अक्टूबर 2025 ने बदला भारत का ऑटो सेक्टर, सभी सेगमेंट में रिकॉर्डतोड़ बिक्री
Passenger Vehicle Sales: अक्टूबर 2025 ऑटो उद्योग के लिए ऐतिहासिक महीना साबित हुआ। इस महिने में GST की कटौती और सेल ने सभी को काफी फायदा दिलाया था।
- Written By: सिमरन सिंह
Car sale in october. (सौ. Freepik)
October Sales: अक्टूबर 2025 भारत के ऑटो उद्योग के लिए ऐतिहासिक महीना साबित हुआ। यात्री वाहन, दोपहिया और तिपहिया तीनों सेगमेंट ने ऐसा जबरदस्त प्रदर्शन किया कि बीते कई वर्षों का रिकॉर्ड टूट गया। उद्योग विशेषज्ञों के अनुसार, बिक्री में यह उछाल GST कटौती, साथ ही दिवाली, नवरात्र और धनतेरस जैसे बड़े त्योहारों के कारण देखने को मिला। बढ़ी हुई मांग ने सप्लाई और रिटेल दोनों स्तरों पर बाजार को सबसे मजबूत गति प्रदान की।
पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट ने बनाया नया इतिहास
SIAM द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर 2025 में पैसेंजर व्हीकल मार्केट ने अपने सभी पुराने रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए।
- इस महीने PV सेल 17% बढ़कर 4,60,739 यूनिट तक पहुंच गई।
- पिछले वर्ष इसी महीने यह आंकड़ा 3,93,238 यूनिट था।
SUVs की बढ़ती लोकप्रियता, नई कारों की आक्रामक लॉन्चिंग और आसान EMI योजनाओं ने इस ग्रोथ को और तेज किया। शहरी और ग्रामीण दोनों बाजारों ने मजबूत मांग दिखाई, जिससे पहली बार डीलरों को इतनी बड़ी मात्रा में वाहनों की सप्लाई भेजी गई।
सम्बंधित ख़बरें
EV Policy Delhi: दिल्ली में नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति को मिली मंजूरी, EV खरीदने पर मिलेगी 1 लाख तक की भारी छूट
EV Policy: दिल्ली में नहीं बिकेंगे पेट्रोल टू-व्हीलर, जल्द ही लागू होने वाला है नियम
Honda की नई Electric Bike मचा सकती है धूम, अब EV में मिलेगा पेट्रोल बाइक जैसा क्लच और इंजन वाला फील
EV Scooter Vs EV Bike: बैचलर हैं तो खरीदने से पहले जान लें ये बड़ा फर्क, वरना बाद में पड़ सकता है भारी
स्कूटरों ने दोपहिया बाजार में दिखाया दम, 14% की तेज उछाल
दोपहिया सेगमेंट ने भी इस महीने सकारात्मक प्रदर्शन किया।
- कुल दोपहिया बिक्री 2% बढ़कर 22,10,727 यूनिट पर पहुंची।
- इसमें सबसे अधिक योगदान स्कूटरों का रहा, जिनकी बिक्री 14% बढ़कर 8,24,003 यूनिट हो गई।
यह वृद्धि एक लाख यूनिट से भी अधिक है, जो दर्शाती है कि शहरों में स्कूटर्स की मांग बेहद तेजी से बढ़ रही है। चलाने में आसान, बेहतर माइलेज और फीचर-रिच स्कूटर युवाओं और महिलाओं के बीच लगातार पसंदीदा बने हुए हैं।
ये भी पढ़े: पाकिस्तान का ऑटो सेक्टर गहरे संकट में, कारों की कीमतें भारतीय बाजार से कई गुना ज्यादा
मोटरसाइकिल सेगमेंट कमजोर, ग्रामीण मांग ने असर डाला
जहां अन्य सेगमेंट में उछाल रहा, वहीं मोटरसाइकिल बाजार ने थोड़ा निराश किया।
- इस श्रेणी में बिक्री 4% घटकर 13,35,468 यूनिट रह गई।
- यह गिरावट ग्रामीण क्षेत्रों में कमज़ोर मांग का संकेत है। हालांकि, तिपहिया और इलेक्ट्रिक तिपहिया बाजार ने उद्योग को सहारा दिया।
- Two, Three और इलेक्ट्रिक Three-व्हीलर श्रेणी की बिक्री 6% बढ़कर 81,288 यूनिट तक पहुंच गई।
SIAM ने बताया क्यों रहा अक्टूबर 2025 सबसे शानदार महीना
SIAM के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा, “अक्टूबर 2025 भारतीय ऑटो उद्योग के इतिहास में सप्लाई के लिहाज से अब तक का सबसे बेहतरीन महीना रहा।” उन्होंने आगे कहा कि इस उछाल की दो मुख्य वजहें रहीं, त्योहारी सीजन, जिसने उपभोक्ताओं की खरीदारी को बढ़ाया। GST दरों में कमी, जिससे गाड़ियां सस्ती हो गईं और ग्राहकों के लिए खरीदना आसान हो गया।
