21 साल बाद छोटा हाथी का बड़ा धमाका, Tata Ace Gold+ XL लॉन्च, अब ज्यादा लोड ज्यादा कमाई
Tata Ace Gold+ XL Launch: भारत के कमर्शियल व्हीकल मार्केट में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है जिसमें छोटा हाथी ने 21 साल पूरे कर लिए हैं, और अब Tata ने नया Tata Ace Gold+ XL को लॉन्च कर दिया है।
- Written By: सिमरन सिंह
Tata Ace Gold+ XL (Source. Tata)
Ace Gold XL Features: भारत के कमर्शियल व्हीकल मार्केट में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है जिसमें छोटा हाथी ने 21 साल पूरे कर लिए हैं, जिसको देखते हुए इसी खास मौके पर Tata Motors ने नया Tata Ace Gold+ XL को अपने ग्राहको के लिए लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने “इक्कीस साल बेमिसाल” के कैंपेन के जारिए इस ऐतिहासिक सफर का जश्न मनाया और नए मॉडल के साथ छोटे उद्यमियों को मजबूत विकल्प भी दिया है।
छोटा हाथी ने बदली छोटे कारोबार की तस्वीर
Tata ने 2005 में ऐस को लॉन्च किया था, जिससे छोटे मालवाहक वाहनों की शुरुआत हुई थी। वहीं पिछले 21 सालों में इस गाड़ी के कारण कई लाखों छोटे कारोबारियों आत्मनिर्भर बने है। वहीं अब तक सामने आए आंकड़े भी बताते है कि औसतन हर 4.25 मिनट में किसी एक टाटा ऐस की बिक्री होतीी रही है और अब तक की जानकारी में इस 26 लाख से ज्यादा लोग खरीद चुके हैं। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा की छोटा हाथी लोगों के लिए उनकी रोजी-रोटी का सहारा बना है।
Ace Gold+ XL: ज्यादा लोड, ज्यादा मुनाफा
Ace Gold+ XL जैसे नए मॉडल को खास तौर पर बढ़ते लॉजिस्टिक्स और लास्ट-माइल डिलीवरी की जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है। जिसके अदंर 8 फीट लंबी लोड बॉडी और 1 टन की पेलोड क्षमता शामिल है, जो हर एक ट्रिप में ज्यादा सामान ले जाने की समता रखता है। जो छोटे कारोबारियों को कम ट्रिप में ज्यादा कमाई का मौका देगा। वहीं नई Gold अपनी पहचान स्मार्ट इन्वेस्टमेंट के तौर पर बना रही है।
सम्बंधित ख़बरें
अब एक-दूसरे से बात करेंगी कारें, 2028 से भारत में बदल सकती है ड्राइविंग, हादसों से पहले ही मिलेगा अलर्ट
Mahindra Scorpio-N Facelift हुई लॉन्च, कीमत ने चौंकाया, पैनोरमिक सनरूफ से ADAS तक मिले कई प्रीमियम फीचर्स
EV चार्जिंग में भारत की बड़ी छलांग, अब बिजली नहीं, एथेनॉल से चार्ज होंगी इलेक्ट्रिक गाड़ियां
Jeep SUVs खरीदने का शानदार मौका, Compass और Meridian पर मिल रही 1.65 लाख तक की छूट
इंजन और टेक्नोलॉजी में भी दम
Ace Gold+ XL के खास फीचर्स पर नजर डाले तो इसमें 700cc का टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन दिया गया है, जो 22 PS की पावर और 55 Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। इसके साथ ही LNT (Lean NOx Trap) तकनीक को भी इसमें जोड़ा गया है, जिससे डीजल एग्जॉस्ट फ्लूइड (DEF) की जरूरत नहीं पड़ेगी। जो साफ तौर पर कम मेंटेनेंस, कम खर्च और ज्यादा अपटाइम देगा।
ये भी पढ़े: दिल्ली में नया ट्रैफिक नियम, कोर्ट जाने से पहले भरना होगा 50% चालान, नहीं माने तो पड़ेगा महंगा
कंपनी का बड़ा बयान और नया कैंपेन
Ace Gold+ XL के लॉन्च के दौरान कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट पिनाकी हलदर ने कहा, “नए ऐस गोल्ड+ एक्सएल के लॉन्च के साथ, टाटा मोटर्स भारत के सबसे परिवर्तनकारी कमर्शियल वाहन के अगले अध्याय की शुरुआत कर रही है एक ऐसा वाहन जो आधुनिक इंट्रा-सिटी और लास्ट-माइल लॉजिस्टिक्स की जरूरतों को पूरा करने के लिए लगातार विकसित हो रहा है। अधिक भार ढोने के लिए ऐस की उपयोगिता को बढ़ाते हुए, ऐस गोल्ड+ एक्सएल को आज के उद्यमियों के लिए अधिक दक्षता, विश्वसनीयता और ओनरशिप का शानादार अनुभव देने के लिए डिज़ाइन किया गया है।” वहीं कंपनी अपने 21 सालों को और खास बनाने के लिए इक्कीस साल बेमिसाल कैंपेन के तहत महिला उद्यमियों को 21,000 रुपये का अतिरिक्त लाभ जैसे पहल की शुरुआत भी कर रही है।
मजबूत सर्विस नेटवर्क का भी सपोर्ट
नए मॉडल के कंपनी में आने के बाद से मजबूत इकोसिस्टम के पूरे साथ को देखा जा रहा है। इसके अलावा देशभर में 2,500 से ज्यादा सर्विस आउटलेट्स और Sampoorna Seva 2.0 प्रोग्राम के जरिए ग्राहकों को हर स्टेज पर सपोर्ट भी दिया जा रहा है। सभी को देखने के बाद यह बात तो साफ है कि नया Ace Gold+ XL न सिर्फ पुराने ग्राहकों के लिए बल्कि नए उद्यमियों के लिए भी एक भरोसेमंद शुरुआत हो सकती है।
