुपये
- मिस्टिक कॉपर – 2,15,142 रुपये
- ऑरोरा ग्रीन मैट – 2,10,142 रुपये
- ऑरोरा ग्रीन मैट स्पोक – 1,99,142 रुपये
Jawa 42 FJ का शानदार डिजाइन
350 Jawa 42 FJ एनोडाइज्ड, ब्रश एल्यूमीनियम ईंधन टैंक क्लैडिंग के साथ मिलता है। जो की इस फिनिश बाइक की अपील को बढ़ाती है। इस मॉडल में आपको कई रंग मिलने वाले, इस मोटरसाइकिंल में टैंक क्लैडिंग में एल्युमीनियम हेडलैंप होल्डर और ग्रैब हैंडल के साथ एल्युमीनियम फ़ुटपेग भी मिलने वाला है। इसके साथ ही ऑफ-सेट फ्यूल कैप टैंक डिज़ाइन, प्रीमियम सिलाई के साथ चौड़ी, सपाट सीट स्टाइल को बनाए रखते हुए आराम देखने को मिलेगा।
ये भी पढ़े: क्या है Mark Zuckerberg की घड़ी में खास? इंटरनेट पर हो रही वायरल
Jawa 42 FJ स्पेक्स
जावा 42 एफजे में 350 अल्फा 2 इंजन, 29.2 एचपी और 29.6 एनएम भी देखने को मिलेगा। इस मॉडल में क्लच, असिस्ट और स्लिप फंक्शन के साथ छह-स्पीड गियरबॉक्स भी जोड़ा है। इस के अदंर 42 एफजे को 1,440 मिमी व्हीलबेस के साथ डबल क्रैडल फ्रेम, रियर सबफ्रेम, जावा मोटरसाइकिलों से अलग है।
