गाड़ी पर लिखा 4X4X4 आखिर क्या बताता है? Force Gurkha और Thar का यह राज बहुत कम लोग जानते हैं
Force Gurkha And Mahindra Thar दोनों SUV मुश्किल रास्तों पर दमदार परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं। इन गाड़ियों पर अक्सर Thar पर 4X4 और Gurkha पर 4X4X4 लिखा होता है पर इसका मतलब क्या है?
- Written By: सिमरन सिंह
Force Gurkha and Thar (Source. Force and Thar)
What is the meaning of 4X4X4: भारत में ऑफ-रोडिंग का शौक रखने वालों के बीच Force Gurkha और Mahindra Thar का नाम सबसे पहले लिया जाता है। ये दोनों SUV मुश्किल रास्तों पर दमदार परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं। अगर आपने इन गाड़ियों को ध्यान से देखा होगा तो अक्सर Thar पर 4X4 या 4WD लिखा मिलता है, जबकि Gurkha पर 4X4X4 का बैज लगा होता है।
कई लोग इन गाड़ियों को चलाते तो हैं, लेकिन उन्हें यह नहीं पता होता कि आखिर 4X4X4 का असली मतलब क्या है। आइए इस खबर में आसान भाषा में समझते हैं कि Gurkha और Thar के बीच यह अंतर क्या दर्शाता है।
Force Gurkha पर 4X4X4 का असली मतलब
Force Gurkha पर लिखा 4X4X4 केवल स्टाइल या डिजाइन के लिए नहीं है, बल्कि यह इस SUV की तीन खास खूबियों को दर्शाता है। सबसे पहला 4 बताता है कि यह SUV फोर-व्हील ड्राइव (4WD) तकनीक से लैस है। इसका मतलब है कि इंजन की ताकत गाड़ी के चारों पहियों तक पहुंचती है। जब सड़क खराब हो, कीचड़ भरा रास्ता हो या पहाड़ी इलाका हो, तब चारों पहियों को पावर मिलने से गाड़ी की पकड़ मजबूत रहती है और ड्राइविंग ज्यादा आसान हो जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
अब नहीं ढूंढनी पड़ेगी चाबी, iPhone से खुलेगी Tata EV, एक फोन से होगे सारे काम
Highway पर ट्रक खड़ा किया तो पड़ेगा महंगा, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश, अब खत्म होगे पुराने तरीके
पेट्रोल-डीजल का खर्च होगा कम, Nitin Gadkari का बड़ा प्लान, 100% एथेनॉल से चलेगा भारत?
अब सस्ता इलेक्ट्रिक ऑटो आने वाला, Hyundai-TVS की जोड़ी मार्केट में मचाएंगी धूम
दूसरा 4 साल के चार मौसमों की ओर इशारा करता है। यानी यह SUV गर्मी, सर्दी, बारिश और पतझड़ जैसे हर मौसम में आसानी से चल सकती है। खराब मौसम और कठिन रास्तों में भी यह गाड़ी भरोसेमंद परफॉर्मेंस देने के लिए जानी जाती है।
तीसरा 4 चार अलग-अलग तरह की सतहों को दर्शाता है। इसका मतलब है कि Gurkha रेत, पानी, चट्टानी रास्तों और बर्फ जैसी कठिन परिस्थितियों में भी आसानी से चलने में सक्षम है। यही वजह है कि ऑफ-रोडिंग के शौकीनों के बीच यह SUV काफी लोकप्रिय है।
कार में 4×4 या 4WD क्या होता है?
दरअसल 4×4 या 4WD एक खास ड्राइव सिस्टम होता है। इस सिस्टम में इंजन से मिलने वाली ताकत सिर्फ दो पहियों तक सीमित नहीं रहती, बल्कि चारों पहियों तक भेजी जाती है। इस तकनीक का सबसे बड़ा फायदा यह है कि गाड़ी को बेहतर ट्रैक्शन और कंट्रोल मिलता है। अगर सड़क फिसलन भरी हो, कीचड़ हो या गाड़ी का टायर कहीं फंस जाए, तो सामान्य कारों को निकालना मुश्किल हो जाता है। लेकिन 4WD सिस्टम वाली गाड़ियों में चारों पहियों को पावर मिलने से वाहन मुश्किल परिस्थितियों में भी आसानी से आगे बढ़ सकता है।
ये भी पढ़े: सिर्फ 1.49 लाख में मिल जाएगी प्रीमियम इलेक्ट्रिक बाइक, बैटरी के लिए हर महीने देना होगा ₹2,499
ऑफ-रोडिंग के लिए क्यों खास हैं ये SUV
कुल मिलाकर, 4X4 या 4WD तकनीक गाड़ी को कठिन रास्तों और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करती है। यही वजह है कि ऑफ-रोडिंग पसंद करने वाले लोगों के बीच Force Gurkha और Mahindra Thar जैसी दमदार SUV खास तौर पर लोकप्रिय हैं।
