Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नई Renault Duster की धमाकेदार वापसी: Creta को देगी टक्कर या करेगी गेम खत्म? जानिए 3 बड़े फायदे

Duster vs Creta India: नई Renault Duster ने मिड-साइज SUV सेगमेंट में शानदार एंट्री की है। इसकी शुरुआती कीमत को देखे तो यह 10.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) बताई जा रही है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: May 06, 2026 | 01:04 PM

Hyundai Creta vs Renault Duster (Source. Gemini)

Follow Us
Close
Follow Us:

 SUV Comparison Duster vs Creta: भारत के SUV की तस्वीर को बदलते हुए, नई Renault Duster ने मिड-साइज SUV सेगमेंट में शानदार एंट्री की है। इसकी शुरुआती कीमत को देखे तो यह 10.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) बताई जा रही है। जो इस तरह के बजट मॉडल में लोगों के लिए आकर्षक फीचर्स के साथ आ रहा है। वहीं ऑटो बाजार के अदंर इसका सीधा मुकाबला Hyundai Creta सो हो रहा है, जो लंबे समय से ग्राहकों की पहली पसंद के रूप में सामने आ रहा है। लेकिन Duster अब सभी को पीछे छुटने के लिए नए और खास फीचर्स लाने की तैयारी में है।

इनबिल्ट Google Maps के साथ स्मार्ट टेक्नोलॉजी का कमाल

आने वाले नई Duster में सबसे बड़ा फीचर इसमें आने वाला इनबिल्ट Google इंटीग्रेशन है। जो कार के अदंर ही Google Maps, Google Assistant और OTA (Over-The-Air) जैसी सुविधा देगा। इन फीचर्स के आने से ड्राइविंग को स्मार्ट और आसान बनाया जाएगा, इस फीचर का फायदा सबसे ज्यादा नए रास्तों या ट्रैफिक में जाने के दौरान होगा। इसकी तुलना Hyundai Creta से करें तो इसमें यह सुविधा देखने को नहीं मिलती है। Creta Car में यूजर्स को नेविगेशन Android Auto या Apple CarPlay से करनी पड़ती है।

वायरलेस कनेक्टिविटी: कम कीमत में बड़ा फायदा

नई Renault Duster में एक और बड़ा फायदा देखने को मिलने वाला है जिसमें वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay की सुविधा भी दी जाएगी। इस फीचर को लेकर खास यह है की इसके लिए आप को ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह फीचर Evolution वेरिएंट से ही मिलना शुरू हो जाएगा। वहीं इस फीचर को Hyundai Creta में देखे तो यह सुविधा उसमें मिलती है लेकिन इसके लिए आपको टॉप वेरिएंट्स में भी वायर का इस्तेमाल करना पड़ता है।

सम्बंधित ख़बरें

21 साल बाद छोटा हाथी का बड़ा धमाका, Tata Ace Gold+ XL लॉन्च, अब ज्यादा लोड ज्यादा कमाई

दिल्ली में नया ट्रैफिक नियम, कोर्ट जाने से पहले भरना होगा 50% चालान, नहीं माने तो पड़ेगा महंगा

अब नहीं चलेगी पुरानी गाड़ी? सरकार का बड़ा नियम, टेंशन खत्म या बढ़ेगी परेशानी

9 मई को चालान माफी का मौका, दिल्ली में लगेगी नेशनल लोक अदालत, ऐसे निपटाएं पुराने जुर्माने

दमदार Strong Hybrid इंजन

Renault Duster अपने यूजर्स को सबसे बड़ा तोफा 1.8-लीटर Strong Hybrid E-Tech इंजन, जो 160 hp की पावर और 172 Nm टॉर्क के रूप में दे रहा है। इसमें आने वाला इंजन पावरफुल होने के साथ बेहतर माइलेज और स्मूद ड्राइविंग का अनुभव देगा। वहीं इस खास वेरिएंट को दिवाली 2026 के आसपास लॉन्च किया जाएगा। इसकी तुलना Hyundai Creta से करें तो इसमें अभी Strong Hybrid इंजन का विकल्प नहीं मिलता और बस पेट्रोल, टर्बो पेट्रोल और डीजल का ऑप्शन ही दिया जाता है।

ये भी पढ़े: 21 साल बाद छोटा हाथी का बड़ा धमाका, Tata Ace Gold+ XL लॉन्च, अब ज्यादा लोड ज्यादा कमाई

Renault Duster vs Hyundai Creta: कौन है आगे?

फीचर Renault Duster Hyundai Creta
शुरुआती कीमत ₹10.49 लाख (एक्स-शोरूम) लगभग ₹11 लाख (एक्स-शोरूम)
Google Integration इनबिल्ट Google Maps, Assistant, OTA नहीं, Android Auto/CarPlay पर निर्भर
वायरलेस कनेक्टिविटी बेस से ऊपर वेरिएंट में उपलब्ध कुछ वेरिएंट्स में सीमित
इंजन ऑप्शन 1.8L Strong Hybrid (आने वाला) 1.5L पेट्रोल, टर्बो, डीजल
पावर (Hybrid) 160 hp हाइब्रिड नहीं
माइलेज बेहतर (Hybrid के कारण) सामान्य

क्या Creta की बादशाहत खत्म?

नई Duster के फीचर्स को देखने के बाद यह साफ पता चलता है कि टेक्नोलॉजी के मामले में वह Creta को कड़ी टक्कर दी है। जिसमें हाइब्रिड इंजन और इनबिल्ट Google जैसे फीचर्स इस कार को भविष्य के लिए तैयार करता हैं। ऐसे में बताया जा रहा है कि Renault अपनी नई कार को सही कीमत और सर्विस नेटवर्क में ले आए तो Creta के अच्छे दिनों को खत्म कर सकती है।

Challenge the duster vs creta discover the 3 major advantages

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 06, 2026 | 01:04 PM

Topics:  

  • Automobile News
  • Compact SUV
  • New SUV
  • Renault

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.