अक्टूबर में इलेक्ट्रिक वाहनों की जबरदस्त बढ़त, पैसेंजर और कमर्शियल सेगमेंट ने तोड़े रिकॉर्ड
FADA Report: इलेक्ट्रिक वाहन बाजार अक्टूबर 2025 में एक बार फिर रफ्तार पकड़ चुका है। FADA की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, सभी सेगमेंट में EV बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि दर दर्ज कर रही है।
- Written By: सिमरन सिंह
EV की ब्रिकी में हुई बढ़त। (सौ. Freepik)
Electric Vehicle Growth: भारत का इलेक्ट्रिक वाहन बाजार अक्टूबर 2025 में एक बार फिर रफ्तार पकड़ चुका है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, सभी सेगमेंट में EV बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा तेजी इलेक्ट्रिक पैसेंजर और कमर्शियल वाहनों में देखने को मिली है, जिससे यह स्पष्ट है कि भारत में आम उपभोक्ता अब तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर रुख कर रहे हैं।
पैसेंजर EV सेगमेंट ने बनाया नया रिकॉर्ड
- अक्टूबर 2025 में इलेक्ट्रिक पैसेंजर वाहनों ने अब तक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस दौरान बिक्री 57.5% की सालाना ग्रोथ के साथ 11,464 यूनिट्स (अक्टूबर 2023) से बढ़कर 18,055 यूनिट्स पहुंच गई।
- इस सेगमेंट में टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड ने 7,239 यूनिट्स की बिक्री के साथ शीर्ष स्थान बनाए रखा। कंपनी के मजबूत EV पोर्टफोलियो और देशभर में फैले चार्जिंग नेटवर्क ने इसकी सफलता में अहम भूमिका निभाई।
- दूसरे स्थान पर JSW MG मोटर इंडिया रही, जिसने 4,549 यूनिट्स की बिक्री की। वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने 3,911 यूनिट्स बेचकर तीसरा स्थान हासिल किया, जिसमें XUV400 और उसके नए इलेक्ट्रिक वेरिएंट्स का बड़ा योगदान रहा।
कमर्शियल EVs ने दिखाई सबसे तेज ग्रोथ
जहां पैसेंजर EVs ने उम्मीदें बढ़ाईं, वहीं कमर्शियल EVs ने असली धमाका किया। इस सेगमेंट में 105.9% की साल-दर-साल ग्रोथ दर्ज की गई। अक्टूबर 2025 में कुल 1,767 यूनिट्स बिके, जबकि अक्टूबर 2023 में यह संख्या केवल 858 थी। टाटा मोटर्स ने 603 यूनिट्स की बिक्री के साथ पहला स्थान पाया, जबकि महिंद्रा ग्रुप (306 यूनिट्स), स्विच मोबिलिटी ऑटोमोटिव लिमिटेड (152 यूनिट्स) और Euler मोटर्स (151 यूनिट्स) ने भी शानदार प्रदर्शन किया। यह संकेत है कि भारत के फ्लीट ग्राहकों और नगर निगमों में इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है।
ग्रामीण भारत बना EV ग्रोथ की नई ताकत
तीन-पहिया इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में भी 5.1% की बढ़त दर्ज की गई। अक्टूबर 2024 के 67,173 यूनिट्स से बढ़कर इस साल यह आंकड़ा 70,604 यूनिट्स तक पहुंच गया। ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों में इसकी मांग अब भी मजबूत बनी हुई है। इस श्रेणी में महिंद्रा ग्रुप 11,860 यूनिट्स के साथ शीर्ष पर रहा, जबकि बजाज ऑटो (8,033 यूनिट्स), YC इलेक्ट्रिक, TVS मोटर, और Saera Electric Auto ने भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली को मिली 300 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, AI टेक्नोलॉजी वाली हाई सिक्योरिटी जेल का भी हुआ शिलान्यास
MG Windsor EV खरीदना अब पड़ेगा महंगा, कंपनी ने बढ़ाए 60,000 तक दाम, जानिए नई कीमतें और कितनी मिलती है रेंज
80 हजार से कम में लॉन्च हुआ दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, Komaki MG Pro V और MG Pro+ में जाने क्या है खास?
अगस्त में लॉन्च होंगी Scorpio N Facelift और BE.07! खरीदने से पहले यहां जान लें सबकुछ
ये भी पढ़े: लालू प्रसाद यादव की पहली कार: 5 हजार में खरीदी गई मिलिट्री जीप आज भी है चालू
टू-व्हीलर EVs ने बनाए रखी रफ्तार
भारत के EV बाजार की सबसे बड़ी हिस्सेदारी इलेक्ट्रिक दो-पहिया वाहनों के पास रही। अक्टूबर 2025 में कुल 1,43,887 यूनिट्स बिके, जो पिछले साल की तुलना में 2.6% की वृद्धि दर्शाते हैं। बजाज ऑटो लिमिटेड 31,246 यूनिट्स के साथ आगे रहा, जबकि TVS मोटर (29,515 यूनिट्स) और Ather Energy (28,101 यूनिट्स) करीब रहे। Ola Electric ने 16,036 यूनिट्स बेचीं, जो नई नीतियों और प्रोडक्ट अपडेट्स के चलते थोड़ी धीमी रफ्तार में रहीं।
