पेट्रोल-डीजल महंगा पड़ रहा भारी, मिडिल क्लास के लिए सस्ता ऑप्शन EV, CNG और Hybrid कारों की बढ़ी डिमांड
Auto Industry India: कार खरीदने का ट्रेंड तेजी से बदल रहा है। महंगे पेट्रोल-डीजल से परेशान मिडिल क्लास अब सस्ते और साफ विकल्पों की तरफ शिफ्ट हो रहा है। यही वजह है कि EV की मांग बढ़ी है।
- Written By: सिमरन सिंह
Electric vehicles (Source. Freepik)
EV Sales India: भारत में अब कार खरीदने का ट्रेंड तेजी से बदल रहा है। महंगे पेट्रोल-डीजल से परेशान मिडिल क्लास अब सस्ते और साफ विकल्पों की तरफ शिफ्ट हो रहा है। यही वजह है कि इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड और CNG से चलने वाली कारों की बिक्री में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है।
ऑटो इंडस्ट्री से दोगुनी रफ्तार से बढ़ी बिक्री
पिछले वित्त वर्ष में इन वैकल्पिक ईंधन वाली कारों की बिक्री करीब 13.4 लाख यूनिट तक पहुंच गई, जो पिछले साल के 10.2 लाख यूनिट के मुकाबले 31% ज्यादा है। वहीं, कुल पैसेंजर व्हीकल बिक्री 13% बढ़कर लगभग 46.7 लाख यूनिट रही। यानी साफ है कि लोग तेजी से क्लीन मोबिलिटी की ओर बढ़ रहे हैं।
महंगा ईंधन और खराब हवा बना वजह
भारत में तेल और गैस के आयात पर भारी निर्भरता है। वहीं, पश्चिम एशिया में चल रहे संकट के चलते ईंधन की कीमतें बढ़ी हैं। सरकार को भी पेट्रोल-डीजल सस्ता रखने के लिए टैक्स में कटौती करनी पड़ी। इसके अलावा शहरों में बढ़ते प्रदूषण और महंगे ईंधन की वजह से लोग अब ऐसे विकल्प तलाश रहे हैं जो:
सम्बंधित ख़बरें
महंगाई की दोहरी मार, पेट्रोल-डीजल के बाद CNG भी हुआ महंगा, 10 दिनों में तीसरी बार दिल्ली-NCR में बढ़े दाम
5’10 से ज्यादा हाइट वालों के लिए बेस्ट हैं ये Bikes, लंबी राइड में नहीं होगा पीठ दर्द, हर सफर बनेगा आरामदायक
Honda की बड़ी तैयारी भारत में मचाएगी धूम, 2030 तक लॉन्च होंगी 10 से ज्यादा नई SUV और EV कारें
Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचा रहा धूम, 100KM रेंज और कीमत जेब के लिए नहीं पड़ेगी भारी
- कम खर्च में चलें
- पर्यावरण के लिए बेहतर हों
West Asia War to Give Push
इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि पश्चिम एशिया संकट और सख्त उत्सर्जन नियमों के चलते यह ट्रेंड और तेज होगा। Nomura Research Institute के अशिम शर्मा कहते हैं, “First and foremost, economics itself is driving up sales of CNG, hybrid and electric vehicles,” उनके मुताबिक, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और नए मॉडल्स की एंट्री भी इस ग्रोथ को बढ़ावा दे रही है।
EV और CNG में कंपनियों की जबरदस्त तैयारी
Tata Motors के एमडी शैलेश चंद्रा के अनुसार, “Industry momentum is expected to sustain, led by growth in SUVs, CNG and EV,”
- CNG कारों की बिक्री में 20% की बढ़ोतरी
- EV बिक्री ने 2 लाख यूनिट का आंकड़ा पार किया
- Tata Motors की EV बिक्री 43% बढ़कर 92,000 यूनिट पहुंची
ये भी पढ़े: Fortuner का खेल खत्म? MG की नई 7-सीटर SUV होगी लॉन्च, कीमत कर देगी हैरान
नई कारों की एंट्री से बढ़ेगी रफ्तार
Maruti Suzuki भी अब इस रेस में पीछे नहीं है। कंपनी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर दी है और CNG की डिमांड को मजबूत बताया है। आने वाले समय में बाजार में कई नए मॉडल्स आने वाले हैं, जैसे:
- Maruti Suzuki e-Vitara
- Mahindra XEV 9e
- Tata Punch EV
साथ ही, Toyota Kirloskar Motor और Kia India भी नए EV लॉन्च करने की तैयारी में हैं।
आने वाला समय EV का?
फिलहाल भारत में EV की हिस्सेदारी करीब 4% है, लेकिन अनुमान है कि दशक के अंत तक यह बढ़कर 13-15% तक पहुंच सकती है।
