पेट्रोल बाइक्स में छाया ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, 35 हजार से ज्यादा लोगों ने खरीदा, जानें डिमांड की वजह
Electric Scooter India: दोपहिया वाहन बाजार दिसंबर 2025 में मजबूती के साथ बंद हुआ। टॉप 10 सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडलों की कुल बिक्री 10,49,549 यूनिट तक पहुंच गई, जबकि दिसंबर 2024 में आंकड़ा कम था।
- Written By: सिमरन सिंह
TVS iQube (Source. TVS)
Two Wheeler Market 2026: भारत का दोपहिया वाहन बाजार दिसंबर 2025 में मजबूती के साथ बंद हुआ। टॉप 10 सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडलों की कुल बिक्री 10,49,549 यूनिट तक पहुंच गई, जबकि दिसंबर 2024 में यह आंकड़ा 7,36,372 यूनिट था। यह साफ संकेत देता है कि कम्यूटर मोटरसाइकिल, स्कूटर और अब इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। ग्रामीण इलाकों में बेहतर आर्थिक हालात और शहरों में स्थिर जरूरत ने बाजार को मजबूत सहारा दिया है।
टॉप 10 में शामिल हुआ इकलौता इलेक्ट्रिक स्कूटर
इस बार टॉप 10 की लिस्ट में एक ऐसा नाम भी शामिल हुआ जिसने सभी का ध्यान खींचा TVS iQube। यह स्कूटर 10वें नंबर पर जरूर रहा, लेकिन पेट्रोल मॉडल्स के बीच जगह बनाने वाला यह इकलौता इलेक्ट्रिक वाहन बना। दिसंबर 2025 में इसकी बिक्री 35,177 यूनिट रही, जबकि दिसंबर 2024 में यह आंकड़ा 20,003 यूनिट था। यह बढ़ोतरी बताती है कि अब भारतीय ग्राहक इलेक्ट्रिक स्कूटर को गंभीर विकल्प के रूप में देखने लगे हैं।
TVS iQube की कीमत और वेरिएंट
TVS iQube कुल 6 वेरिएंट और 12 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसमें आगे डिस्क और पीछे ड्रम ब्रेक के साथ कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
2027 में भारत आएगी हुंडई की ये धाकड़ हैचबैक, ADAS और लग्जरी फीचर्स से है लैस; SUVs भी पड़ेंगी फीकी
सड़कों पर AI का जादू: अब इन कारों में भी मिलेगी ‘स्मार्ट’ सुरक्षा, जानें कैसे बदल रहा है ड्राइविंग का अनुभव
EV मार्केट में सुनामी! मई 2026 में टाटा और महिंद्रा ने गाड़े झंडे, Kia की सेल्स में ऐतिहासिक उछाल
2027 तक Kia लाएगी ये 3 धाकड़ SUVs, सेल्टॉस हाइब्रिड और सॉनेट का नया अवतार मचाएगा तहलका
- iQube 2.2 kWh: ₹1,15,639
- iQube 3.1 kWh: ₹1,26,032
- iQube 3.5 kWh: ₹1,36,686
- iQube S 3.5 kWh: ₹1,44,456
- iQube ST 3.5 kWh: ₹1,57,053
- iQube ST 5.3 kWh: ₹1,72,346
(ये सभी कीमतें दिल्ली की ऑन-रोड हैं)
चार्जिंग, रेंज और परफॉर्मेंस
TVS iQube एक शहरी जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसमें 4.4kW BLDC हब मोटर मिलती है, जो करीब 33Nm टॉर्क जनरेट करती है। वेरिएंट के हिसाब से इसकी टॉप स्पीड लगभग 75–78 किमी/घंटा है।
2.2kWh बैटरी को 0-80% चार्ज होने में करीब 2 घंटे 45 मिनट, जबकि 3.4kWh बैटरी को लगभग 4 घंटे 30 मिनट लगते हैं। वहीं 5.1kWh ST वेरिएंट एक बार चार्ज करने पर करीब 150 किमी की रियल-वर्ल्ड रेंज देता है।
ये भी पढ़े: Maruti Fronx की छुट्टी करने आ रही नई Hyundai SUV, कीमत 7 लाख से शुरू!
फीचर्स ने बनाया लोगों की पसंद
डिजाइन में फ्लैट पैनल, फुल LED लाइटिंग, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और सीट के नीचे लगभग 30 लीटर स्टोरेज दिया गया है। इसके साथ USB चार्जिंग, मोबाइल ऐप कनेक्टिविटी, नेविगेशन, टर्न-बाय-टर्न गाइडेंस, क्रैश और टो अलर्ट, जियो-फेंसिंग, OTA अपडेट और रिवर्स-असिस्ट जैसे स्मार्ट फीचर्स इसे खास बनाते हैं।
