पाकिस्तान का ऑटो सेक्टर गहरे संकट में, कारों की कीमतें भारतीय बाजार से कई गुना ज्यादा

Pakistan Auto Sector: पाकिस्तान का ऑटोमोबाइल सेक्टर पिछले लंबे समय से गंभीर चुनौतियों से घिरा हुआ है। क्योंकि पाकिस्तान में कार की कीमत भारत से दुगनी चल रही है।
पाकिस्तान का ऑटो सेक्टर गहरे संकट में, कारों की कीमतें भारतीय बाजार से कई गुना ज्यादा
Pakistan में क्या है Car की कीमत। (सौ. Toyota Fortuner)
Published on
Updated on

Car Prices Pakistan vs India: पाकिस्तान का ऑटोमोबाइल सेक्टर पिछले लंबे समय से गंभीर चुनौतियों से घिरा हुआ है। कारों की कीमतें इतनी तेजी और बेहताशा बढ़ी हैं कि भारतीय कीमतों की तुलना में ये कई गुना अधिक हो चुकी हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि अत्यधिक टैक्स, कम लोकल मैन्युफैक्चरिंग, विदेश मुद्रा की कमी, लगातार बढ़ती महंगाई और कमजोर सप्लाई चेन इस भारी कीमत वृद्धि की मुख्य वजहें हैं।

यही कारण है कि भारत में 5 से 6 लाख रुपये में मिलने वाली कार पाकिस्तान में 30 से 40 लाख PKR तक पहुंच जाती है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है WagonR भारत में जहां यह सिर्फ 4.98 लाख रुपये में मिलती है, पाकिस्तान में इसकी कीमत 32 लाख PKR है। दोनों देशों की ऑटो इंडस्ट्री का अंतर यहीं से स्पष्ट नजर आता है।

आम लोगों के लिए कार खरीदना बना बड़ा आर्थिक बोझ

भारत में जो कारें आम तौर पर बजट सेगमेंट में आती हैं, वही कारें पाकिस्तान में लग्जरी कैटेगरी में गिनी जाती हैं। कीमतों में अप्राकृतिक उछाल ने वहां की मध्यमवर्गीय आबादी के लिए कार खरीदना एक बड़ा वित्तीय दबाव बना दिया है।

47.37 लाख PKR में बिक रही पुरानी Honda City Gen 4

भारत में अपनी किफायती कीमत और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के लिए जानी जाने वाली Honda City की पाकिस्तान में बिल्कुल अलग स्थिति है। वहां अब भी Gen 4 मॉडल बेचा जा रहा है और इसकी कीमत 47.37 लाख PKR है, यानी लगभग 14.75 लाख रुपये। इसके मुकाबले भारत में नई जनरेशन का टॉप मॉडल 14.31 लाख रुपये में उपलब्ध है। यह अंतर बताता है कि पाकिस्तान में पुरानी सिटी भी नई भारतीय मॉडल से महंगी है।

Toyota Fortuner: पाकिस्तान में कीमत कई गुना ज्यादा

भारत में Toyota Fortuner भले ही हाई-एंड SUV मानी जाती हो, लेकिन पाकिस्तान में इसकी कीमत हैरान कर देने वाली है। वहां इसका शुरुआती मूल्य 1.49 करोड़ PKR है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 46–47 लाख रुपये बैठता है। यह भारी अंतर दर्शाता है कि पाकिस्तान में टैक्स और इम्पोर्ट ड्यूटी वाहन को कितनी महंगी बना देते हैं।

Suzuki Swift Gen 3: भारत से दोगुनी कीमत

भारत में जहां Swift की कीमत मात्र 5.37 लाख रुपये से शुरू होती है, वहीं पाकिस्तान में पुरानी जनरेशन की Swift के लिए 44.60 लाख PKR (करीब 13.89 लाख रुपये) चुकाने पड़ते हैं। यह कीमत भारत की कई कॉम्पैक्ट SUVs से भी अधिक है।

Toyota Hilux: पाकिस्तान में Revo मॉडल के दाम आसमान पर

भारत में Toyota Hilux की एक्स-शोरूम कीमत 28.02 लाख रुपये है, जबकि पाकिस्तान में इसका Revo संस्करण 1.23 करोड़ PKR में मिलता है, जो कि लगभग 38 लाख रुपये के बराबर है। टैक्स स्ट्रक्चर और इम्पोर्ट निर्भरता इस लागत को और बढ़ा देती है।

भारत में हाल ही में GST 2.0 लागू किया गया है, जिसके बाद वाहनों पर टैक्स दरें 18% से 40% के बीच एक समान हो गई हैं। इससे भारतीय ग्राहकों को सीधा लाभ मिल रहा है और कारों की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। यही कारण है कि भारत में WagonR जैसी कारें 4.98 लाख रुपये में उपलब्ध हैं, जबकि पाकिस्तान में वही कार 32 लाख PKR में बिक रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com