Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Advance Tip पर फंसी Uber, CCPA ने भेजा नोटिस – उपभोक्ताओं से शोषण का आरोप

सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) ने कैब एग्रीगेटर कंपनी Uber को उसके ‘एडवांस टिप’ फीचर को लेकर नोटिस जारी किया है, जिससे अब Uber की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: May 22, 2025 | 01:08 PM

Uber अपने Tip लेने वाली चीजे से मुश्किल में पड़ा। (सौ. Uber)

Follow Us
Close
Follow Us:

भारत सरकार की सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) ने कैब एग्रीगेटर कंपनी Uber को उसके ‘एडवांस टिप’ फीचर को लेकर नोटिस जारी किया है। यह फीचर उपभोक्ताओं को अतिरिक्त भुगतान कर जल्दी राइड कन्फर्मेशन और पिकअप का लालच देता है, जिसे लेकर केंद्रीय उपभोक्ता मामले मंत्री प्रह्लाद जोशी ने गंभीर आपत्ति जताई है। मंत्री ने इसे “अनैतिक, शोषणकारी और अनुचित व्यापार व्यवहार” करार दिया है।

“टिप” अब जबरन वसूली का ज़रिया?

Uber ऐप पर राइड बुक करते समय यूजर्स से ₹50, ₹75 या ₹100 की एडवांस टिप मांगी जाती है। ऐप में लिखा होता है – “अगर आप टिप एड करते हैं तो ज्यादा संभावना होगी कि ड्राइवर इस राइड एक्सेप्ट करेंगे।”
हालांकि कंपनी दावा करती है कि ड्राइवर को टिप का 100% मिलता है, लेकिन एक बार टिप जोड़ने के बाद यूजर उसे बदल नहीं सकते। इससे यूजर्स को मजबूरन अतिरिक्त राशि चुकानी पड़ती है।

The practice of ‘Advance Tip’ is deeply concerning. Forcing or nudging users to pay a tip in advance, for faster service is unethical and exploitative. Such actions fall under unfair trade practices. Tip is given as a token of appreciation not as a matter of right, after the… pic.twitter.com/WaPH26oT9G — Pralhad Joshi (@JoshiPralhad) May 21, 2025

सम्बंधित ख़बरें

AI Summit 2026: हाईटेक होने वाली है इंडियन कार्स, एक्सीडेंट से बचाएगा AI! चोरी करना होगा असंभव

सिर्फ 65 हजार में दमदार माइलेज वाली बाइक, Splendor से सस्ती Honda Shine 100 बनेगी रोज़ाना सफर की साथी

महाराष्ट्र की एग्रीगेटर नीति फिर टली, ओला-उबर में ‘ऑफिशियल टिप’ का नया प्रावधान

सड़क हादसों में 7 दिन इलाज, 1.5 लाख खर्च और ‘0’ बिल, सरकार ने लॉन्च की ‘पीएम राहत’ स्कीम, जानें फायदे

मंत्री ने बताया अनुचित और भ्रामक प्रणाली

प्रह्लाद जोशी ने स्पष्ट कहा – “टिप देना सेवा के बाद ग्राहक की स्वेच्छा पर आधारित होना चाहिए, न कि किसी पूर्व शर्त पर।”
उन्होंने CCPA को निर्देश दिया कि Uber के इस व्यवहार की गहन जांच की जाए और ग्राहकों के साथ पारदर्शिता, जवाबदेही और निष्पक्षता को प्राथमिकता दी जाए।

Royal Enfield ला रही है कम कीमत में दमदार बाइक, 250cc सेगमेंट में होगी एंट्री

पहले भी Uber रही है सवालों के घेरे में

जनवरी 2025 में भी CCPA ने Uber और Ola को नोटिस भेजा था। तब दोनों कंपनियों पर आरोप था कि वे यूजर्स के मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम (Android या iOS) के आधार पर किराया भिन्न-भिन्न वसूलती हैं। इस ताज़ा नोटिस से स्पष्ट है कि भारत सरकार अब डिजिटल सेवा प्रदाताओं पर सख्ती से निगरानी कर रही है।

Indian government sent notice to cab service provider app uber for seeking tips during booking

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 22, 2025 | 01:08 PM

Topics:  

  • Automobile
  • cab driver
  • Uber

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.