SUV सेगमेंट में होंडा की बड़ी एंट्री: 2026-27 तक आएंगी तीन नई धांसू गाड़ियां
भारत में हर दूसरी कार अब SUV बन चुकी है। इसी रुझान को देखते हुए होंडा मोटर्स आने वाले वर्षों में तीन नई SUV लॉन्च करने की तैयारी में है। होंडा अपनी पॉपुलर SUV Elevate के इलेक्ट्रिक वर्जन पर काम कर रही है।
- Written By: सिमरन सिंह
Honda जल्द लॉन्च करेंगी नई कार। (सौ. Honda)
नवभारत ऑटो डेस्क: भारतीय ऑटो बाजार में SUV की डिमांड लगातार बढ़ रही है और होंडा इस मौके को भुनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में हर दूसरी कार अब SUV बन चुकी है। इसी रुझान को देखते हुए होंडा मोटर्स आने वाले वर्षों में तीन नई SUV लॉन्च करने की तैयारी में है।
Honda Elevate EV: 2026 में आएगी इलेक्ट्रिक दमदार SUV
होंडा अपनी पॉपुलर SUV Elevate के इलेक्ट्रिक वर्जन पर काम कर रही है। यह इलेक्ट्रिक मॉडल मौजूदा Elevate प्लेटफॉर्म पर आधारित होगा, लेकिन इसका नाम और डिजाइन बिल्कुल नया होगा। “यह गाड़ी पूरी तरह से इलेक्ट्रिक ड्राइवट्रेन के साथ आएगी और शून्य उत्सर्जन के साथ इको-फ्रेंडली ड्राइविंग का अनुभव देगी।” संभावित रूप से यह EV 400 किमी से ज्यादा की रेंज दे सकती है। इसमें वॉइस कमांड, रिमोट एक्सेस और इंटीग्रेटेड इंफोटेनमेंट जैसे स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स मिलेंगे। 2026 तक लॉन्च होने वाली यह मिड-साइज SUV, Tata Nexon EV, Mahindra XUV400 और MG ZS EV को कड़ी टक्कर दे सकती है।
Honda ZR-V Hybrid: प्रीमियम टेक्नोलॉजी के साथ 2026 में होगी लॉन्च
Honda ZR-V को भारत में CBU (Completely Built Unit) के तौर पर लाया जाएगा। यह SUV उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है जो स्टाइल, टेक्नोलॉजी और परफॉर्मेंस को एक साथ चाहते हैं। इसमें 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और AWD सिस्टम से लैस होगा। इसके अलावा 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर्स वाला हाइब्रिड विकल्प भी देखने को मिल सकता है। लॉन्च के बाद यह SUV Toyota Hyryder और Honda City Hybrid जैसी गाड़ियों को टक्कर दे सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Honda ने मचाई धूम, मई में 5 लाख से ज्यादा टू-व्हीलर बेचे, अब खेलेगी 1,500 करोड़ का दांव
नए स्टाइलिश कलर्स के साथ लॉन्च हुआ TVS Jupiter 2026, कीमत जान मिडिल क्लास परिवार हो जाएगा खुश
Honda की बड़ी तैयारी भारत में मचाएगी धूम, 2030 तक लॉन्च होंगी 10 से ज्यादा नई SUV और EV कारें
Honda की नई Electric Bike मचा सकती है धूम, अब EV में मिलेगा पेट्रोल बाइक जैसा क्लच और इंजन वाला फील
ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Honda 7-Seater SUV: बड़ी फैमिली के लिए खास, 2027 तक लॉन्च की उम्मीद
होंडा 2027 तक एक नई 7-सीटर SUV भी बाजार में उतारेगी। यह गाड़ी विशेष रूप से बड़े परिवारों के लिए डिजाइन की गई है। इसमें 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और लंबा व्हीलबेस मिलेगा जिससे केबिन और ज्यादा आरामदायक होगा। इसमें ADAS, मल्टीपल एयरबैग्स, स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसी उन्नत सुरक्षा सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही Android Auto और Apple CarPlay के साथ टचस्क्रीन डिस्प्ले का सपोर्ट भी मिलेगा। यह SUV तीसरी रो की सीट्स के साथ फैमिली फ्रेंडली डिज़ाइन में आएगी और Honda Elevate तथा CR-V के बीच पोजिशन की जाएगी।
