

Electric Car Sales October 2025: भारत का इलेक्ट्रिक वाहन (EV) उद्योग अक्टूबर महीने में नई ऊँचाइयों पर पहुँच गया है। इस महीने देशभर में हुई EV रजिस्ट्रेशन की संख्या अब तक की सबसे ज़्यादा रही। बैटरी से चलने वाले वाहनों के लगभग हर सेगमेंट टू-व्हीलर, थ्री-व्हीलर और इलेक्ट्रिक कारों में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया। सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि केवल इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (E2W) ने ही इस कैलेंडर वर्ष में 10 लाख (1 मिलियन) यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि अभी साल खत्म होने में दो महीने बाकी हैं।
जहाँ एक तरफ़ EV इंडस्ट्री में कुछ चुनौतियाँ बनी हुई थीं जैसे कि मैग्नेट (चुंबक) की कमी और पेट्रोल-डीजल वाहनों (ICE) पर GST में कटौती वहीं दूसरी ओर इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री ने सारे अनुमान गलत साबित कर दिए। कई एक्सपर्ट्स का मानना था कि इससे EVs की डिमांड प्रभावित होगी, लेकिन अक्टूबर के आँकड़े बताते हैं कि भारत में EV अपनाने की गति अब थमने वाली नहीं है।
अक्टूबर 2025 में भारत में कुल 2.34 लाख EVs का रजिस्ट्रेशन हुआ जो किसी भी महीने में अब तक का सबसे ऊँचा स्तर है। यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में 5% अधिक और सितंबर 2025 की तुलना में 27% की उछाल दर्शाता है।
टू-व्हीलर सेगमेंट में:
TVS Motors के प्रवक्ता ने कहा, "रिटेल में बिक्री तो अच्छी हो रही है, लेकिन मैग्नेट की उपलब्धता (कमी) आने वाले कुछ समय में एक चुनौती बन सकती है।" यह बयान बताता है कि जहाँ एक तरफ़ EV सेक्टर तेज़ी से बढ़ रहा है, वहीं कच्चे माल की कमी और सप्लाई चेन की चुनौतियाँ भविष्य में बाधा बन सकती हैं।