-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Automobile »
- Electric Vehicle Transition Demands Urgent Upskilling For Auto Dealers
Electric Vehicles की ओर तेज़ी से बढ़ता रुख, डीलरशिप स्तर पर बढ़ी चुनौतियां
- Written By: सिमरन सिंह
EV Dealership Issues: इलेक्ट्रिक वाहनों की तेज़ी से बढ़ती मांग ने डीलरशिप और वर्कशॉप स्तर पर नई चुनौतियां खड़ी कर दी हैं। जिस वजह से अब सभी की मांग पूरी करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Electric vehicle की मांग हुई बढ़त। (सौ. Freepik)
EV Training India: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) की तेज़ी से बढ़ती मांग ने डीलरशिप और वर्कशॉप स्तर पर नई चुनौतियां खड़ी कर दी हैं। जहां ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स (OEMs) लगातार नई-नई एडवांस तकनीकें पेश कर रहे हैं, वहीं डीलर्स और स्टाफ के सामने नई स्किल्स सीखने और ग्राहकों को शिक्षित करने की बड़ी जिम्मेदारी आ गई है।
EV बनाम ICE कार: ग्राहकों को समझाने में लगता है अधिक समय
ऑटोमोटिव स्किल डेवलपमेंट काउंसिल (ASDC) के अध्यक्ष विंकश गुलाटी ने कहा, “For an ICE car, a 10-minute session with the customer is enough. In the case of EVs, it is a six-hour journey. You have to explain the battery, charging safety, types of chargers and even fire precautions.”
उन्होंने बताया कि EV शिक्षा केवल वाहन की बुनियादी जानकारी तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें बैटरी, चार्जिंग सिस्टम, ब्रेकडाउन प्रोटोकॉल और सुरक्षा उपायों की गहरी समझ भी शामिल है। इसके लिए कुशल और प्रशिक्षित जनशक्ति की आवश्यकता है।
सम्बंधित ख़बरें
जून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
मोबाइल से बीच सड़क पर बंद हो सकती है आपकी E-Rickshaw, वायरल ट्रिक पड़ सकती है भारी, जानिए कैसे करें बचाव
Hyundai की फैक्ट्री में बड़ी रुकावट, जून में 13,900 गाड़ियों का हुआ नुकसान, अब कंपनी ने दी राहत वाली खबर
हरित ऊर्जा को बढ़ावा: अमरावती में EV चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए पंजीयन शुरू
सीमित समय में प्रशिक्षण बनी मुश्किल
ASDC ने पहले ही चेतावनी दी है कि डीलर्स को नए EV मॉडल्स की लॉन्चिंग से पहले प्रशिक्षण के लिए बहुत कम समय मिलता है। गुलाटी के अनुसार, “Dealers typically get just 15 to 30 days to prepare for this. This leaves little time for adequate preparation. Each EV has its own ergonomics and structure which cannot be addressed by generic training alone.” उन्होंने OEMs और डीलर्स के बीच बेहतर तालमेल की मांग की, ताकि प्रशिक्षण अधिक प्रभावी हो सके।
ये भी पढ़े: TVS Apache का इलेक्ट्रिक वर्जन आ सकता है बाजार में, कंपनी ने दिए बड़े संकेत
AI और ऑटोमेशन से नहीं घटेंगी नौकरियां
गुलाटी ने यह भी स्पष्ट किया कि EV तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) नौकरियों के लिए खतरा नहीं है। उन्होंने कहा, “AI is more of a diagnostic tool, not a replacement for repair or service roles.” उनके अनुसार, AI केवल फॉल्ट डायग्नोसिस में मदद कर सकता है, लेकिन मरम्मत, क्वालिटी चेक, ग्राहक शिक्षा और आफ्टर-सेल्स सपोर्ट जैसे क्षेत्रों में मानव श्रम की भूमिका अनिवार्य है।
युवाओं का रुझान घटा, महिलाओं पर फोकस
ऑटोमोबाइल सेक्टर की चमक-दमक के बावजूद आज के युवा कंप्यूटर साइंस और AI की ओर अधिक आकर्षित हो रहे हैं, जिससे मैकेनिकल इंजीनियरिंग और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में टैलेंट की कमी देखी जा रही है। इस चुनौती का समाधान बताते हुए गुलाटी ने कहा कि ASDC अब 10वीं और 12वीं के छात्रों की भर्ती व प्रशिक्षण पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। साथ ही, संगठन महिलाओं को भी इस महत्वपूर्ण उद्योग में शामिल करने की दिशा में सक्रिय कदम उठा रहा है।
Electric vehicle transition demands urgent upskilling for auto dealers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
CM मोहन यादव ने धान उत्पादकों को दिया भावांतर योजना का बड़ा तोहफा; किसानों की समृद्धि के लिए नई नीतियों का आगाज
Jul 02, 2026 | 04:31 PMMarkandadev Conservation: गड़चिरोली जिलाधिकारी ने दिए मंदिर संरक्षण के निर्देश, 2 महीने में पूरा करें निर्माण
Jul 02, 2026 | 04:30 PMExplainer: कौन थीं सरला भट्ट? 36 साल बाद अदालत पहुंचा मामला, क्या अब कश्मीरी पंडितों को मिल पाएगा न्याय?
Jul 02, 2026 | 04:27 PMReal TMC Claim: ‘हम ही असली TMC हैं’, चुनाव आयोग पहुंचा बागी गुट ने किया दावा; ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें
Jul 02, 2026 | 04:27 PMSamsung की बढ़ेगी टेंशन, Apple का पहला Foldable iPhone Ultra करेगा एंट्री, जानिए किसमें मिलेगा ज्यादा दम?
Jul 02, 2026 | 04:25 PMOverthinking Tips: 81% भारतीय रोजाना सोचने में गंवा रहे हैं कई घंटे, जानें ओवरथिंकिंग रोकने के उपाय
Jul 02, 2026 | 04:25 PMकोटेदारों ने की मुख्य सचिव से शिकायत, सड़े गले चावल कैसे बांटे साहब, इसे जानवर ही खा सकते हैं, गरीब लोग नहीं
Jul 02, 2026 | 04:22 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














