नई जेनरेशन Hyundai Venue की लॉन्च डेट हुई तय, जानिए डिज़ाइन, फीचर्स और इंजन डिटेल्स
Hyundai Venue design update: Hyundai India ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि नई जेनरेशन Hyundai Venue 24 अक्टूबर 2025 को लॉन्च होगी। यह पॉपुलर SUV लॉन्च के बाद सीधे यूजर्स को कई फायदें मिलेगे।
- Written By: सिमरन सिंह
Hyundai Venue में क्या होगे खास फीचर्स। (सौ. Hyundai)
Hyundai Venue launch 2025: Hyundai India ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि नई जेनरेशन Hyundai Venue भारतीय बाजार में 24 अक्टूबर 2025 को लॉन्च होगी। लंबे समय से चल रही टेस्टिंग के बाद आने वाली यह पॉपुलर SUV लॉन्च के बाद सीधे मारुति ब्रेजा, टाटा नेक्सन, किआ सोनेट और महिंद्रा XUV 3XO जैसी टॉप-सेलिंग SUVs से टक्कर लेगी। जो ओटो बाजार में एक नई रोशनी है, वहीं यूजरेस को भी कई नए ऑप्सन मिलेगे।
डिज़ाइन में बड़े बदलाव
- नई Hyundai Venue का लुक इस बार पहले से ज्यादा प्रीमियम और स्पोर्टी होगा।
- इसमें Quad-LED हेडलैम्प्स और कनेक्टेड DRLs दिए जाएंगे, जिनका डिज़ाइन मौजूदा Hyundai Creta से प्रेरित होगा।
- हेडलैम्प के नीचे L-शेप्ड LED लाइट्स SUV को हाई-एंड लुक देंगी।
- 16-इंच नए डिज़ाइन के अलॉय व्हील्स, मोटी व्हील आर्च क्लैडिंग, फ्लैट विंडो लाइन और लंबा रियर स्पॉइलर इसके स्टाइल को और निखारेंगे।
फीचर्स में मिलेगा बड़ा अपग्रेड
नई Venue टेक्नोलॉजी और सेफ्टी के मामले में भी अपग्रेड होकर आएगी। जो यूजर्स के आज और कल के अनुसार होगा।
- इसमें Level-2 ADAS टेक्नोलॉजी दी जाएगी, जो ड्राइविंग को ज्यादा सुरक्षित और स्मार्ट बनाएगी।
- चारों डिस्क ब्रेक और फ्रंट पार्किंग सेंसर ब्रेकिंग और पार्किंग अनुभव को बेहतर बनाएंगे।
- मौजूदा मॉडल में जहां Level-1 ADAS मिलता है, वहीं यह अपग्रेड ग्राहकों को नया ड्राइविंग अनुभव देगा।
- उम्मीद है कि केबिन में Hyundai Creta और Alcazar के कई प्रीमियम और एडवांस फीचर्स शामिल होंगे।
इंजन ऑप्शंस पहले जैसे
पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। जो फीचर्स यूजर्स को पहले से पसंद थे।
सम्बंधित ख़बरें
BS-VI कार और बाइक मालिकों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब 3 साल तक नहीं बनवाना पड़ेगा PUC, सरकार ला रही नया नियम
टोयोटा ने दिखाई नई Hilux की पहली झलक, खतरनाक लुक और हाई-टेक फीचर्स के साथ इस दिन होगी लॉन्च
BMW-Mercedes को टक्कर! भारत में दो शानदार वेरिएंट्स में लॉन्च हुई Lexus ES 350h; फीचर्स हैं दमदार
कार खरीदने से पहले जरूर देखें! भारत की ये 8 कारें हैं सबसे सुरक्षित
- 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन
- 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन
- 1.5 लीटर डीजल इंजन
ये सभी इंजन विकल्प वही भरोसेमंद परफॉर्मेंस देंगे, जिसके लिए Venue जानी जाती है।
ये भी पढ़े: EICMA 2025 में धमाका: रॉयल एनफील्ड पेश कर सकती है अपनी अब तक की सबसे पावरफुल बाइक
भविष्य की संभावनाएँ
नई पीढ़ी की हुंडई वेन्यू एक बार फिर इस सेगमेंट में एक बड़ा बदलाव साबित हो सकती है। इसका आधुनिक डिज़ाइन, लेवल-2 ADAS जैसी उन्नत तकनीक और प्रीमियम फीचर्स इसे न केवल युवा खरीदारों के लिए, बल्कि पारिवारिक ग्राहकों के लिए भी आकर्षक बनाएंगे। किफायती कीमत और विश्वसनीय पावरट्रेन विकल्पों के साथ, यह एसयूवी भारतीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर सकती है और मारुति ब्रेज़ा और टाटा नेक्सन जैसी शीर्ष प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी टक्कर दे सकती है।
